icon Skip to content

जानें बिना केमिकल वाले शैंपू के फायदे और सही चुनाव

Dr Kalyani Deshmukh

Dr Kalyani Deshmukh
Dr. Kalyani Deshmukh brings 7 years of experience in dermatology, specializing in the diagnosis of complex conditions and performing advanced dermatosurgical procedures. Her areas of expertise include clinical dermatology, trichology, dermatosurgery and aesthetic medicine.

Best Organic Shampoo & Benefits

Quick Answer

बिना केमिकल वाला शैंपू चुनते समय सिर्फ “नेचुरल” लेबल पर भरोसा न करें, बल्कि ingredients list देखें। ऐसा शैंपू चुनें जिसमें सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन और कठोर रसायन न हों। आपके बालों की जरूरत के अनुसार सही शैंपू चुनना जरूरी है—जैसे बाल झड़ने के लिए Defence Shampoo, रूसी के लिए Anti-Dandruff Shampoo और रूखे बालों के लिए Damage Repair Shampoo उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।


बालों के स्वस्थ विकास और उनका झड़ना रोकने के लिए हर कोई शैंपू इस्तेमाल करने की सलाह देता है। आमतौर पर यह माना जाता है कि शैंपू में मौजूद पोषक तत्व और ऐसे कई गुण बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और उनका झड़ना रोककर लंबे और घने बालों को उगाने में योगदान देते हैं। लेकिन रुकिए, क्या सभी शैंपू आपके बालों के लिए फायदेमंद हैं? नहीं! सिर्फ वही शैंपू बालों को वाकई फायदे पहुंचा सकते हैं जो बिना केमिकल वाले हों। ऐसे में प्रश्न उठता है कि बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है?

यह प्रश्न इसलिए भी लाजमी है क्योंकि धीरे धीरे ही सही लोगों को 100% प्राकृतिक उत्पादों का महत्व समझ आ रहा है। अब सभी केमिकल से युक्त पदार्थों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उनके इस्तेमाल को बाय बाय कह रहे हैं जिसमें शैंपू भी शामिल हैं। परंतु आपको कैसे पता चलेगा कि कोई शैम्पू केमिकल फ्री है या नहीं, सही शैंपू का चुनाव कैसे करें, केमिकल शैंपू से बालों को क्या नुकसान होते हैं और सबसे मुख्य प्रश्न कि आखिर बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है?

दरअसल जब भी लोग पूछते हैं कि सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है, तो इसका जवाब सिर्फ ब्रांड नाम नहीं होता, असल मायने यह रखता है कि उसमें क्या है और क्या नहीं।

आइए इस ब्लॉग में जानते हैं।


बिना केमिकल वाला शैंपू असल में क्या होता है?

इससे पहले कि हम जानें कि भारत में सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है जो बिना केमिकल के आता है, पहले यह समझना जरूरी है कि बिना केमिकल वाला शैंपू आखिर होता क्या है।

सच यह है कि कोई भी शैंपू पूरी तरह “रसायन रहित” नहीं होता, क्योंकि पानी, पौधों के अर्क और सफाई करने वाले तत्व भी अपने आप में रासायनिक संरचना रखते हैं। इसलिए जब हम बिना केमिकल वाला शैंपू कहते हैं, तो उसका मतलब आमतौर पर ऐसे शैंपू से होता है जिसमें बालों और सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले कठोर तत्व न हों।

ऐसे शैंपू में आमतौर पर सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन, कृत्रिम सुगंध, तेज अल्कोहल और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे कठोर तत्व नहीं होते। ये बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखते हुए हल्की सफाई करते हैं। इसलिए बिना केमिकल वाला शैंपू चुनते समय सिर्फ “नेचुरल” लिखा देखकर भरोसा न करें। हमेशा सामग्री सूची देखें और समझें कि वह शैंपू आपके बालों और सिर की त्वचा के लिए सही है या नहीं।

बिना केमिकल वाला शैम्पू कौन सा है?

अगर आप वाकई अपने बालों के विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं और बालों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं तो आपको ऐसे शैंपू का चुनाव करना चाहिए जोकि केमिकल मुक्त हों। खासतौर पर आपको ऐसे शैंपू उत्पादों से बचना चाहिए जोकि Sulphate, Paraben, Sodium Chloride, Diethanolamine से युक्त हों। हमने नीचे ऐसे शैंपू की सूची दी है जो सभी पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, 100% सुरक्षित हैं और बालों के समग्र विकास में मदद करते हैं।

1. Defence shampoo

Defence shampoo बिना केमिकल वाला शैंपू है जो अंकुरित मटर के अर्क, बायोटिन और विटामिन बी3 जैसे प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर तैयार किया गया है। अंकुरित मटर के अर्क में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है जोकि समग्र बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है तो वहीं बायोटिन बालों के विकास में मदद करता है। साथ ही विटामिन बी3 खोपड़ी में रक्त संचार को बढ़ावा देता है जिसकी वजह से बालों के विकास में मदद मिलती है। यह पूरी तरह से हानिकारक रसायन से मुक्त शैम्पू है।

जैसा कि हमने आपको बताया, बिना केमिकल वाले शैंपू Defence shampoo में अंकुरित मटर का अर्क मौजूद होता है। अंकुरित मटर के अर्क को बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। मटर के अंकुरों में विशेष अणु भी होते हैं जो बालों के झड़ने के चरण को छोटा कर सकते हैं और बालों के रोम कोशिकाओं को उत्तेजित कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद बायोटिन बालों को उगने में मदद करता है और खासतौर पर उन लोगों में बाल के विकास को बढ़ावा देता है जिनके शरीर में बायोटिन की कमी है। अंत में विटामिन बी3 खोपड़ी में रक्त संचार को बढ़ा देता है जिसकी वजह से बालों के विकास को एक अच्छा माहौल मिलता है।


2. Anti-Dandruff Shampoo

Anti-Dandruff Shampoo बिना केमिकल वाला शैंपू है जिसका इस्तेमाल रूसी की समस्या से परेशान व्यक्तियों को करना चाहिए। इसमें एलोवेरा और अन्य प्राकृतिक तत्वों की शक्तियां मौजूद हैं जो रूसी को जड़ से खत्म करके बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। यह औषधीय एंटी-डैंड्रफ शैम्पू हल्के, परतदार और भारी रूसी से छुटकारा दिलाता है। यह रूसी को दोबारा होने से भी रोकता है और स्कैल्प के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

मार्केट में कई ऐसे शैम्पू आपको मिल जाएंगे जो एंटी डैंड्रफ होने का दावा करते हैं। लेकिन जब आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि उनमें कई ऐसे रसायन मौजूद होते हैं जो रूसी की समस्या दूर करें न करें, आपके बालों के स्वास्थ्य को अवश्य ही बिगाड़ कर रख देंगे। रूसी को हटाने के लिए अगर आप केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं तो आपके सिर की त्वचा/खोपड़ी पर इन्फेक्शन हो जाता है, बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं और साथ ही बालों के विकास में भी बाधा पड़ती है। इसलिए हम आपको Traya Anti Dandruff Shampoo के इस्तेमाल की सलाह देते हैं जोकि पूरी तरह से रसायन मुक्त है और नियमित इस्तेमाल पर रूसी की समस्या से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा दिलाता है।


3. Hydrate Damage Repair Shampoo

बालों के झड़ने और सही ढंग से विकास न हो पाने के कारणों में धूल, धूप, प्रदूषण हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, हेयर कलर भी शामिल हैं जिनसे Traya Hydrate Damage Repair Shampoo आपकी रक्षा करता है। बिना केमिकल वाला यह शैंपू बाओबाब पेड़ के अर्क और वेगन केराटिन के मिश्रण से तैयार किया गया है। यह आपके बालों को क्षति से उन्नत सुरक्षा प्रदान करता है, बालों का टूटना कम करता है, बालों को नमी देता है और साथ ही बालों के रोम को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।

बाओबाब पेड़ के अर्क का इस्तेमाल सदियों से कई स्वास्थ्य फायदों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है जिसमें रूसी को दूर करना और बालों को मजबूती प्रदान करना भी शामिल है। बाओबाब तेल में विटामिन ए और ई होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने को कम करते हैं। साथ ही, बाओबाब में मौजूद उच्च विटामिन सी कोलेजन उत्पादन में सहायक होती है, जो बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रोटीन है। इसमें वेगन केराटिन भी मौजूद है जोकि बालों की मरम्मत और सुरक्षा में मदद करता है, जिससे बालों को स्वस्थ रूप और चमक मिलती है।

केमिकल शैम्पू कैसे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं?

बाजार में मिलने वाले अधिकतर शैंपू में सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) या सोडियम लॉरेथ सल्फेट (SLES) जैसे रसायन होते हैं जो आपके बालों की प्राकृतिक तेल परत को पूरी तरह से हटा देते हैं. जी हां, ये केमिकल बालों को साफ तो कर देते हैं लेकिन साथ में वो सुरक्षात्मक तेल भी खत्म कर देते हैं जो आपके बालों को नमी और पोषण देती है. नतीजा? खोपड़ी सूख जाती है, बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं, और धीरे-धीरे बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं.

इसके अलावा, केमिकल शैंपू आपके बालों की प्राकृतिक संरचना को भी बिगाड़ देते हैं. बालों की बाहरी परत जिसे cuticle कहते हैं, वो टूटने लगती है और अंदर का keratin protein भी कमजोर हो जाता है. इसी वजह से बाल रूखे, बेजान, दोमुंहे और टूटने वाले हो जाते हैं. सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ रसायन जैसे phthalates और formaldehyde तो बालों के विकास चक्र में ही बाधा डाल देते हैं, मतलब नए बाल उगना ही बंद हो जाते हैं.

तीसरी बड़ी समस्या है pH imbalance की. बालों और खोपड़ी का प्राकृतिक pH level 4.5 से 5.5 के बीच होता है, लेकिन केमिकल शैंपू इस संतुलन को बिगाड़ देते हैं. जब pH level बढ़ता है तो बालों के रोम खुल जाते हैं, नमी भाग जाती है, और बाल कमजोर हो जाते हैं. इसके अलावा, parabens जैसे preservatives हार्मोनल असंतुलन भी पैदा कर सकते हैं जो बालों के स्वास्थ्य को और खराब करता है.


बालों का झड़ना कैसे बंद करें shampoo कौन सा है?

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको Defence Shampoo का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों के झड़ने की समस्या को जड़ से समाप्त करने में आपकी मदद करता है और बालों को स्वस्थ, लंबे और घना बनाता है। डिफेंस शैम्पू ऐसे प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं जोकि बाल झड़ने का एक बड़ा कारण है।

साथ ही यह cleaning agent के रूप में भी कार्य करता है और सिर की त्वचा पर मौजूद धूल और गंदगी को हटाकर एक स्वस्थ खोपड़ी को बनाए रखने में योगदान देता है। इसमें सिट्रिक एसिड भी मौजूद होता है जोकि स्कैल्प के pH लेवल को 5.5 यानि सामान्य करने में भी मदद करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है। तो अगर आप बालों का झड़ना कम कैसे करें शैंपू की तलाश में हैं तो Defence Shampoo अवश्य ट्राई करें।

बिना केमिकल वाले शैंपू के प्रकार (Types of shampoos without chemicals)

बिना केमिकल वाले शैंपू के प्रकार

बिना केमिकल वाले शैंपू के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं। इसमें जैविक शैंपू, प्राकृतिक शैंपू और हर्बल शैंपू शामिल होते हैं। आइए संक्षेप में तीनों के बारे में समझते हैं।

1. जैविक शैंपू (Organic Shampoo)

सबसे पहले स्थान पर आता है जैविक शैंपू। ये शैंपू ऐसे अवयवों से तैयार किए जाते हैं जो सिंथेटिक कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों या उर्वरकों के उपयोग के बिना उगाए जाते हैं। इनमें आमतौर पर प्रमाणित जैविक पौधों के तेल, अर्क और खनिज होते हैं। इस प्रकार के शैंपू खासतौर पर वे लोग इस्तेमाल करना चाहते हैं जिनके सिर की त्वचा कोमल और संवेदनशील होती है या जो प्राकृतिक हेयर केयर रूटीन पसंद करते हैं।

2. प्राकृतिक शैंपू (Natural Shampoo)

बिना केमिकल वाला शैंपू का दूसरा प्रकार है प्राकृतिक शैंपू। प्राकृतिक शैंपू प्रकृति से प्राप्त सामग्री, जैसे वनस्पति अर्क और आवश्यक तेलों से बनाए जाते हैं। इनमें आमतौर पर सल्फेट्स, पैराबेंस या सिलिकॉन जैसे कठोर रसायन नहीं होते हैं। उदाहरण के तौर पर आप Traya के सभी शैंपू कलेक्शन को ले सकते हैं।

3. हर्बल शैंपू (Herbal Shampoo)

तीसरे स्थान पर आता है हर्बल शैंपू जोकि जड़ी बूटियों के मिश्रम से तैयार किया जाता है। हर्बल शैंपू में जड़ी-बूटियों और पौधों से प्राप्त अर्क और तत्व होते हैं। इन सामग्रियों को अक्सर उनके विशिष्ट बालों की देखभाल के लाभों के लिए चुना जाता है, जैसे कि बालों के विकास को बढ़ावा देना, रूसी को कम करना आदि।

अपने बालों और स्कैल्प के हिसाब से सही शैंपू कैसे चुनें?

हर व्यक्ति के बाल और सिर की त्वचा अलग होती है। इसलिए जो शैंपू किसी एक व्यक्ति के लिए अच्छा है, वह जरूरी नहीं कि आपके लिए भी उतना ही सही हो। भारत में सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है, इसका जवाब आपके बालों की जरूरत, सिर की त्वचा की स्थिति और बाल झड़ने के कारण पर निर्भर करता है।

अगर आपकी सिर की त्वचा तैलीय है, तो आपको ऐसा शैंपू चाहिए जो अतिरिक्त तेल और गंदगी साफ करे लेकिन बालों की नमी न छीने। अगर बाल रूखे या टूटने वाले हैं, तो नमी और मरम्मत देने वाला शैंपू बेहतर रहेगा। वहीं, अगर रूसी, खुजली या परत जमने की समस्या है, तो सामान्य शैंपू की जगह रूसी पर काम करने वाला सौम्य शैंपू चुनना चाहिए।

बालों / सिर की त्वचा की समस्या किस तरह का शैंपू चुनें किन चीजों से बचें
तैलीय सिर की त्वचा हल्की सफाई करने वाला, सल्फेट-मुक्त शैंपू बहुत भारी तेलीय या चिपचिपे शैंपू
रूखे और बेजान बाल नमी देने वाला सौम्य शैंपू तेज झाग देने वाले कठोर शैंपू
रूसी और खुजली रूसी पर काम करने वाला, सिर की त्वचा को शांत रखने वाला शैंपू सिर्फ सुगंध या झाग देखकर चुना गया शैंपू
टूटते या कमजोर बाल मरम्मत और पोषण देने वाला शैंपू बार-बार रंगाई, ब्लीच और हीट स्टाइलिंग
बाल झड़ना सौम्य शैंपू के साथ कारण की जांच सिर्फ शैंपू बदलकर पूरी समस्या ठीक होने की उम्मीद
संवेदनशील सिर की त्वचा हल्का, कम सुगंध वाला शैंपू तेज खुशबू, कठोर अल्कोहल और अनजान जड़ी-बूटियां

क्या सिर्फ शैंपू से बालों का झड़ना रोका जा सकता है?

अक्सर लोग झड़ते बालों की समस्या का समाधान करने के लिए सिर्फ और सिर्फ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ शैंपू के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रोका नहीं जा सकता है। बल्कि अगर शैंपू का अत्यधिक इस्तेमाल बालों पर किया जाए तो यह ठीक उल्टा परिणाम भी डाल सकता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? एक holistic approach के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

सबसे पहले आपको यह समझना चाहिए कि झड़ते बालों की समस्या के 20 से भी अधिक कारण होते हैं। यानि हो सकता है कि आपके बाल प्रदूषण की वजह से झड़ रहे हों, या शायद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस वजह हो, यह खराब आंत स्वास्थ्य भी हो सकता है यानि कारण कुछ भी हो सकता है। इसलिए कोई भी उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले हम आपको Free Hair Test देने की सलाह देते हैं। यह फ्री टेस्ट आपके बालों के झड़ने के सटीक कारण का पता लगाकर सही उपचार शुरू करता है। घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से आप सिर्फ 2 से 3 मिनट में इस टेस्ट को पूरा कर सकते हैं।

 

बिना केमिकल वाले शैम्पू के फायदे क्या हैं (Benefits of chemical free shampoo)

बिना केमिकल वाले शैंपू के कई फायदे हैं लेकिन उन फायदों को जानने से पहले समझ लीजिए कि बिना केमिकल वाले शैंपू का अर्थ क्या है। दरअसल अगर शैंपू में मुख्य रूप से Sulfates, Parabens और Silicones मौजूद नहीं हैं तो उस शैम्पू को बिना केमिकल वाला शैंपू कहा जा सकता है क्योंकि कई शैंपू ब्रांड इनका इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि आपके बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाता है।

Traya के सभी प्रोडक्ट्स जिसमें शैंपू भी शामिल है, पूरी तरह से रसायन मुक्त होते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि बिना कैमिकल वाले शैंपू के फायदे क्या हैं।

1. स्कैल्प के स्वास्थ्य को बनाए रखता है

खोपड़ी यानि सिर की त्वचा का भाग जहां बालों का विकास होता है, स्वस्थ होना काफी जरूरी है। अगर Scalp ही स्वस्थ नहीं है तो फिर स्वस्थ बालों का विकास कैसे होगा, बाल मजबूत और लंबे घने कैसे बनेंगे? इसलिए आवश्यक है कि आप सिर्फ बिना केमिकल वाले शैंपू का ही इस्तेमाल करें। खासतौर पर सल्फेट्स से युक्त शैंपू आपकी खोपड़ी को इरिटेट कर सकते हैं जोकि बालों के समग्र स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

2. बालों की रंगत बनाए रखता है

जब आप बिना केमिकल वाले शैंपू का चुनाव करते हैं तो आपके बालों की रंगत बनी रहती है। खासतौर पर बाजार में बिकने वाले अधिकतर शैम्पू में मौजूद सल्फेट्स आपके बालों की रंगत को बिगाड़ सकते हैं और हो सकता है कि समय से पहले ही आपके बाल सफेद होने लगें। इसलिए सिर्फ प्राकृतिक चुनें और रसायन मुक्त उत्पादों को ही चुनें जो आपके बालों के साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।

3. पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं

हम बार बार क्यों आपसे 100% प्राकृतिक शैंपू के इस्तेमाल का अनुरोध करते हैं? क्योंकि पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से बने शैंपू बिना कोई साइड इफेक्ट्स डाले आपके बालों को न सिर्फ जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं बल्कि बालों की नमी को भी बनाए रखते हैं। एक अन्य कारण और भी है और वह है प्रदूषण। आपको पता होना चाहिए कि रसायन युक्त शैंपू खासकर कि जिनमें सल्फेट्स, फोस्फेट्स और पैराबिन मौजूद होते हैं वे हमारी धरती, हमारे पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसपर आगे हम विस्तार से बात करेंगे।

प्राकृतिक शैंपू में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उनके लाभ

जब हम प्राकृतिक शैंपू की बात करते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि उसमें कौन-कौन सी सामग्रियां होनी चाहिए जो वाकई आपके बालों को फायदा पहुंचाएं. केमिकल शैंपू की तरह ये सिर्फ सफाई नहीं करते, बल्कि बालों के रोम को पोषण देते हैं, खोपड़ी को स्वस्थ बनाए रखते हैं, और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से प्राकृतिक तत्व आपके शैंपू में होने चाहिए और वे कैसे काम करते हैं।

प्राकृतिक सामग्री मुख्य लाभ कैसे काम करता है
बायोटिन (Biotin) बालों को मजबूत बनाता है और टूटना कम करता है बालों की जड़ों में keratin protein का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे बाल मोटे और स्वस्थ बनते हैं। बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं
विटामिन बी3 (Niacinamide) खोपड़ी में रक्त संचार बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है Niacinamide सूजन को कम करता है, scalp barrier को मजबूत बनाता है, और बालों के रोम को सक्रिय रखता है। यह बालों की fullness भी बढ़ाता है
अंकुरित मटर का अर्क (Pea Sprout Extract - AnaGain) बालों के विकास चक्र को फिर से सक्रिय करता है Dermal papilla में signal molecules को उत्तेजित करता है जो बालों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होने के कारण समग्र बाल स्वास्थ्य में सुधार करता है
Hydrolyzed Wheat Protein बालों को धूल और प्रदूषण से बचाता है बालों की शाफ्ट को मजबूत बनाता है, elasticity बढ़ाता है, और क्षतिग्रस्त बालों को volume देता है। यह बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है
साइट्रिक एसिड (Citric Acid) खोपड़ी का pH स्तर संतुलित करता है Scalp के pH को 5.5 यानी सामान्य स्तर पर लाता है, जिससे खोपड़ी स्वच्छ और स्वस्थ रहती है और बाल झड़ना कम होता है
एलोवेरा (Aloe Vera) खोपड़ी को शांत करता है और नमी प्रदान करता है प्राकृतिक cooling agent है जो खुजली, जलन और लालिमा को कम करता है। खोपड़ी को पोषण देता है और flakiness दूर करता है


Defence Shampoo में इन सभी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सामग्रियों का सही अनुपात में संयोजन किया गया है - बायोटिन, विटामिन बी3, अंकुरित मटर का अर्क (AnaGain), और hydrolyzed wheat protein. यह सिर्फ बालों को साफ नहीं करता, बल्कि खोपड़ी को स्वस्थ बनाए रखता है, oxidative stress कम करता है, और बालों के प्राकृतिक तेल को बनाए रखते हुए गंदगी हटाता है.

बिना केमिकल वाले शैंपू की पहचान कैसे करें?

बिना केमिकल वाले शैंपू की पहचान करना काफी आसान है। इसके किए आपको बस प्रोडक्ट के ingredients section पर जाना है और वहां आपको उन सभी सामग्रियों की जानकारी मिलेगी जिनका इस्तेमाल उस शैम्पू को बनाने के लिए किया गया है। इसके अलावा अन्य कई तरीके भी हैं जिनके बारे में आइए संक्षेप में समझते हैं।

1. सबसे पहले देखें सामग्री सूची

FSSAI के साथ ही अन्य कई सेंट्रल बॉडीज सभी प्रोडक्ट निर्माताओं को सख्त हिदायत देती हैं कि उत्पाद में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों को प्रोडक्ट पर लिखा जाए। आप हर प्रोडक्ट के पीछे वाले हिस्से में उन सामग्रियों की पूरी सूची देख सकते हैं जिनका इस्तेमाल उस प्रोडक्ट को बनाने के लिए किया गया है। अब आप जब भी शैंपू खरीदने जाएं तो प्रोडक्ट्स पर Ingredients के सेक्शन को खोजें और देखें कि उनमें कहीं नीचे दिए गए केमिकल्स तो नहीं मौजूद हैं। अगर उत्तर है हां तो उस उत्पाद को न खरीदें।

  • Sulfates
  • Sodium chloride
  • Parabens
  • Diethanolamine
  • Triethanolamine
  • Alcohols
  • Formaldehyde
  • Propylene glycol
  • Synthetic Colours
  • Synthetic fragrance

2. लेबल्स की जांच करें

लेबल्स जैसे cruelty free, 100% natural, vegan, botanical जैसे लेबल्स जिन शैंपू पर मौजूद हैं, अधिकतर संभावना है कि वह प्रोडक्ट रसायन मुक्त ही होगा। हालांकि यह कोई guarantee नहीं है क्योंकि यह एक marketing gimmick भी हो सकता है लेकिन फिर भी अगर प्रोडक्ट पॉपुलर है तो यह टर्म ज्यादातर मामलों में सही ही होगा। Traya में हमारे सभी प्रोडक्ट्स chemical free और 100% natural लेबल के साथ सिर्फ आते ही नहीं हैं बल्कि वे वाकई पूरी तरह नेचुरल भी होते हैं।

3. ऑनलाइन रिसर्च करें

बिना केमिकल वाला शैंपू अगर आप तलाश रहे हैं तो आप ऑनलाइन भी इसके बारे में सर्च कर सकते हैं। साथ ही, आप उस प्रोडक्ट को पहले से इस्तेमाल कर चुके उपयोगकर्ताओं की समीक्षाएं भी पढ़कर पता लगा सकते हैं कि शैंपू वाकई केमिकल फ्री है या नहीं। जो व्यक्ति इन उत्पादों को पहले से इस्तेमाल कर चुके हैं, वे अवश्य ही न सिर्फ यह बता सकेंगे कि प्रोडक्ट केमिकल फ्री है या नहीं बल्कि उस प्रोडक्ट का success rate क्या है, यह भी आपको आसानी से पता चल जायेगा।

बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है: सही चुनाव कैसे करें?

लेबल पढ़ना और ingredients जांचना सीखने के बाद अब असली सवाल आता है: बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है जो इन सब कसौटियों पर खरा उतरे? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी बालों की समस्या क्या है।

रूखे और डैमेज्ड बालों के लिए Hydrate Damage Repair Shampoo सही रहेगा, जिसमें बाओबाब अर्क और वेगन केराटिन बालों की नमी बहाल करते हैं। रूसी की समस्या है तो Anti-Dandruff Shampoo बेहतर विकल्प है जो स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को बनाए रखते हुए फंगल कारणों से लड़ता है। और अगर बाल झड़ रहे हैं या पतले हो रहे हैं, तो Defence Shampoo में मौजूद AnaGain और बायोटिन बालों के विकास चक्र को दोबारा सक्रिय करने में मदद करते हैं।

तीनों में जो एक बात समान है: कोई sulphate नहीं, कोई paraben नहीं, कोई synthetic fragrance नहीं।


केमिकल और आयुर्वेदिक शैम्पू में अंतर

हम बार-बार आपसे केमिकल शैम्पू से बचने के लिए क्यों कहते हैं? हम क्यों चाहते हैं कि आप केवल प्राकृतिक या आयुर्वेदिक शैम्पू का उपयोग करें? इसका कारण यह है कि केमिकल शैम्पू में मौजूद सल्फेट, पैराबेन और सिलिकॉन जैसे हानिकारक तत्व आपके बालों को धीरे-धीरे कमजोर कर सकते हैं, जबकि आयुर्वेदिक शैम्पू प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बने होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं। इस अंतर को और बेहतर समझने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें:

अंतर के आधार पर केमिकल शैम्पू आयुर्वेदिक शैम्पू
मुख्य घटक सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन, आर्टिफिशियल खुशबू और केमिकल्स आंवला, रीठा, शिकाकाई, ब्राह्मी, भृंगराज, एलोवेरा, तुलसी आदि
सफाई की प्रकृति तेज झाग बनाकर गहराई से सफाई करता है लेकिन प्राकृतिक तेल हटा सकता है हल्की सफाई करता है और स्कैल्प के प्राकृतिक तेलों को बनाए रखता है
बालों पर प्रभाव लंबे समय में बालों को ड्राई, कमजोर और रुखा बना सकता है बालों को अंदर से पोषण देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है
डैंड्रफ पर प्रभाव कुछ केमिकल शैम्पू डैंड्रफ हटाते हैं लेकिन स्कैल्प को ड्राई कर देते हैं प्राकृतिक एंटीफंगल गुणों से स्कैल्प हेल्दी रखते हैं
बालों की ग्रोथ बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे ग्रोथ धीमी हो सकती है बालों के रोमछिद्रों को पोषण देकर बालों की ग्रोथ तेज करता है
स्कैल्प पर असर स्कैल्प को ड्राई और संवेदनशील बना सकता है स्कैल्प को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखता है
लंबे समय का प्रभाव लगातार इस्तेमाल से बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं बालों को लंबे समय तक मजबूत और घना बनाए रखता है
उपयोग के बाद अनुभव तुरंत मुलायम और सिल्की महसूस होते हैं लेकिन लंबे समय में नुकसानदायक बाल कुछ दिनों तक एडजस्ट हो सकते हैं, लेकिन फिर प्राकृतिक रूप से मजबूत और घने बनते हैं

Traya का मिशन 100% नेचुरल क्यों?

हमारे सिर्फ शैंपू ही नहीं बल्कि अन्य सभी उत्पाद पूरी तरह से केमिकल फ्री हैं और पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों और संसाधनों के मिश्रण से तैयार किए गए हैं। लेकिन ऐसा क्यों? हम 100% नेचुरल और केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स की बात ही क्यों करते हैं? क्योंकि हम न सिर्फ आपके स्वास्थ्य की परवाह करते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी महत्वपूर्ण मानते हैं।

शैंपू के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में अक्सर कठोर रसायनों का प्रयोग होता है और औद्योगिक अपशिष्ट तथा ग्रीनहाउस गैसों जैसे प्रदूषक उत्पन्न होते हैं। ये प्रदूषक जल स्रोतों को दूषित कर सकते हैं और जलवायु परिवर्तन में योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा सल्फेट्स (एसएलएस/एसएलईएस) और अन्य केमिकल जैसे तत्व मछलियों और अन्य जलीय जीवन के लिए विषाक्त हो सकते हैं। ये रसायन जलीय जीवों के हार्मोन कार्य, प्रजनन और समग्र स्वास्थ्य को बाधित कर सकते हैं।

हम इन बातों को बखूबी समझते हैं और इसलिए हमारे सभी प्रोडक्ट्स रसायन मुक्त होते हैं। इसके अलावा हम यह भी जानते हैं कि रसायन युक्त पदार्थ जहां बालों से जुड़ी समस्या का short term के लिए उपचार जरूर कर दें लेकिन long term में ये समस्या को बढ़ा देते हैं क्योंकि इनका फोकस समस्या को जड़ से खत्म करने का नहीं होता है। तो वहीं दूसरी तरफ हम आयुर्वेद और पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि आपके बालों की समस्या का समाधान हमेशा हमेशा के लिए हो सके, जड़ से समस्या दूर हो सके।

Chemical Shampoo से बाल खराब होने पर क्या करें?

अगर आप लंबे समय से केमिकल युक्त शैंपू इस्तेमाल कर रहे हैं और अब आपके बाल रूखे, बेजान, टूटते हैं या झड़ रहे हैं, तो घबराइए मत. सही देखभाल और धैर्य के साथ आप अपने बालों की खोई हुई चमक और मजबूती वापस ला सकते हैं. रासायनिक क्षति को ठीक करना एक रात में नहीं होता, लेकिन नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप धीरे-धीरे अपने बालों को स्वस्थ बना सकते हैं.

1. सबसे पहले केमिकल शैंपू का इस्तेमाल तुरंत बंद करें

जो शैंपू आपके बालों को नुकसान पहुंचा रहा है, उसका उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें और तुरंत sulphate-free, paraben-free प्राकृतिक शैंपू पर स्विच करें. जब तक आप हानिकारक उत्पाद का इस्तेमाल बंद नहीं करेंगे, तब तक बालों की क्षति रुकेगी नहीं. पहले कुछ हफ्तों में आपको adjustment period महसूस हो सकता है जहां बाल थोड़े अलग लगेंगे, लेकिन यह सामान्य है. अपने बालों को समय दें कि वे प्राकृतिक संतुलन में वापस आ सकें.

2. गहन कंडीशनिंग और तेल उपचार शुरू करें

सप्ताह में कम से कम दो बार deep conditioning treatment अवश्य करें. नारियल तेल, जैतून का तेल, या आर्गन ऑयल को हल्का गर्म करके बालों की जड़ों और लंबाई में लगाएं और 30 मिनट से 2 घंटे तक रखें. ये प्राकृतिक तेल बालों में खोई हुई नमी को फिर से भर देते हैं और hair cuticle को smooth करते हैं. एलोवेरा जेल भी बेहद असरदार है जो खोपड़ी को शांत करता है और बालों को पोषण देता है.

3. प्रोटीन ट्रीटमेंट और नियमित ट्रिम करवाएं

रासायनिक क्षति से बालों का keratin protein टूट जाता है, इसलिए protein-rich treatments बहुत जरूरी हैं. आप घर पर अंडे का मास्क या बाजार में मिलने वाले protein treatment products इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, हर 6-8 सप्ताह में बालों की कटाई करवाएं ताकि दोमुंहे और टूटे हुए सिरे हट जाएं. नियमित ट्रिम से आगे की क्षति रुकती है और बाल स्वस्थ दिखते हैं.

4. हीट स्टाइलिंग बंद करें और अंदर से पोषण दें

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कम से कम करें या बिल्कुल बंद कर दें. अगर जरूरी हो तो हमेशा heat protectant spray का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही अपने आहार में विटामिन, प्रोटीन और minerals शामिल करें - खासकर biotin, विटामिन ई, iron और omega-3 fatty acids. खूब पानी पिएं और तनाव कम करें क्योंकि आंतरिक स्वास्थ्य का सीधा असर बालों पर पड़ता है. याद रखें, बालों की वास्तविक मरम्मत अंदर से शुरू होती है.

Chemical Shampoo VS Natural Shampoo: रिसर्च क्या कहती है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि केमिकल शैम्पू से बालों को जल्दी साफ और मुलायम बनाया जा सकता है, लेकिन शोध बताते हैं कि लंबे समय तक इनका उपयोग करने से बालों और स्कैल्प पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दूसरी ओर, आयुर्वेदिक और प्राकृतिक शैम्पू बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत बनाते हैं और बिना किसी दुष्प्रभाव के उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते हैं।

शोधों से यह पता चला है कि केमिकल युक्त शैम्पू बालों के नैचुरल ऑयल को खत्म कर सकते हैं, जिससे स्कैल्प में जलन, बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, प्राकृतिक शैम्पू में मौजूद हर्बल तत्व बालों को आवश्यक पोषण देते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।

इसके अलावा, एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि आयुर्वेदिक शैम्पू न केवल बालों को मजबूती देते हैं, बल्कि स्कैल्प हेल्थ को भी बनाए रखते हैं और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होते हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और केमिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाव होता है।

घर पर हर्बल शैम्पू कैसे बनाएं?

हालांकि, हम Traya के ही हर्बल शैम्पू खरीदने की सलाह देते हैं क्योंकि ये सही एक्सपर्ट्स, डॉक्टर्स और रिसर्चर्स की निगरानी में बनाए जाते हैं, ताकि आपको सिर्फ फायदे मिलें और कोई नुकसान न हो। लेकिन जानकारी के लिए, हमने नीचे बताया है कि आप घर पर केमिकल-फ्री हर्बल शैम्पू कैसे बना सकते हैं।

सामग्री (Ingredients)

इन प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके आप अपने बालों के लिए एक बेहतरीन हर्बल शैम्पू बना सकते हैं:

  • रीठा (Soapnut) – प्राकृतिक क्लेंजर, स्कैल्प को साफ करता है।
  • शिकाकाई – बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
  • आंवला – हेयर फॉल को रोकता है और ग्रोथ बढ़ाता है।
  • मेथी दाने – बालों को पोषण देता है और डैंड्रफ से बचाता है।
  • एलोवेरा जेल – नमी बनाए रखता है और स्कैल्प को हाइड्रेट करता है।
  • नीम की पत्तियां – एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से स्कैल्प हेल्दी रखती हैं।
  • गुलाब जल – बालों को चमकदार बनाता है और ताजगी देता है।
  • Essential Oil (टी ट्री या लैवेंडर) – खुशबू देने के साथ ही स्कैल्प हेल्थ में सुधार करता है।

विधि (कैसे बनाएं?)

आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर हर्बल शैम्पू तैयार कर सकते हैं:

  1. रीठा, शिकाकाई और आंवला – 5-6 रीठा, 4-5 शिकाकाई और 2-3 टुकड़े सूखा आंवला लें।
  2. इन्हें 500ml पानी में रातभर भिगोकर रखें।
  3. अगली सुबह, इस मिश्रण को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें जब तक पानी गाढ़ा न हो जाए।
  4. मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सी में पीसकर छान लें।
  5. अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच मेथी दाने का पेस्ट, थोड़ा सा गुलाब जल और नीम की पत्तियों का अर्क मिलाएं।
  6. अंत में, 2-3 बूंदें Essential Oil (टी ट्री या लैवेंडर) की डालें।
  7. इसे एक बोतल में स्टोर करें और हर वॉश से पहले अच्छे से हिलाएं।

कैसे इस्तेमाल करें?

  1. इस हर्बल शैम्पू को हल्के गीले बालों में लगाएं और 2-3 मिनट मसाज करें।
  2. फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  3. अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Defence Shampoo एक बिना केमिकल वाला शैंपू है जो अंकुरित मटर के अर्क, बायोटिन और विटामिन बी3 के संयोजन से तैयार किया गया है। इस शैंपू में किसी भी हानिकारक और कठोर रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है और इसलिए यह आपके बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा Traya का Anti Dandruff Shampoo और Damage Repair Shampoo भी पूरी तरह से हानिकारक रसायनों से मुक्त हैं। इनका इस्तेमाल भी आप बालों का झड़ना रोकने, उन्हें नमी और पोषण देने और साथ ही उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1. बिना केमिकल वाला शैंपू कौन सा है?

बिना केमिकल वाला शैंपू Traya Defence Shampoo है, जो न सिर्फ प्रदूषित वातावरण और हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान से बालों की रक्षा करता है बल्कि बालों को नमी और पोषण देकर उनके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा Anti Dandruff Shampoo और Damage Repair Shampoo भी केमिकल-फ्री विकल्प माने जाते हैं।

2. बाल मुलायम करने वाला शैंपू कौन सा है?

बाल मुलायम करने वाला शैंपू Damage Repair Shampoo है। यह शैंपू बालों के रोम को नमी प्रदान करता है और आवश्यक पोषण देता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार दिखते हैं। इसमें बाओबाब पेड़ का अर्क और वेगन केराटिन शामिल हैं, जो नमी बनाए रखने और बालों को सूखने से बचाने में मदद करते हैं।

3. बाल बढ़ाने का शैंपू और तेल क्या है?

बालों की देखभाल के लिए Defence Shampoo एक केमिकल-फ्री विकल्प माना जाता है। इसमें बायोटिन, विटामिन B3 और अंकुरित मटर के अर्क जैसी सामग्री शामिल होती हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं। वहीं, Scalp Oil with Growth Oil Shot का नियमित उपयोग बालों की देखभाल की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है।

4. बाल झड़ने से रोकने के लिए कौन सा शैंपू लगाएं?

बाल झड़ने की समस्या के लिए Damage Repair Shampoo का उपयोग किया जा सकता है। बाओबाब पेड़ के अर्क और वेगन केराटिन के संयोजन से बना यह शैंपू बालों को नमी और पोषण देने में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत महसूस हो सकते हैं।

5. भारत में सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है?

किसी एक शैंपू को सभी के लिए सबसे अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह आपके स्कैल्प टाइप और बालों की जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आपका लक्ष्य बालों को पोषण देना और उन्हें बाहरी नुकसान से बचाना है, तो Defence Shampoo एक विकल्प हो सकता है।

6. ऑयली बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कौन सा है?

ऑयली बालों के लिए Defence Shampoo एक उपयुक्त विकल्प माना जा सकता है। इसमें मौजूद बायोटिन और विटामिन B3 स्कैल्प को साफ रखने और अतिरिक्त तेल व गंदगी हटाने में मदद करते हैं, जबकि बालों की नमी बनाए रखते हैं।

7. क्या रोज शैंपू करना सही है?

रोजाना शैंपू करना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है, खासकर अगर आपके बाल ड्राई या डैमेज्ड हैं। आमतौर पर हफ्ते में 2–3 बार Defence Shampoo या Damage Repair Shampoo का इस्तेमाल पर्याप्त हो सकता है। हालांकि, बहुत अधिक तैलीय बाल या धूल-प्रदूषण वाले वातावरण में हल्के और सौम्य शैंपू का अधिक बार उपयोग किया जा सकता है।

8. क्या सल्फेट-फ्री शैंपू बालों के लिए फायदेमंद होता है?

हाँ, सल्फेट-फ्री शैंपू कई लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह स्कैल्प के प्राकृतिक तेलों को बनाए रखते हुए हल्की सफाई प्रदान करता है। Traya Defence Shampoo, Damage Repair Shampoo और Anti Dandruff Shampoo जैसे विकल्प बालों की नमी बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

Popular Posts

Collapsible content

Disclaimers

The claims and results mentioned are based on multiple internal studies and customer research surveys that Traya has conducted with a statistically significant sample size of users who were under expert observation and guidance.

93% saw results*

Traya conducted an internal study over both men and females facing hair fall and 93% saw results* after using the complete Traya customized plan consistently for a period of 5 months. This study was conducted in December 2022.

5-month money-back guarantee

Traya’s 100% money-back policy is valid only if you have been regular with the complete customized plan for a period of 5 whole consecutive months. Each customised hair kit is valid for only 30 days. If any individual has not seen any regrowth or control in hair fall, you can ask for a refund. However, once you apply for the 5-month - money-back policy, the team would then do a thorough check on consumer regularity based on every order date. An exception to this policy is for those customers undergoing serious health conditions like autoimmune diseases and cancer.

Traya’s Holistic 3 Science Formula

Traya’s 3 Science Formula is a synergistic mix of Ayurveda, Allopathy & Food Science designed specifically to cater to hair fall conditions stemming from multiple root causes. With clinically tested ingredients and adaptogenic herbs, Traya’s Science-Backed formula clears internal blockages and boosts hair regeneration naturally. When blended with a healing dietary plan, it delivers great results in attaining long-term hair growth.

Traya Free hair test (™)

Traya’s Hair Dx test is powered by a proprietary algorithm to examine a user's hair & health profile. With the help of a distinctive image-capturing technique & physician- formulated examination, it is able to precisely check the type, stage & root causes of a certain hair fall condition.

2 lakh+ Indians

Traya Free hair test (™) has been taken by more than 2 lakh+ Indians - Data acquired from Traya customers.

Ayush Certified - Digest Boost, Cholest Vati and Consti Clear are Ayush Certified Products.

Traya’s Ayurvedic Products are based on natural and Ayurvedic formulations. These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals.

Accurate hair check

The Traya free hair test (™) is a proprietary algorithm developed with the help of our in-house hair experts that provides Accurate hair and health checks, provided you mention all the correct details about yourself. It gives a precise checks about the type, stage and root cause of a specific hair fall condition.

Long Lasting Visible Hair Results

Traya’s complete customized plan gives visible and long-lasting results provided you’re on Traya’s hair maintenance kit. Since Traya works on the internal root causes of hair fall and hence our customers have seen long lasting results

Trusted by 100+ Hair Experts

Traya has been tried and loved by over 100 hair experts all over India to maintain healthy hair growth.

Award Winning Trusted Brand

India’s Healthcare Excellence initiated by Brands Impact has awarded Traya as the Most Effective Haircare Product of the Year 2022

FDA approved ingredients

These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals.

Traya Women Santulan (™)

Traya’s Women Santulan is a unique technology that uses a combination of herbs treated in a specific manner (kalpa) to meet the bio-specific needs of women going through different stages of life. Santulan is a supplementary range to Traya’s 3 Science Formula which balances and nourishes the body inside-out delivering long-lasting hair growth results and overall health.

Hair Growth Plan starts at Rs 1699 pm* - The price mentioned is for a male of age 23 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes

Hair Growth Plan starts at Rs 2000 pm* - The price mentioned is for a male of age 25 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes.