icon Skip to content

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए - कमजोरी दूर करने का तरीका!

files/image_11_90090f06-175a-4780-ae67-756e02d865bb.png


A modern-day Vaidya with 11 years of experience. He is the founder of Dr. Shailendra Healing School that helps patients recover from chronic conditions through the Ayurvedic way of life.

image


शारीरिक ताकत ही मानव के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपके शरीर में ताकत नहीं है तो सबकुछ व्यर्थ है। वर्तमान समय का खानपान और लाइफस्टाइल कुछ ऐसा हो गया है कि बुजुर्गों के साथ साथ जवान उम्र के लड़के लड़कियां शारीरिक कमजोरी से परेशान हैं। आजकल के युवा थोड़ी सी ही मेहनत करने में हांफने लग जाते हैं जोकि एक विकट परिस्थिति है। ऐसे में एक महत्वपूर्ण प्रश्न आता है कि शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?  

ध्यान रखिए कि हमारा खानपान ही सबकुछ है। आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या से जूझ रहे हों, इसके निदान में हमारा रोज का आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही और संतुलित आहार करने वाले व्यक्तियों को बमुश्किल ही किसी रोग का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह प्रश्न जरूरी हो जाता है कि कमजोरी कैसे दूर करें, ऐसा क्या खाएं कि शरीर में ताकत बढ़े? इसी प्रश्न का उत्तर हम आपको इस ब्लॉग में विस्तार से देंगे।

यदि आपकी मुख्य चिंता यह है, "शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए," तो भोजन छोड़ने के बजाय प्रोटीन, स्वस्थ वसा, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ और जटिल कार्बोहाइड्रेट का दैनिक संतुलित मिश्रण लेना शुरू करें।

मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️


संतुलित आहार का महत्व

संतुलित आहार का सेवन हमारे पूरे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक संतुलित आहार में सभी पोषक तत्व और खनिज पदार्थ उचित मात्रा में मौजूद होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन, जिंक आदि। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हम कई बीमारियों से बच जाते हैं। एक स्वस्थ और संतुलित आहार के अन्य कई फायदे हैं:

  • शारीरिक ताकत बढ़ाता है
  • वजन नियंत्रण में मदद करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
  • दिनभर ऊर्जावान महसूस कराता है
  • हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है
  • बालों और नाखूनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है

एक संतुलित आहार के इतने सारे फायदे होते हैं। लेकिन आखिर एक संतुलित आहार में कौन से खाद्य पदार्थ होते हैं कि शारीरिक ताकत बढ़ती है? शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? कमजोरी कैसे दूर करें? आइए इन प्रश्नों का उत्तर जानते हैं।

जो पाठक यह सोच रहे हैं, "शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए," उनके लिए अंडे, दालें, डेयरी उत्पाद, अंकुरित अनाज और मौसमी फल जैसे खाद्य पदार्थ प्रोसेस्ड स्नैक्स की तुलना में बेहतर विकल्प हैं।

यह भी पढ़ें:  विटामिन बी 12 फल और सब्जियां

 

शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए अंडे, मांस, मछली, डालें, दूध और दूध से बने उत्पाद, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, ओट्स और काजू अखरोट बादाम का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके शरीर में कमजोरी हो गई है तो शतावरी, गोखरू, शिलाजीत, सफेद मूसली और शतावरी का भी सेवन करना चाहिए। आइए सभी खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जो लोग "sarir ki kamjori kaise dur kare" का समाधान खोज रहे हैं, उन्हें रातोंरात परिणाम की उम्मीद करने के बजाय नियमित भोजन, पर्याप्त प्रोटीन और रिकवरी की आदतों पर ध्यान देना चाहिए।

खाद्य पदार्थ

प्रमुख पोषक तत्व

शरीर पर प्रभाव

अन्य महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ

अंडे

प्रोटीन, विटामिन डी

मांसपेशियों का निर्माण और मरम्मत, हड्डियों को मजबूत बनाता है

पूरे अंडे (योक सहित) अधिक पौष्टिक होते हैं

मांस, मछली, मुर्गा

प्रोटीन, आयरन

मांसपेशियों का विकास, ऑक्सीजन का परिवहन

लीन मीट (चिकन, मछली) अधिक स्वस्थ होते हैं

दालें

प्रोटीन, फाइबर, विटामिन

मांसपेशियों के लिए आवश्यक, पाचन में मदद करता है

मसूर, चना, मूंग दाल

दूध और दूध उत्पाद

कैल्शियम, प्रोटीन

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों का निर्माण

दही, पनीर

हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी)

आयरन, कैल्शियम, विटामिन K

खून की कमी दूर करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है

ब्रोकली, केल

सूखे मेवे (बादाम, काजू)

प्रोटीन, हेल्दी फैट्स

ऊर्जा प्रदान करते हैं, मस्तिष्क के लिए अच्छे

अखरोट, पिस्ता

साबुत अनाज (गेहूं, जौ)

कार्बोहाइड्रेट, फाइबर

ऊर्जा प्रदान करते हैं, पाचन में मदद करते हैं

ब्राउन राइस, ओट्स

फल (केला, सेब)

कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज

ऊर्जा प्रदान करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं

संतरा, अंगूर, बेरीज

अन्य महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ

एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल

सेक्सुअल हेल्थ और स्टेमिना बढाते हैं

शतावरी, गोखरू, शिलाजीत, सफेद मूसली, चुकंदर, गाजर, बीन्स, अनानास, कीवी


1. शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए खाएं अंडे

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए आपको रोजाना कम से कम दो अंडे खाने चाहिए, खासकर कि इसके पीले वाले भाग को जिसे Yolk या हिंदी में अंडे की जर्दी कहा जाता है। अंडे में प्रोटीन के साथ साथ ही हेल्थी फैट्स मौजूद होता है जोकि आपके शरीर को ताकत देता है और हड्डियों व मांशपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। शरीर में ताकत के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और आपको एक अंडे से लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

शोध से पता चलता है कि अकेले अंडे की सफेदी खाने से मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत तेजी से होती है। इसके साथ ही अंडे प्रोटीन से भरपूर होने के अलावा, महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज से भी भरपूर होते हैं। ये सभी हमारे शरीर को ऊर्जावान महसूस कराते हैं जिसकी वजह से थकावट दूर होती है।

यदि आप यह पूछ रहे हैं, "kamjori me kya khaye," तो अपने आहार में केले, दही, भीगे हुए मेवे, खजूर और अंकुरित अनाज जैसे आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें।

 ग्राहक का अनुभव:


2. शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए आहार में दालें शामिल करें 

अगर आप शारीरिक ताकत के उपाय खोज रहे हैं तो अभी से अपने आहार में दालों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, मांशपेशियों के तेजी से विकास होने और शारीरिक ताकत में प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ होता है। अच्छी बात यह है कि दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जिसे आप रोजाना आहार में शामिल करके अपनी ताकत को बढ़ा सकते हैं।

खासतौर पर उड़द की दाल का नियमित सेवन वाकई आपके लिए चमत्कार कर सकता है। अगर आप एक पुरुष हैं जो लो टेस्टोस्टेरोन, लो स्पर्म काउंट और मर्दाना कमजोरी से जूझ रहे हैं तो रोजाना इसका सेवन शुरू कर दें। आप पाएंगे कि एक महीने के अंदर ही सेक्सुअल परफॉर्मेंस में गजब की वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे।

यदि कोई यह जानना चाहता है, "मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए," तो खजूर, मेवे, दूध, उड़द दाल और तरबूज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से सहनशक्ति बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Biotin Tablets uses in Hindi

3. दूध और दूध से बने उत्पादों से बढ़ाएं शरीर की ताकत

दूध और दूध से बने उत्पादों का रोजाना सेवन भी शारीरिक ताकत के लिए फायदेमंद है। दूध और इसके उत्पाद जैसे घी, पनीर, मक्खन आदि का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत करता है और मांशपेशियों को ताकत प्रदान करता है। दूध और इसके उत्पादों में अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन मौजूद होता है, जिससे बॉडी बिल्डिंग और टिशूज को रिपेयर करने में मदद मिलती है। 

इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी मौजूद होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। मजबूत हड्डियाँ व्यायाम के दौरान आपकी मांसपेशियों और जोड़ों को सहारा देने में मदद कर सकती हैं। एक कप दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो वयस्कों के लिए दैनिक अनुशंसित सेवन का लगभग 30% है।

जो कोई भी अभी भी यह पूछ रहा है, "शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए," उसे निरंतर रिकवरी और सहनशक्ति के लिए अपने भोजन को अंडे, दालें, दूध, फल, मेवे और हरी सब्जियों के आसपास संतुलित रूप से बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Calcium and Vitamin D3 Tablets Uses in Hindi

4. मांस का सेवन शारीरिक ताकत बढ़ाने में सहायक

मांस को प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने की वजह से आपके शरीर में ताकत बढ़ती है, मांशपेशियों में वृद्धि होती है और साथ ही बॉडी बिल्डिंग की वजह से मांसपेशियों में हुई क्षति भी दूर होती है। इसके अलावा, मांस में आयरन की मात्रा भी प्रचुर होती है जिसकी कमी से शरीर जल्दी थक जाता है और आलस्य महसूस होता है।

ऐसे में अगर आप मांस का सेवन करते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन प्राप्त होगा जिससे शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में लोग बॉडी बिल्डिंग और एब्स बनाने के लिए क्रिएटीन का सेवन करते हैं। लेकिन मांस में प्राकृतिक रूप से क्रिएटिन मौजूद होता है जिससे मांशपेशियों में ताकत बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें: Multivitamin Tablet Uses in Hindi


मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️


5. शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए खाएं मछलियां

मछलियों को शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। मछली उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो मांसपेशियों के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह ताकत के विकास और व्यायाम के बाद रिकवरी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे अवश्य ही शामिल करना चाहिए।

खासतौर पर Salmon, Tuna और Makrel मछलियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं और शरीर को इनसे अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन डी और अन्य जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। लगभग 3 आउंस मछली में आपको 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है जोकि दैनिक जरूरत का लगभग 45% है।

यदि सवाल है, "शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए," तो दिनभर ऐसे भोजन लेने की कोशिश करें जो प्रोटीन, आयरन और हाइड्रेशन देने वाले खाद्य पदार्थों का संतुलित संयोजन हों। 

यह भी पढ़ें: ओमेगा-3 कैप्सूल्स के फायदे

6. शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए खाएं फल

अगर आप शारीरिक ताकत को बढ़ाना चाहते हैं तो फलों को आहार में शामिल करना फायदे का सौदा हो सकता है। ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर फल सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक ताकत को बढ़ाने में भी कारगर हैं। लेकिन क्या सारे फलों से शरीर में ताकत बढ़ती है? जी नहीं। हालांकि सारे फलों से आपको कोई न कोई पोषक तत्व जरूर मिलता है लेकिन सभी शारीरिक ताकत के लिए फायदेमंद नहीं होते। 

आइए उन फलों के बारे में जानते हैं जिन्हें खाने से शरीर की ताकत में इजाफा होता है:

  • केला
  • अनार
  • खजूर
  • अंगूर
  • तरबूज 
  • पपीता 


7. हरी पत्तेदार सब्जियां बनाती हैं शरीर को फौलादी

हरी पत्तेदार सब्जियां ढेरों पोषक तत्वों का खजाना होती हैं जिससे मांशपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और साथ ही सहनशक्ति में इजाफा मिलता है। खासतौर पर पालक, मेथी, बथुआ, पुदीना, सरसों का साग, चने का साग खाना आपके शरीर की ताकत में इजाफा करते हैं और आपके शरीर को बलिष्ठ बनाने में मदद करते हैं। बात करें पालक की तो इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए पाया जाता है जिससे थकान दूर होती है और मांशपेशियां मजबूत बनती हैं।

इसके अलावा मेथी, बथुआ, चने का साग और सरसो के साग में भी भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। ये सभी पोषक तत्व थकान को कम करते हैं, मांशपेशियों को बढ़ाते हैं, रक्त प्रवाह सुधरता है और साथ ही, शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि सलाद या आहार के रूप में इन्हें अवश्य ही खाएं।

जब लोग पूछते हैं, "कमजोरी कैसे दूर करें," तो इसका उत्तर आमतौर पर केवल सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि सही समय पर भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित हाइड्रेशन से शुरू होता है।

ग्राहक का अनुभव:


8. नट्स से बढ़ाएं शारीरिक ताकत

नट्स जिसमें बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, मूंगफली का नियमित सेवन शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ हैं। साथ ही इनमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं, मांशपेशियों में वृद्धि होती है, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही, थकान दूर होती है। उदाहरण के तौर पर आप बादाम को ही ले लीजिए, इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है। 

ये सभी पोषक तत्व मांशपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और साथ ही, थकान को भी कम करते हैं। तो वहीं अखरोट भी कई पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E, और मैग्नीशियम पाया जाता है जोकि मांशपेशियों को बढ़ाने और मजबूत करने के साथ साथ वर्कआउट के दौरान होने वाली क्षति की भी मरम्मत करते हैं। नट्स के सेवन का सबसे बढ़िया तरीका है कि इन्हें रात भर दूध में भिगोएं और सुबह मशीन की मदद से पेस्ट बनाएं और फिर इसका आनंद लें।

यह भी पढ़ें: Neurobion Forte Tablets in Hindi

9. ओट्स से बढ़ाएं शारीरिक ताकत

ओट्स एक हेल्थी नाश्ता है जिसका अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो शरीर दिनभर ऊर्जावान महसूस करता है। इसका कारण है इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन, जोकि एक प्रकार का घुलनशील फाइबर होता है। यह पाचन को धीमा करने में मदद करता है जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है जोकि मांशपेशियों के निर्माण और मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ओट्स का सेवन करने के कई तरीके हैं। पहला तरीका है कि आप इसका दलिया बनाएं। ओट्स का एक स्वास्थ्यपूर्ण दलिया बनाना काफी आसान है, आप Oats Daliya Recipe यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, आप इसका कुकीज भी बना सकते हैं जिसे दिनभर में कई बार खाया जा सकता है और दिनभर ऊर्जावान रहा जा सकता है। आप यूट्यूब पर ही Oats Cookies Recipe भी देख सकते हैं।

Sarir ki kamjori kaise dur kare का एक सरल उत्तर है कि हर दिन ताकत बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों के साथ पानी का सेवन, शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त आराम को शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें: सुप्राडिन टैबलेट के फायदे और नुकसान

10. अंकुरित चने, मूंग और गुड़ का सेवन करें

अगर आप शरीर में ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले साफ पानी में मूंग, चना, किशमिश, छुहारा, उड़द की ७ से १० दानें और खजूर को भिगोकर रख दें. सुबह उठकर आप चाहें तो पानी को पी भी सकते हैं, इसके अलावा सभी पदार्थों को छानकर अलग कर लें. अब गुड़ के साथ भीगे हुए पदार्थों को खाएं, शरीर में एक सप्ताह के अंदर ही परिवर्तन दिखाई देने लगेगा.

दरअसल मूंग, चना, उड़द, खजूर, किशमिश ये सभी स्टेमिना को बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ाता है, ह्रदय के स्वास्थ्य को बेहतर करता है जिससे रक्त प्रवाह में सुधार आता है, पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से मुमकिन हो पाता है. तो इस तरह अगर आप बताई गई बातों का पालन करें तो शरीर में ताकत कई गुना बढ़ा सकते हैं.

जो लोग "kamjori me kya khaye" को लेकर भ्रमित हैं, उनके लिए दाल, दूध, फल और गुड़ आधारित संयोजनों से युक्त संतुलित भोजन एक व्यावहारिक शुरुआत हो सकता है।

 

मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️


 यह भी पढ़ें: क्या खाने से बाल नहीं झड़ते?


सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

उम्र, ख़राब आदतें, पोषण की कमी, योग-व्यायाम न करने जैसी कई कारणों की वजह से पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव में कमी आ जाती है. इसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ काफी हद तक प्रभावित होती है. ऐसे में आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो इस समस्या में फायदे प्रदान करें.

कई लोग जो "मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए" का उपाय खोजते हैं, उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि टेस्टोस्टेरोन-फ्रेंडली पोषण तब सबसे अच्छा काम करता है जब पर्याप्त नींद, व्यायाम और कम तनाव भी हो।

नीचे दिए आहारों के सेवन के साथ हम आपको Kegel Exercise करने, संतुलित आहार का सेवन करने, ख़राब आदतें छोड़ने की सलाह देते हैं.

१. अगर आपके अंदर सेक्स ड्राइव कम है तो आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए. दरअसल इसमें फाइटोन्यूट्रीएन्ट्स की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होती है जोकि यौन इच्छा को बढ़ाने में सबसे अधिक कारगर है.

२. खजूर का सेवन भी यौन इच्छा यानी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में असरदार माना जाता है. खजूर का सेवन आपको दूध के साथ उबालकर करनी चाहिए. इसमें कामोत्तेजक गुण मौजूद होते हैं जो यौन उत्तेजना को बढ़ाने में मदद करते हैं.

३. अखरोट का सेवन भी यौन उत्तेजना बढ़ाने में असरदार माना गया है. सिर्फ अखरोट ही नहीं बल्कि इसके साथ ही आपको बादाम, पिस्ता, काजू, मूंगफली, मिश्री और थोडा गुड़ को मिक्सर में पीसकर चूर्ण बना लें. इसके बाद दूध में रोजाना सुबह शाम एक चम्मच मिश्रण, खजूर और अंजीर डालकर सेवन करें, एक महीने में ही आपको काफी परिवर्तन दिखाई देगा.

४. अगर यौन उत्तेजना कम हो गई है तो आपको शिलाजीत, अश्वगंधा, शतावरी, सफ़ेद मुसली, कौंच बीज और गोखरू का सेवन भी रोजाना करना चाहिए. ये शरीर को शांत करते हैं, लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं, टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन तेज करते हैं जिससे यौन उत्तेजना में वृद्धि होती है.

 

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय

शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए कई घरेलु उपाय अपनाए जा सकते हैं. ऐसे कई घरेलु उपाय हैं जिनकी मदद से आप कम खर्च में ही शरीर की ताकत को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं. आइये विस्तार से समझते हैं:

१. शारीरिक ताकत में इजाफा करने के लिए आपको खजूर, छुहारे और दूध का सेवन करना चाहिए. एक गिलास गाय के दूध में खजूर और छुहारे को उबालकर रोजाना रात को सोने से पहले सेवन करने से शरीर फौलादी बनता है.

२. उड़द की डाल के बारे में तो सभी जानते हैं, सभी घरों में यह आसानी से मिल भी जाता है. शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम तीन दिन देसी घी में उड़द की दाल को तैयार करना चाहिए. इसमें आप अदरक और लहसुन की कलियाँ मिलाकर दाल को पकाकर खाएं, एक महीने में ही शरीर में फर्क दिखना आरम्भ हो जायेगा.

३. शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए आपको घी का सेवन अधिकाधिक करना चाहिए. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ज्यादातर भोजन में देसी घी का इस्तेमाल करें.

४. रोजाना रात को सोने से दो घंटे पहले शुद्ध गरम दूध में एक इलाइची और दो लौंग को बिगोकर रख दें. जब दूध ठंडा हो जाये पीएं. इससे मर्दाना ताकत बढ़ेगी, शरीर अन्दर से मजबूत होगा और आप हमेशा फुर्तीले महसूस करेंगे.

५. रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में उड़द, मूंग, चने, किशमिश और खजूर को भिगोकर रख दें. सुबह होने पर आप पानी को छानकर अलग कर लें और फिर देसी गुड़ के साथ सेवन करें. मात्र एक सप्ताह में ही आपके शरीर में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे.

ग्राहक का अनुभव:

 

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या पीना चाहिए

अपने ऊपर विस्तार से जाना कि शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए। आइए अब जानते हैं कि कौनसे पेय पदार्थ हैं जिन्हें पीकर आप शरीर में ताकत को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। 

1. नारियल पानी

नारियल पानी हमारे शरीर में ताकत को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल पानी उच्च गुणवत्ता के इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और साथ ही, थकान को भी कम करने में मदद मिलती है। पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत होने की वजह से नारियल पानी मांशपेशियों के कार्य में भी मदद करता है।

2. चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस पीना भी समग्र शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर बलिष्ठ बनता है बल्कि शरीर दिनभर ऊर्जावान भी रहता है। चुकंदर का जूस नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। नाइट्रेट को रक्त धमनियों को चौड़ा करने और शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के लिए उपयोगी माना गया है। 

इसलिए जब आप इसका सेवन करते हैं तो रक्त प्रवाह बेहतर होता है जिससे शरीर के सभी अंगों को अच्छे से पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिल पाता है, खासकर कि मांशपेशियों को। इससे मांशपेशियां सुचारू रूप से कार्य करती हैं। चुकंदर के जूस में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जिससे पाचन तंत्र में सुधार आता है, भोजन सही से पचता है और शरीर को सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं। 

3. अनार का जूस

अनार का जूस भी ताकत बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी माना गया है। यह नाइट्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर की ही तरह इसमें प्रचुर मात्रा में नाइट्रेट्स पाया जाता है जिससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों को प्रदर्शित करता है जिससे muscle recovery तेजी से होती है।


कमजोरी कैसे दूर करें

आपने विस्तारपूर्वक जाना कि शरीर में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए। साथ ही हमने आपको यह भी जानकारी दी कि ऐसे कौन से पेय पदार्थ हैं, जिनके सेवन से शरीर में ताकत बढ़ती है। लेकिन सिर्फ खानपान बदलने भर से ही आपके शरीर में ताकत नहीं बढ़ने वाली है। इसके लिए आपको कुछ अन्य अच्छी आदतों को भी अपनाना होगा, लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा।

कमजोरी कैसे दूर करें को हल करने का एक व्यावहारिक तरीका यह है कि पौष्टिक खाद्य पदार्थों को व्यायाम, रिकवरी और नियमित भोजन को अनुशासन के साथ जोड़ा जाए।

1. अच्छी नींद लें

कमजोरी दूर करने के लिए आप कुछ भी खा पी लें, लेकिन अगर अगर आप 8 से 9 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो शारीरिक ताकत कभी नहीं आएगी। जब आप एक अच्छी और गहरी नींद लेते हैं तो शरीर HGH यानि Human growth hormone को बढ़ाता है जिससे मांसपेशियों में वृद्धि होती है और साथ ही नए टिशूज बनते हैं। एक अच्छी नींद प्रोटीन संश्लेषण भी अधिक कुशलता से करता है जिससे शरीर मजबूत बनता है।


2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी शारीरिक विकास और मजबूती के लिए आवश्यक है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है जिससे मांशपेशियां अधिक कुशलता से कार्य करती हैं। साथ ही, पानी में प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने का कार्य करते हैं। अगर आप एक व्यस्क हैं तो रोजाना 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पिएं। 

3. रोजाना योग और एक्सरसाइज करें

रोजाना योगाभ्यास और व्यायाम करने से मांशपेशियां मजबूत बनती हैं, हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसमें कुछ योग और एक्सरसाइज आपके takat kaise badhaye प्रश्न का सबसे अच्छा उत्तर हैं, जो हैं:


  • सूर्य नमस्कार
  • भुजंगासन
  • सर्वांगासन
  • पुशअप
  • स्क्वाट्स
  • डेडलिफ्ट्स 

मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️

 

शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधि

अब जरूरी है जानना कि शरीर में कमजोरी का इलाज क्या है? अगर शरीर में कमजोरी हो गई तो ऊपर दिए गए खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल के अलावा ताकत की दवाई क्या है? ऐसी कौनसी दवाइयां लें जिससे शरीर की ताकत बढ़े? आइए जानते हैं। ध्यान रखें कि नीचे बताई गई दवाइयां तभी काम करेंगी जब आप शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए में हमारे द्वारा जोड़े गए खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं।

1. शिलाजीत

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं। खासतौर पर शिलाजीत के फायदे पुरुषों के लिए उल्लेखनीय हैं। इसमें 84 से भी अधिक पोषक तत्व और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जोकि मांशपेशियों को मजबूती देने और सेक्सुअल वीकनेस को कम करने में कारगर हैं। हजारों वर्षों से यौन स्वास्थ्य बढ़ाने और शरीर को सौष्ठव प्रदान करने के लिए शिलाजीत का सेवन किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे

2. अश्वगंधा

आपके प्रश्न कमजोरी कैसे दूर करें का एक बढ़िया उत्तर अश्वगंधा हो सकता है। शिलाजीत की ही तरह अश्वगंधा भी पुरुषों में शारीरिक ताकत को बढ़ाने के साथ ही सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने का काम करता है। शिलाजीत दुर्लभ है और महंगा भी लेकिन अश्वगंधा आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है और इसका दाम भी कम है। आप दोनों को एक साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपका पूरा शरीर बलिष्ठ बनता है।

यह भी पढ़ें: अश्वगंधा-के-फायदे-पुरुषों-के-लिए

3. शतावरी

शतावरी महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद माना गया है। यह एक ऐसा रसायन है जिसका सेवन नियमित रूप से करने पर पुरुषों में सहनशक्ति बढ़ती है तो वहीं महिलाओं में हड्डियां मजबूत बनती हैं और थकान के लक्षण दूर होते हैं। इसका सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार रोजाना दूध के साथ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए

4. गोखरू

गोखरू के फायदे पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा अहम हैं क्योंकि यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को तेजी से बढ़ा देता है। जब आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ेगा तो मांशपेशियों में भी वृद्धि होगी, वीर्य स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही, यह तनाव और आलस्य को दूर करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: गोखरू के फायदे पुरुषों के लिए


निष्कर्ष

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए मांस, मछली, अंडे, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, पौष्टिक गुणों से भरपूर फल, साबुत अनाज, दूध और दूध से बने उत्पाद, नट्स का अधिकाधिक सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही, पेय पदार्थों में नारियल पानी, बादाम का दूध, अनार का जूस भी शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है। हालांकि अगर आप शरीर में कमजोरी का इलाज चाहते हैं तो संतुलित आहार के साथ साथ अच्छी लाइफस्टाइल भी जीना होगा।

 
यानि भरपूर मात्रा में पानी पीना, रोजाना योगाभ्यास और व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना भी शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी है। शारीरिक ताकत के उपाय की चर्चा में ताकत की दवाई भी अहम है जैसे शिलाजीत, गोखरू, अश्वगंधा, सफेद मुसली, शतावरी और कौंच बीज। इस तरह उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि weakness kaise dur kare।

बाल और स्वास्थ्य के बारे में जानना पसंद है? तो अब तुरंत Traya की कम्युनिटी में शामिल हों! यहाँ हम स्वास्थ्य, बाल, और अधिक के बारे में सच्ची और रोचक जानकारी प्रदान करते हैं जो आपकी सेहत को बेहतर समझने में मदद करेगा!


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 


1. शरीर में तुरंत ताकत के लिए क्या खाएं?

शरीर में तुरंत ताकत लाने के लिए आपको अनार, केला, बादाम, अंडा, दही और डार्क चॉकलेट्स खाएं। खासतौर पर डार्क चॉकलेट्स खाने से शरीर में तुरंत ही ऊर्जा का संचार होता है, मूड बेहतर होता है और आप ताकतवर महसूस करते हैं।

2. घोड़े जैसी ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए?

घोड़े जैसी ताकत लाने के लिए आपको शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मुसली, शतावरी और कौंच बीज पाउडर का सेवन करना चाहिए। इनके अलावा, रोजाना अंकुरित चने और गुड़ खाना, दूध और केले का स्मूदी बनाकर पीने से भी शरीर ताकतवर बनता है।

3. मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

मर्दाना ताकता बढ़ाने के लिए आपको केला, गाजर और खजूर का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से लिंग में इरेक्शन बेहतर होता है, कामवासना बढ़ती है, शीघ्रपतन का इलाज होता है और साथ ही, शरीर में प्राकृतिक ताकत आती है। 

4. शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

शरीर बनाने यानि बॉडी बिल्डिंग के लिए रोजाना सुबह आपको केला और दूध का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही अंकुरित चने को गुड़ के साथ खाने से भी बॉडी बिल्डिंग में मदद मिलती है। सुबह आप ब्रेकफास्ट में अंडे को भी शामिल करें जोकि प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर बनाने में मदद करता है।

5. यौनशक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

यौनशक्ति बढ़ाने के लिए फलों में केला, अंगूर, तरबूज, गाजर, खजूर और स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां यौनशक्ति बढ़ाने में सबसे कारगर मानी गईं हैं। इसके साथ ही, आप आयुर्वेदिक औषधि जैसे अश्वगंधा, शिलाजीत, शतावरी, कौंच बीज, सफेद मुसली का सेवन करना चाहिए। डार्क चॉकलेट्स भी खाना पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर करता है।

6. कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं?

कमजोर शरीर को ताकतवर बनाने के लिए रोजाना गुड़ और अंकुरित चने खाएं, केला और दूध का सेवन करें, संतुलित आहार लें, पर्याप्त मात्रा में नींद लें, कसरत और योगाभ्यास करें, खूब सारा पानी पिएं और साथ ही धूम्रपान, मदिरापान का त्याग करें।


References

Popular Posts

Collapsible content

Disclaimers

The claims and results mentioned are based on multiple internal studies and customer research surveys that Traya has conducted with a statistically significant sample size of users who were under expert observation and guidance.

93% saw results*

Traya conducted an internal study over both men and females facing hair fall and 93% saw results* after using the complete Traya customized plan consistently for a period of 5 months. This study was conducted in December 2022. 

5-month money-back guarantee

Traya’s 100% money-back policy is valid only if you have been regular with the complete customized plan for a period of 5 whole consecutive months. Each customised hair kit is valid for only 30 days. If any individual has not seen any regrowth or control in hair fall, you can ask for a refund. However, once you apply for the 5-month - money-back policy, the team would then do a thorough check on consumer regularity based on every order date. An exception to this policy is for those customers undergoing serious health conditions like autoimmune diseases and cancer. 

Traya’s Holistic 3 Science Formula 

Traya’s 3 Science Formula is a synergistic mix of Ayurveda, Allopathy & Food Science designed specifically to cater to hair fall conditions stemming from multiple root causes. With clinically tested ingredients and adaptogenic herbs, Traya’s Science-Backed formula clears internal blockages and boosts hair regeneration naturally. When blended with a healing dietary plan, it delivers great results in attaining long-term hair growth. 

Traya Free hair test (™) 

Traya’s Hair Dx test is powered by a proprietary algorithm to examine a user's hair & health profile. With the help of a distinctive image-capturing technique & physician- formulated examination, it is able to precisely check the type, stage & root causes of a certain hair fall condition. 

2 lakh+ Indians 

Traya Free hair test (™) has been taken by more than 2 lakh+ Indians - Data acquired from Traya customers. 

Ayush Certified  - Digest Boost, Cholest Vati and Consti Clear are Ayush Certified Products.

Traya’s Ayurvedic Products are based on natural and Ayurvedic formulations. These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals. 

Accurate hair check 

The Traya free hair test (™) is a proprietary algorithm developed with the help of our in-house hair experts that provides Accurate hair and health checks, provided you mention all the correct details about yourself. It gives a precise checks about the type, stage and root cause of a specific hair fall condition.

Long Lasting Visible Hair Results 

Traya’s complete customized plan gives visible and long-lasting results provided you’re on Traya’s hair maintenance kit. Since Traya works on the internal root causes of hair fall and hence our customers have seen long lasting results

Trusted by 100+ Hair Experts

Traya has been tried and loved by over 100 hair experts all over India to maintain healthy hair growth. 

Award Winning Trusted Brand

India’s Healthcare Excellence initiated by Brands Impact has awarded Traya as the Most Effective Haircare Product of the Year 2022 

FDA approved ingredients 

These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals.

 

Traya Women Santulan (™)

Traya’s Women Santulan is a unique technology that uses a combination of herbs treated in a specific manner (kalpa) to meet the bio-specific needs of women going through different stages of life. Santulan is a supplementary range to Traya’s 3 Science Formula which balances and nourishes the body inside-out delivering long-lasting hair growth results and overall health.

Hair Growth Plan starts at Rs 1699 pm* - The price mentioned is for a male of age 23 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes

Hair Growth Plan starts at Rs 2000 pm* - The price mentioned is for a male of age 25 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes.

आपके बाल झड़ने का कारण क्या है?

एक्सपर्ट्स द्वारा डिज़ाइन किया गया Traya का मुफ़्त 2 मिनट का हेयर टेस्ट लें, जो आपके बालों के झड़ने के मूल कारणों की पहचान करने के लिए आनुवांशिक, स्वास्थ्य, और जीवनशैली  जैसे 20+ कारकों का विश्लेषण करता है।

मुफ़्त हेयर टेस्ट लें TM