"सफेद बाल...!" एक ऐसी अवस्था जो न जवान पसंद करते हैं और न ही उम्रदराज लोग। बस फर्क सिर्फ इतना है कि उम्रदराज लोग इस समस्या को जड़ से दूर नहीं कर सकते लेकिन अगर आप युवा हैं और कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो इसका समाधान मौजूद है। क्या है वो सफेद बालों का रामबाण इलाज? हम आपको आज के इस ब्लॉग में इसी विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे।
चाहे पुरुष हो या महिला, दोनों ही बालों के सफेद होने या भूरे होने की समस्या से परेशान हैं। खासकर कि हाल के वर्षों में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है जिसमें कम उम्र के यानि 20 वर्ष के कम के लोग भी बालों के सफेद या भूरा होने से परेशान हैं। खासतौर पर कम उम्र में बालों का सफेद या भूरा होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है लेकिन आपको स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है। आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं, इस ब्लॉग में बताए उपायों और ट्रीटमेंट की मदद से।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
सफेद बालों की समस्या क्या है ? (What is Premature Greying)

समय से पहले सफेद बाल, जिसे पोलियोसिस भी कहा जाता है एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बालों का प्राकृतिक रंगद्रव्य यानी मेलेनिन कम या खत्म हो जाता है, जिससे बाल सफेद हो जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे थायराइड रोग और कुछ दवाएं जैसे एंटीडिप्रेसेंट। इसके अलावा शरीर में विटामिन और आयरन की कमी से भी समय से पहले बालों का सफेद होता है।
ऐसे में एक प्रश्न आपके मन में यह आ सकता है कि baal safed hone se kaise roke. इसके लिए आपको सबसे पहले दैनिक आदतों में सुधार करना होगा और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। सबसे पहले तो आपको तनाव लेना बंद करना होगा, रोजाना कम से कम २ से 3 लीटर पानी पियें, बालों पर रासायनिक उत्पादों को लगाने से बचें और साथ ही संतुलित आहार का सेवन करें। साथ ही रोजाना आधे घंटे के लिए योग व्यायाम करके आप सफ़ेद बाल होने से रोक सकते हैं।
यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में समान रूप से पाया जाता है। समय के पहले बालों का पकना या भूरा होना शर्मिंदगी का कारण बन सकता है लेकिन आप इस समस्या का समाधान किया जा सकता है और किया जा सका है। पहले भी लोग इस प्रोब्लम से जूझने के बावजूद इससे समाधान पा चुके हैं, आप भी पा सकते हैं।
यह भी पढ़े: 21 - 25 की उम्र में बाल सफेद होने का क्या है कारणऔर उपाय?
सफेद बालों का रामबाण इलाज (Safed Balo ko kala kaise kare)
अब हम जानेंगे सफेद बालों का रामबाण इलाज के बारे में। नीचे हम आपको उन प्राकृतिक औषधियों की जानकारी देंगे जो आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं। हम आपको सलाह देते हैं कि इन उपायों को अवश्य ही ट्राई करें क्योंकि ये वाकई काम करते हैं। निचे कुछ शोध पर आधारित safed balo ka ilaj की सूचि दी गई है जिसका उपयोग करके सफ़ेद बालों को काला किया जा सकता है।
1. आंवला है सफेद बालों का रामबाण इलाज (Amla se safed baal kaise roke)
आंवला को अगर हम सफेद बालों का रामबाण इलाज कहें तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। यह वाकई आपके बालों के सफेद या भूरेपन को जड़ से खत्म कर सकता है। इसका कारण है विटामिन सी जोकि आंवला में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों का विकास करने के साथ ही मेलनीन के उत्पादन को भी बढ़ाता है।

उपयोग: उपयोग काफी आसान है। आपको सप्ताह में कम से कम दो बार आंवला का तेल, रस या पाउडर का इस्तेमाल करना होगा। आप नियमित रूप से बालों में आंवला का तेल लगा सकते हैं तो वहीं आंवले के पाउडर और रस का सेवन कर सकते हैं। इसके पाउडर से बालों को धोया भी जा सकता है। आंवला ही आपके प्रश्न सफेद बालों को काला कैसे करें का एक सटीक उत्तर है।
2. भृंगराज सफेद बालों का इलाज (Bhringraj for White Hair)
अगर आप अपने बुरे लंबे काले बालों को मिस करते हैं तो भृंगराज आपकी मदद कर सकता है। यह आपके सफेद बालों की समस्या को जड़ से दूर करके बालों को काला बनाने में योगदान कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भृंगराज बालों के रंगत के लिए जिम्मेदार मेलानिन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह आपको आसानी से बाजार में मिल जायेगा।

उपयोग: बालों के लिए भृंगराज का उपयोग तीन विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। पहला है इसके तेल को बालों में लगाना, इसके पाउडर का हेयर मास्क तैयार करना और इसके पत्तों का काढ़ा बनाना। सबसे आसान है इसके तेल का इस्तेमाल। 100 ग्राम भृंगराज के पत्ते लें और उसमें 1 लीटर नारियल तेल मिलाकर 3 घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसे छान लें और जार में भर दें और सप्ताह में दो से तीन बार बालों पर लगाएं।
इससे भी आसान है Traya का Hair Ras Ayurvedic Supplement पर क्यों? क्योंकि इसमें न सिर्फ भृंगराज की शक्ति है बल्कि अन्य कई औषधीय जड़ी बूटियों की शक्ति शामिल है जैसे शतावरी, गुडुची, अर्जुन, आंवला, तपयाधी लौह आदि। यह premature greying के लिए एक असरदार सप्लीमेंट है जिसका इस्तेमाल आपको अवश्य ही करना चाहिए।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
3. सफेद बालों का रामबाण इलाज है शिकाकाई (Shikakai is an effective treatment for gray hair)
सफेद बालों की समस्या से हैं परेशान तो आप शिकाकाई का इस्तेमाल जरूर करें। यह एक औषधीय जड़ी बूटी है जिसके इस्तेमाल से आप बालों को साफ कर सकते हैं, उन्हें वापस से काला बना सकते हैं और साथ ही उन्हें मजबूत भी कर सकते हैं। इसका कारण है इसमें मौजूद सैपोनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स। ये बालों की सफाई करने के साथ ही मेलेनीन के उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं जिससे बालों में काली रंगत वापस आती है।
उपयोग: अगर उपलब्ध हो तो आप शिकाकाई के पाउडर को पानी या नारियल तेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आपको इस पेस्ट को रोजाना अपने बालों पर 25 से 30 मिनट के लिए लगाना है। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें और फर्क देखें। आप पाएंगे कि 2 से 3 महीनों में ही आपके बाल वापस से काले होने शुरू हो जायेंगे। शिकाकाई को सर्वोत्तम सफ़ेद बालों का इलाज माना जाता है जिसके उपयोग से आप वाकई सफ़ेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़े: नये बाल उगाने के उपाय
4. गिलोय का इस्तेमाल दूर करे सफेद बालों की समस्या (Use Giloy to get rid of the problem of white hair)
गिलोय का नाम आपने कभी न कभी अवश्य ही सुना होगा। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य फायदों के लिए किया जाता है जोकि आपके सफेद बालों का रामबाण इलाज भी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने सफेद बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मेलनिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।
उपयोग: गिलोय का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है जैसे इसका रस पीना, पाउडर से बाल धोना या बालों में तेल लगाना। इसका रस बनाना काफी आसान है, आपको गिलोय की पत्तियों को एक कप पानी में उबाल लेना है और इसके पश्चात इस छान लें और इस रस को पिएं। इस रस को दिन में दो बार पीने से आपके सफेद बालों की समस्या अवश्य दूर होगी।
यह भी पढ़े: सफेद बालों को काला करने की आयुर्वेदिक दवा
5. शतावरी दिलाए सफेद बालों से छुटकारा (Asparagus can provide relief from gray hair)
शतावरी जिसे आमतौर पर सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, आपके बालों के ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह बालों की रंगत को वापस लौटाने में अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर यह मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जोकि बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा होता है।
उपयोग: शतावरी का पाउडर आपको आसानी से बाजार में मिल जायेगा जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप शिकाकाई या नारियल का तेल मिलाकर नियमित रूप से बालों में लगा सकते हैं। लेकिन इससे बेहतर हम आपको सुझाव देते हैं Traya के Hair Ras का जिसमें प्रचुर मात्रा में शतावरी के साथ ही अन्य कई जड़ी बूटियों का मिश्रण है। इसका उपयोग आपके बालों को काला करने में सहायक होगा।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
6. कपूर करेगा सफेद बालों को दूर (Get rid of the problem of white hair with camphor)
सफेद बालों की समस्या को कपूर की सफेदी दूर कर सकती है। जी हां, कपूर का इस्तेमाल एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय है जिसकी मदद से सफेद बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। कपूर में ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जोकि मेलनीन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं जोकि बालों की रंगत के लिए जिम्मेदार होता है। सप्ताह में दो से 3 बार इसका उपयोग वाकई बालों को काला करने में प्रभावी हो सकता है।
उपयोग: इसका उपयोग बड़ा ही आसान है। सबसे पहले 10 ग्राम कपूर लीजिए और उसमें लगभग 100 मिलीलीटर नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 2 से 3 घंटे तक पका लें। फिर इसे छानकर तेल अलग कर लें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसे बालों में लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके बाल वापस से काले होंगे बल्कि मजबूत और चमकदार भी बनेंगे।
यह भी पढ़े: बाल उगाने की सही टेबलेट और दवाइयाँ
7. अर्जुन की छाल करेगी कमाल (Blacken white hair with the help of Arjun bark)
अर्जुन की छाल के इस्तेमाल से आप सफेद या भूरे बालों को वापस से काला बना सकते हैं। मेलनीन के उत्पादन के लिए इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व और यौगिक होते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल आपके सफेद बालों की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जोकि बालों के रोमों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
उपयोग: अर्जुन की छाल से आप अपने काले चमकदार वापस पा सकते हैं। इसके लिए आप इसके हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले लगभग दो चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें और उसमें 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को सप्ताह में 2 से 3 बार बालों पर लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें।
8. Traya Hair Ras Supplement का करें इस्तेमाल
Balo ko safed hone se kaise roke? सफेद बालों से परेशान हैं तो ऊपर दिए सभी तरीकों के साथ ही या उनके अलावा आप Traya का Hair Ras जरूर इस्तेमाल करें। ऐसा हम क्यों कहते हैं? क्योंकि हमने इस ब्लॉग में आपको जितने भी पोषक तत्वों की जानकारी दी जिससे आपके बाल वापस से काले हो सकते हैं, वो सभी इस सप्लीमेंट में मौजूद है। भृंगराज, शतावरी, अर्जुन, आंवला, गुडुची, तपयाधि लौह से युक्त यह सप्लीमेंट सफेद बालों की समस्या को हमेशा हमेशा के लिए दूर कर सकता है।

यह हम आपके लिए इसलिए रिकमेंड करते हैं क्योंकि यह पूरी तरह vegan है, आयुर्वेद की शक्तियों से भरपूर है, कोई साइड इफेक्ट नहीं करता, बिल्कुल भी शुगर नहीं है और साथ ही इसका सेवन भी काफी आसान है। आपको रोजाना सुबह शाम भोजन के बाद इसका इस्तेमाल करना है और आप फर्क खुद ब खुद देखेंगे।
साथ ही, अगर आप अन्य किसी भी Hair Problems से जूझ रहे हैं तो Traya Hair Test दीजिए, बिल्कुल फ्री है और आपकी सही समस्या का पता लगाकर सही समाधान भी देता है। लाखों लोग इसकी मदद से बाल झड़ने, बालों के विकास न होने, रूखे बाल, रूसी आदि से छुटकारा पा चुके हैं, अब आपकी बारी है।
यह भी पढ़े: जानिए बालों की ग्रोथ बढ़ाने का समग्र दृष्टिकोण
चाय पत्ती से बाल काले करने का उपाय
चाय पत्ती प्राकृतिक रूप से बालों को काला करने और सफेदी कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को गहरा रंग देने के साथ-साथ स्कैल्प को पोषण भी देते हैं। चाय पत्ती से बने हर्बल हेयर रिंस से सफेद बालों को छुपाने और बालों को चमकदार बनाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, यह केमिकल युक्त हेयर डाई का एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प है, जो बालों की गुणवत्ता को बनाए रखता है।
चाय पत्ती से बाल काले करने की विधि:
-
2 कप पानी में 2-3 चम्मच चाय पत्ती उबालें। ठंडा होने पर इसे छानकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
-
चाय पत्ती के पानी में 1 चम्मच कॉफी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर 1 घंटे के लिए लगाएं।
-
मेंहदी पाउडर में चाय पत्ती का गाढ़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और 2-3 घंटे बालों में लगाकर रखें।
-
हर बार बाल धोने के बाद आखिरी बार चाय पत्ती के पानी से बालों को धोएं ताकि उनका रंग गहरा बना रहे।
सरसों के तेल से बाल काले कैसे करें
सरसों का तेल बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने और सफेदी रोकने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बाल घने, मजबूत और लंबे समय तक काले बने रहते हैं।
सरसों के तेल से बाल काले करने की विधि:
-
हल्का गुनगुना सरसों का तेल स्कैल्प पर 10-15 मिनट तक मसाज करें और 2-3 घंटे बाद धो लें।
-
2 चम्मच मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें और इसे सरसों के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं।
-
आंवला पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर 1 घंटे तक लगाकर रखें, फिर धो लें।
-
सरसों के तेल में कुछ करी पत्ते डालकर गर्म करें, ठंडा होने पर इस तेल से बालों की मसाज करें।
-
सरसों के तेल में दही और शहद मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण (Reasons for premature graying of hair)
समय से पहले बालों का सफेद होना कई कारणों से हो सकता है। इन कारणों के बारे में हम सबसे पहले विस्तार से जानेंगे, इसके बाद इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ रामबाण तरीकों की आपको जानकारी देंगे।
1. आनुवांशिकता (Genetics)
समय से पहले बालों का सफेद होना आनुवांशिकता के कारण हो सकता है। बल्कि कई लोगों में यह समस्या आनुवांशिकता यानी genetics के कारण ही होती है। अगर आपके परिवार में कम उम्र में ही लोगों के बाल पकने का इतिहास रहा है तो समझ लीजिए कि आपके बाल पकने का भी यह एक प्रमुख कारण हो सकता है।
दरअसल बालों के सफेद होने या उन्हें रंग देने में जीन का अहम योगदान होता है। कुछ जीन मेलेनीन के उत्पादन और संस्करण में अहम भूमिका निभाते हैं जिससे बालों को रंग मिलता है। जब इन जीनों में उत्परिवर्तन होता है तो दो चीजें होती हैं: या तो मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है या पूरी तरह बंद हो जाता है। इस वजह से बाल सफेद हो जाते हैं।
2. तनाव (Stress)
तनाव यानी स्ट्रेस भी समय से पहले बालों के पकने यानि सफेद होने का एक प्रमुख कारण होता है। जो व्यक्ति अत्यधिक तनाव लेते हैं उनके बाल समय से पहले ही झड़ने और पकने लगते हैं। इसका कारण है कॉर्टिसोल जोकि एक हार्मोन है और इसका उत्पादन तब होता है जब आप अत्यधिक तनाव की स्तिथि में होते हैं।
तनाव की वजह से पैदा हुए कॉर्टिसोल को मेलानिन का दुश्मन माना जाता है यानि यह बालों के रोम में मेलानिन के उत्पादन को कम कर देता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, मेलानिन ही बालों को रंग देने के लिए जिम्मेदार होते हैं इसलिए इनका उत्पादन कम होने या रुकने पर बालों का पकना शुरू हो जाता है।
3. शरीर में पोषक तत्वों की कमी (Deficiency of nutrients in the body)
शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी समय से पहले आपके बाल सफेद होने का एक प्रमुख कारण हो सकता है। शरीर में मौजूद पोषक तत्व ही बालों के विकास, रंग और चमक में अहम भूमिका निभाते हैं और ऐसे में अगर इनकी कमी शरीर में हो जाती है तो न सिर्फ बालों का सफेद होना बल्कि बाल टूटना, बालों में रूखापन, दोमुंहे बाल होना आदि समस्या शुरू हो सकती है।
खासतौर पर विटामिन बी12, आयरन और जिंक की कमी से बालों का समय से पहले पकना शुरू हो जाता है। विटामिन बी12 बालों को सही रंगत देने का कार्य करता है तो वहीं आयरन ऑक्सीजन को बालों के रोम तक ले जाने में मदद करता है जिससे बालों में विकास होता है। अंत में जिंक भी बालों के रंगत को बरकरार रखने और उन्हें पोषण देने में मदद करता है।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
4. कुछ रोग (Some diseases can cause white hair)
कुछेक रोग ऐसे हैं जैसे थायराइड, एलोपेशिया एरेटा और वॉन विल्किनसन रोग जिसमें बालों का पकना शुरू हो सकता है। थायराइड की समस्या अब आम हो चुकी है, भारी संख्या में लोग थायराइड विकारों से जूझ रहे हैं और इसकी वजह से उनके बाल भी पकना शुरू हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बीमारियां शरीर के हार्मोन स्तर में बदलाव करती हैं और पोषक तत्वों के स्तर को भी प्रभावित करती हैं।
जैसे आप थायराइड की ही समस्या को ले लीजिए। जब व्यक्ति में हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म विकार शुरू होता है तो इससे शरीर में हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है क्योंकि थायराइड ग्लैंड ही शरीर में हार्मोन का उत्पादन करती है। जब शरीर में हार्मोन्स की कमी हो जाती है तो बाल समय से पहले ही पकने शुरू हो जाते हैं।
5. कुछ दवाएं (Some Medications)
अंत में कुछ दवाएं और थेरेपी भी हैं जो premature grey hair में अपना योगदान दे सकती हैं। खासतौर पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, एंटीबायोटिक जैसे टेट्रासाइक्लिन बालों के पकने में योगदान दे सकते हैं। अब अगर हम सिर्फ कीमोथेरेपी पर ही ध्यान दें तो यह कैंसर के इलाज में शामिल दवाओं का एक समूह है।
ये दवाएं शरीर में तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाओं को मारती हैं, बाल भी उनमें से एक है। इसकी वजह से बालों के रोम भी प्रभावित होते हैं और बाल पकना शुरू हो जाता है। साथ ही अगर हम देखें एंटीबायोटिक्स की तरफ तो ये शरीर में मेलानिन के स्तर को प्रभावित करती हैं जोकि बालों की रंगत के लिए सीधे सीधे जिम्मेदार है, इसलिए भी बाल पकने शुरू हो जाते हैं।
सफ़ेद बालों को काला करने की होम्योपैथी दवा
सफेद बालों की समस्या को कम करने और उन्हें प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए होम्योपैथी में कुछ प्रभावी दवाएं उपलब्ध हैं। फॉस्फोरस 200 (Phosphorus 200) उन दवाओं में से एक है, जो समय से पहले सफेद हो रहे बालों की समस्या में मदद कर सकती है। यह दवा उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है जिनके बाल पोषण की कमी, तनाव या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के कारण सफेद हो रहे हैं।
लाइकोपोडियम 200 (Lycopodium 200) भी एक प्रभावी होम्योपैथिक दवा है, खासकर जब सफेद बालों के साथ बाल झड़ने की समस्या भी हो। यह दवा लीवर से संबंधित समस्याओं और पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करती है, जिससे बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
एक और महत्वपूर्ण दवा नैट्रम म्यूर 200 (Natrum Muriaticum 200) है, जो समय से पहले सफेद हो रहे बालों की समस्या में फायदेमंद मानी जाती है, खासकर अगर यह समस्या आनुवंशिक कारणों से हो रही हो। यह शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है और बालों को मजबूती देती है। हालांकि, होम्योपैथिक उपचार हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए सही दवा के चयन और उचित खुराक के लिए किसी अनुभवी होम्योपैथिक डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।
क्या सफेद बालों को काला किया जा सकता है ? (Can white hair turn black again)
जी हां, बिलकुल! कुछ परिस्थितियों में सफेद बालों को वापस से काला किया जा सकता है। कुछ परिस्थितियां ऐसी हैं जिनमें बालों को वापस से काला करने में काफी मुश्किल आएगी या तो बाल वापस से काला हो ही नहीं पाएंगे जैसे उम्र और आनुवांशिकता। इसके अलावा अगर आपके बाल किसी अन्य कारण से सफेद हुए हैं तो अवश्य ही उन्हें वापस से काला किया जा सकता है।
कैसे? इसके लिए कई तरीके हैं! हेयर डाई, हर्बल उपचार, मेडिकल ट्रीटमेंट और हेयर ट्रांसप्लांटेशन। इस ब्लॉग में हम सिर्फ और सिर्फ आपसे बात करेंगे हर्बल ट्रीटमेंट के बारे में, जिन्हें बालों को वापस से काला बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। न सिर्फ हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आयुर्वेद अपनाकर आप सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि उनकी सेवन विधि क्या है, इसकी जानकारी भी आपको दी जाएगी।
मुफ़्त में अपने बालों का परीक्षण करें ⬇️
बाल काले करने का शैम्पू
अक्सर लोग सोचते हैं कि कोई खास शैम्पू सफेद बालों को तुरंत काला बना सकता है, लेकिन यह सच नहीं है। कोई भी शैम्पू सीधे बालों का रंग वापस नहीं ला सकता। हालांकि, सही शैम्पू बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बना सकता है, स्कैल्प को हेल्दी रख सकता है और सफेद बालों की समस्या को धीमा करने में मदद कर सकता है।
नियमित रूप से सही शैम्पू का इस्तेमाल करने से बालों की सफेदी के पीछे के कुछ कारणों, जैसे डैमेज, गंदगी और पोषण की कमी, को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन असली समाधान अंदरूनी पोषण और सही डाइट में ही छिपा होता है।

Traya Defence Shampoo एक बेहतरीन विकल्प है जो स्कैल्प को गहराई से साफ करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हार्श केमिकल्स से मुक्त है और सफेद बालों की समस्या को धीमा करने के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है।
हालांकि, सफेद बालों की असली वजह अंदरूनी होती है, इसलिए केवल शैम्पू से इसका पूरा समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए Traya Hair Ras और Traya Hair Vitamin का सेवन करना जरूरी है, जो शरीर के अंदर से पोषण देकर सफेद बालों की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं।
किस विटामिन की कमी के कारण बाल सफेद होते हैं ? (Deficiency of which vitamin causes gray hair)
विटामिन बी3 की कमी के कारण सफेद बालों की समस्या शुरू होती है। विटामिन बी3 को नियासिन भी कहा जाता है जोकि विटामिन परिवार का ही हिस्सा है और शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। खासतौर पर यह मेलनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है इसलिए अगर इसकी हो जाती है तो बाल सफेद हो जाते हैं। शरीर को इसकी पर्याप्त मात्रा मिले इसके लिए आप अंडे, मांस, मछलियां, डालें और पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
साथ ही आप चाहें तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके इसका सप्लीमेंट भी ले सकते हैं जोकि आपके शरीर में इसकी कमी को पूरा करेगा। बाल सफेद होने के साथ ही, इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, त्वचा संबंधित दिक्कतें और पाचन संबंधित समस्याएं भी हो जाती हैं।
सफ़ेद बालों की समस्या में क्या खाएं और क्या न खाएं?
बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने और समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए संतुलित आहार बहुत महत्वपूर्ण है। पोषक तत्वों की कमी, खासकर विटामिन बी12, आयरन, बायोटिन और एंटीऑक्सीडेंट की कमी, सफेद बालों की समस्या को बढ़ा सकती है।
सही खानपान से बालों की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है, मेलानिन उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है, जिससे बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं। वहीं, अनहेल्दी और केमिकल युक्त भोजन से बालों की सफेदी जल्दी हो सकती है।
क्या खाएं? |
क्या न खाएं? |
आंवला और अन्य विटामिन C युक्त फल |
अधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड |
बादाम, अखरोट और बीज (फ्लैक्ससीड, चिया सीड) |
जंक फूड और डीप फ्राइड चीजें |
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी) |
कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय |
दूध, दही और पनीर |
शराब और धूम्रपान |
दालें, सोयाबीन और अंकुरित अनाज |
अधिक नमक और मैदा युक्त चीजें |
नारियल पानी और ताजे फलों का जूस |
केमिकल युक्त पैकेज्ड फूड |
काले तिल और खजूर |
अधिक मिर्च-मसाले और तली-भुनी चीजें |
निष्कर्ष (Conclusion)
सफेद बालों की समस्या का समाधान किया जा सकता है, बशर्ते यह समस्या उम्र और आनुवांशिकता के कारण न हो। आनुवांशिकता की वजह से बाल सफेद होने पर भी इसका समाधान मुमकिन है पर रिजल्ट्स हमेशा सकारात्मक नहीं होते हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी कारणों की वजह से अगर बाल सफेद हुए हैं तो उसका समाधान किया जा सकता है।
हमने ऊपर आपको कुछ हर्बल ट्रीटमेंट की जानकारी दी जोकि बाल सफेद होने की समस्या का समाधान कर सकते हैं। लेकिन उनके अलावा भी आप कम से कम 8 घंटे की नींद लेना, तनाव दूर करना, खूब सारा पानी पीना, संतुलित आहार का सेवन करना, रोजाना योग करना जैसी अच्छी आदतें अपना सकते हैं। साथ ही बालों में आप जिन भी उत्पादों का इस्तेमाल करें, बेहद ही सावधानी बरतें क्योंकि कई उत्पाद भी बालों को सफेद बनाते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (frequently Asked question)
1. सफेद बालों को काला बनाने के लिए त्वरित समाधान क्या है?
सफेद बालों को काला बनाने के लिए त्वरित समाधान है डाई। बाजार में आपको आसानी से कई रंगों के डाई मिल जायेंगे, आप काले रंग की डाई का इस्तेमाल बालों पर कर सकते हैं जिससे बाल तुरंत ही काले हो जायेंगे। परंतु यह एक अस्थाई समाधान है।
2. सफेद बाल बंद करने के लिए कौन सा इलाज है?
सफेद बाल बंद करने के लिए आपके पास कई इलाज के विकल्प मौजूद हैं। आप हर्बल ट्रीटमेंट की मदद ले सकते हैं जोकि समय तो लेता है परंतु आपको रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। इसके अलावा, आप platelet-rich plasma therapy, hair transplantation, Microneedling, laser therapy की मदद कर सकता है।
3. बालों को काला करने के लिए किस प्रकार का तेल उपयोगी है?
बालों को काला बनाने के लिए नारियल और आंवले का तेल सबसे ज्यादा उपयोगी है। खासतौर पर अगर आप आंवले के तेल को नियमित रूप से अपने बालों में लगाते हैं तो मेलनीन के उत्पादन में वृद्धि होगी और बालों की रंगत वापस आयेगी।
4. क्या सफेद बालों को दोबारा काला किया जा सकता है?
सामान्य रूप से, एक बार सफेद हो चुके बालों को प्राकृतिक रूप से काला करना मुश्किल होता है। हालांकि, अगर समय पर सही पोषण, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक उपायों को अपनाया जाए, तो बालों की सफेदी की गति को धीमा किया जा सकता है और नए सफेद बालों की संख्या को कम किया जा सकता है।
5. सफेद बालों की समस्या का मुख्य कारण क्या है?
सफेद बालों की समस्या ज्यादातर जेनेटिक कारणों, पोषण की कमी (विशेष रूप से विटामिन B12, आयरन, बायोटिन की कमी), तनाव, हार्मोनल असंतुलन और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के अधिक उपयोग के कारण होती है।
6. क्या बालों को कलर या डाई करने से वे और जल्दी सफेद हो जाते हैं?
हां, केमिकल युक्त हेयर डाई और कलर का अधिक उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे वे कमजोर होकर जल्दी सफेद हो सकते हैं। प्राकृतिक हेयर कलर या हर्बल विकल्प जैसे मेंहदी और इंडिगो पाउडर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
7. क्या सफेद बालों की समस्या को खाने-पीने से नियंत्रित किया जा सकता है?
हां, सफेद बालों की समस्या को हेल्दी डाइट से रोका जा सकता है। विटामिन B12, आयरन, बायोटिन और प्रोटीन युक्त भोजन (जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, दही, आंवला, काले तिल) खाने से बालों को प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
8. क्या Traya Defence Shampoo सफेद बालों की समस्या को रोक सकता है?
Traya Defence Shampoo बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे सफेद बालों की समस्या धीमी हो सकती है। लेकिन सफेद बालों का असली समाधान शरीर के अंदर से पोषण सुधारने में है। इसलिए Traya Hair Ras और Traya Hair Vitamin का सेवन भी जरूरी है ताकि अंदरूनी कारणों को ठीक किया जा सके।
References
-
Home Remedies for Gray Hair - Healthline:
https://www.healthline.com -
Premature Graying of Hair: Review with Updates -
https://www.ncbi.nlm.nih.gov -
The biology of human hair greying -
https://onlinelibrary.wiley.com