Skip to content

Kismis Khane ke Fayde | किशमिश खाने के फायदे


Published:
Updated:
image

किशमिश तो आप सभी ने कभी न कभी स्वाद के लिए खाया ही होगा। किशमिश को आप सूखे हुए अंगूर कह सकते हैं जिसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट खट्टी मीठी Kismis Khane Ke Fayde भी कई हैं? जी हां, किशमिश सिर्फ और सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होती है। रोजाना अगर आप किशमिश खाते हैं या इसका पानी पीते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं।

किशमिश खाने के फायदे कई हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर, पोटेशियम, आयरन, बोरॉन, कैल्शियम, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, यह पाचन तंत्र मजबूत बनाता है, हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर करता है, शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, हृदय स्वास्थ्य सुधरता है, वजन प्रबंधन में मदद मिलती है, शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है।


किशमिश क्या है (What is Raisins in Hindi)

किशमिश को आप सूखे हुए अंगूर कह सकते हैं। जब अंगूर सुख जाते हैं तो उन्हें किशमिश कहा जाता है। साक्ष्य बताते हैं कि आज के ईरान और इजिप्ट में 2000 बी.सी. से ही सूखे हुए अंगूर का इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाने लगा था। वर्तमान समय में यह पूरी दुनियाभर में इस्तेमाल में लाया जाता है और कई देशों में इसे तैयार किया जाता है।

हालांकि अगर बात करें इसके major producers की तो अमेरिका और तुर्की किशमिश का भारी मात्रा में उत्पादन करते हैं और दुनिया के कई देशों को एक्सपोर्ट भी करते हैं। इसके अलावा आप यह भी जान लीजिए कि हर अंगूर का किशमिश नहीं बनाया जाता बल्कि कुछ ही प्रजातियां होती हैं जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और वे सुखाकर किशमिश बनाने योग्य होती हैं। 


किशमिश के फायदे क्या हैं (Kismis Khane Ke Fayde)

किशमिश खाने के फायदे (Kismis Khane Ke Fayde) कई हैं जैसे कि इसका नियमित सेवन रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, हृदय स्वास्थ्य सुधरता है, बालों और त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है, वजन प्रबंधन में मदद मिलती है, शरीर में एनर्जी का तेजी से संचार होता है और पाचन स्वास्थ्य भी सुधरता है। 


1. बालों को मजबूत बनाता है (Benefits of raisins for hair)

किशमिश के फायदे आपकी बालों को भी मिलते हैं। यह इसलिए क्योंकि किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आयरन बालों के विकास और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन खोपड़ी तक ऑक्सीजन पहुंचाने, बालों के रोमों को पोषण देने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। आयरन की कमी बालों के झड़ने में योगदान कर सकती है, इसलिए अपने आहार में किशमिश को शामिल करना सहायक हो सकता है।

अगर आप तेजी से बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको Free Hair Test देने की सलाह देते हैं। दरअसल किशमिश आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या को कुछ हद तक सुलझा सकता है लेकिन क्या पता आपके बाल किसी अन्य कारण से झड़ रहे हों? बाल झड़ने के 20 से भी अधिक कारण होते हैं और बिना कारण जाने उपचार करना हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए हेयर टेस्ट दें जोकि फ्री है, स्मार्टफोन से घर बैठे 2 मिनट में दिया जा सकता है ताकि आपके झड़ते बालों की सही समस्या का समाधान मिल सके और सही उपचार की शुरुआत भी हो सके।


2. त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है (Makes skin glow)

किशमिश रोजाना खाने से आपकी त्वचा पर भी सकारात्मक असर पड़ते हैं। नियमित रूप से किशमिश खाने या किशमिश पानी पीने से त्वचा खिली खिली और जवां नजर आती है। इसका कारण है किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण, जोकि त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। किशमिश में विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो free radicals को बेअसर करते हैं और उनसे होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करते हैं।

इसके अलावा, किशमिश में विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए हमारी त्वचा की ऊपरी सतह को सूर्य की तेज रोशनी से बचाने का काम करता है और साथ ही विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। यह बंद रोमछिद्रों को रोकने और स्वस्थ, चमकदार रंगत को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश पानी का सेवन भी कर सकते हैं।


3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है (Strengthens the digestive system)

किशमिश खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है जिसकी वजह से भोजन बेहतर ढंग से पच पाता है। इसका सबसे पहला कारण है किशमिश में मौजूद फाइबर, खासतौर पर घुलनशील फाइबर।  यह फाइबर पानी को आसानी से अवशोषित कर पाता है जिसकी वजह से मल का वजन बढ़ जाता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और कब्ज का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा, कुछ रिसर्च बताते हैं कि किशमिश में आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में भी किशमिश फायदेमंद है।

आपकी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया का होना काफी जरूरी होता है जिससे भोजन अच्छे से पच सके और पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक ढंग से हो सके। ऐसे में किशमिश आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन क्रिया को सपोर्ट करता है। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे पाचन तंत्र खराब भी हो सकता है।


4. हड्डियों को स्थिर और मजबूत बनाता है (Makes bones stable and strong)

हड्डियां ही हमारे पूरे शरीर की ढांचा हैं और ऐसे में इनका स्थिर और मजबूत रहना काफी आवश्यक हो जाता है। जब आप किशमिश का सेवन करते हैं तो उससे आपको ऐसे कई पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है जो समग्र हड्डी स्वास्थ्य को बेहतर करता है। उदाहरण के तौर पर इसमें कैल्शियम पाया जाता है जोकि हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही हड्डियों में आयरन के अवशोषण को भी गति देता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत और स्थिर बनाने में आयरन और कैल्शियम दोनों जरूरी हैं और दोनों ही किशमिश में पाए भी जाते हैं।

इसके अलावा, किशमिश में बोरोन भी पाया जाता है। इस पोषक तत्व के बारे में काफी कम लोग जानते हैं लेकिन यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किशमिश में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है जिससे फ्रैक्चर होने की संभावना कम हो जाती है।


5. वजन प्रबंधन में मददगार है (Raisins helps in weight management)

किशमिश को वजन प्रबंधन में भी फायदेमंद माना गया है। इसके नियमित सेवन से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसका पहला कारण है फाइबर जिसके बारे में हमने आपको पहले ही जानकारी दी। फाइबर आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है और साथ ही लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में भी इसी का हाथ होता है। इससे आपको भूख कम लगती है जिससे आप कैलोरी का सेवन करते हैं जोकि वजन बढ़ाने का एक प्रमुख कारक है।

कैलोरी ही हमारे शरीर के वजन को प्रभावित करती है और तेजी से वजन बढ़ाने में योगदान देती है। अब अगर हम कैलोरी से युक्त मीठे पदार्थों से किशमिश की तुलना करें तो किशमिश में कैलोरी की मात्रा कम होती है। तो अगर आपको मीठा खाने का मन हो रहा है तो आप कैलोरी से भरपुर खाद्य पदार्थों के बजाय किशमिश खा सकते हैं। हालांकि, इसे भी उचित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए अन्यथा फायदे के बदले नुकसान हो सकता है।


6. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है (Reduces the risk of heart diseases)

हृदय रोगियों की संख्या में भारत में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में किशमिश का सेवन करना कुछ हद तक आपको हृदय रोगों से दूर रख सकता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसका कारण दोबारा से है फाइबर, घुलनशील फाइबर। यह फाइबर रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है और खराब कोलस्ट्रॉल को नष्ट कर देता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को पाचन तंत्र में फंसा देता है और रक्त में इसके अवशोषण को बाधित कर देता है जिससे हृदय रोगों को जोखिम कम हो जाता है।

इसके अलावा, किशमिश में पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। पोटैशियम को natural vasodilator कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं के आवरण को शांत करता है जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर कम होने से कई हृदय रोगों का जोखिम स्वतः ही कम हो जाता है जैसे कि हार्ट अटैक। तो इस तरह किशमिश खाने के फायदे आपके हृदय को भी प्राप्त होते हैं।


7. शरीर में ऊर्जा का संचार करता है (Circulates energy in the body)

हमारे दैनिक गतिविधि हमारे शरीर में मौजूद ऊर्जा पर ही निर्भर करती है। अगर शरीर में ऊर्जा का स्तर सामान्य या अधिक है तो हम बिना थके ज्यादा कार्य कर सकते हैं और दिनभर प्रोडक्टिव रह सकते हैं तो वहीं इसकी कम मात्रा की वजह से दिनभर शरीर सुस्त महसूस करता है और कोई भी कार्य करने की इच्छा नहीं जगती। इस समस्या के समाधान के लिए भी आप रोजाना किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल किशमिश में natural sugars जैसे फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है।

ये शर्करा आपके शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाती है, जिससे आप तुरंत ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा किशमिश में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा मौजूद होती है जिसकी वजह से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जब आप किशमिश खाते हैं तो natural sugars से एनर्जी तो बनती है लेकिन उनके रिलीज के लिए फाइबर जरूरी होता है। ऐसे में किशमिश में मौजूद फाइबर शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।


7. हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखता है (Maintains hormonal balance)

किशमिश खाने के फायदे महिलाओं के लिए खासतौर से हैं। इसके नियमित सेवन से महिलाओं में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है जिससे उन्हें कई फायदे मिलते हैं। हालांकि इस विषय पर अध्ययन जारी है लेकिन पहले से की गए अध्ययन यह बताते हैं कि किशमिश खाने से महिलाओं में मौजूद हार्मोन्स प्रोजेस्ट्रॉन और एस्ट्रोजन के संतुलन में मदद मिलती है। जब हम इन अध्ययनों पर गौर करते हैं तो पता चलता है कि किशमिश में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जोकि एस्ट्रोजन के जैसा ही प्रभाव डालते हैं।

जब menopause का वक्त आता है तब महिलाओं में एस्ट्राइजन का स्तर नीचे चला जाता है। ऐसे में किशमिश का सेवन करना एस्ट्रोजन के लेवल को बनाए रखने में सहायक है। इसके अलावा, पर्याप्त फाइबर का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकता है।


8. टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद कर सकता है (Raisins produce testosterone)

अगर आप एक पुरुष हैं तो किशमिश का नियमित सेवन आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ा सकता है जिससे कई फायदे मिल सकते हैं। पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य होना बहुत जरुरी होता है क्योंकि यही पुरुषों की पर्सनेलिटी को परिभाषित करता है और अन्य जरूरी फीचर्स भी प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं तो टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में मदद मिलती है।

इसका कारण है किशमिश में मौजूद जिंक और बोरोन। जिंक और बोरोन दोनों ही टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, किशमिश में मौजूद जिंक स्पर्म की संख्या में तो इजाफा करता ही है। साथ ही यह स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता में भी सुधार करता है जिसकी वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या का भी समाधान होता है।


9. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के उपचार में सहायक है (Helpful in treating erectile dysfunction)

अगर आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या है तो कुछ हद तक किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानि स्तंभन दोष वह समस्या है जिसमें पुरुषों में उत्तेजना का अभाव होता है और एक बढ़िया इरेक्शन पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब आप किशमिश का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद amino acid arginine नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद मिलती है।

नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है, जिससे लिंग में रक्त के प्रवाह में संभावित सुधार होता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या का आमतौर पर मूल कारण लिंग (penis) में रक्त प्रवाह बेहतर न होना ही होता है। ऐसे में किशमिश का सेवन फायदे पहुंचा सकता है। साथ ही, आपको एक बढ़िया लाइफस्टाइल जीने, स्वास्थ्य संतुलित आहार करने और डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।


10. सूजन को करने में सहायक है (Raisins reduce inflammation)

किशमिश खाने के फायदे सूजन को दूर करने के लिए भी मिलते हैं। हालांकि इस विषय पर लगातार शोध किया जा रहा है लेकिन पहले से किए गए शोध इस ओर इशारा करते हैं कि इसके नियमित सेवन से सूजन कम होता है। इसका कारण है किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जिसमें शामिल है फेनोलिक यौगिक और resveratrol । ये एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों, अस्थिर अणुओं से लड़ते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और सूजन में योगदान करते हैं। 

मुक्त कणों को निष्क्रिय करके किशमिश शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही किशमिश में टार्टरिक एसिड भी मौजूद होता है। टार्टरिक एसिड शरीर में सूजन को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर यह डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे आंतों में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। 


11. दांतों की सड़न से बचाता है (Prevents tooth decay)

किशमिश खाने के फायदे दांतों की सड़न को दूर रखने में भी मिलते हैं। जब आप किशमिश का सेवन करते हैं तो आपको कुछ phytochemicals जैसे oleanolic acid प्राप्त होता है। यह एसिड दांतों की सड़न को रोकने का कार्य करता है। यह दांतों में स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। यह बैक्टीरिया दांतों की सड़न का प्रमुख कारण है।

इसके लिए आप रोज रात को पानी में किशमिश को भिगो सकते हैं। सुबह उठकर आप इस पानी को छानकर पानी पी लें और साथ ही किशमिश को भी खा जाएं। इससे दांतों की सड़न कम होगी और पाचन स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है। हालांकि अगर आप इसका अधिकाधिक सेवन करते हैं तो दांतों के सड़ने की समस्या गंभीर भी हो सकती है।


12. एनीमिया से लड़ने में सहायक है (Helpful in fighting anemia)

किशमिश को एनीमिया से लड़ने में भी काफी प्रभावी माना गया है। नियमित रूप से किशमिश के सेवन की वजह से एनीमिया की समस्या से भी लड़ने में भी मदद मिलती है। एनीमिया एक ऐसी स्तिथि है जिसमें रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन की भी कमी हो जाती है। इससे त्वचा पीली पड़ने लगती है, शरीर कुपोषण का शिकार हो जाता है, बालों के झड़ने की समस्या गंभीर हो जाती है, सिर दर्द और चक्कर आने लगता है। 

दरअसल जब आप किशमिश का नियमित सेवन करने से आपके शरीर को पर्याक्त मात्रा में आयरन की प्राप्ति होती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के सुचारू रूप से उत्पादन के लिए काफी जरूरी होता है। इसके अलावा किशमिश में बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है जोकि ब्लड सेल्स को बढ़ाने का कार्य करते हैं और एनीमिया की समस्या का समाधान होता है।


महिलाओं को किशमिश खाने के फायदे (Benefits Of Kishmish For Female)

महिलाओं को किशमिश खाने के फायदे ढेरों मिलते हैं। किशमिश के नियमित सेवन से महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स संतुलित होते हैं जिसकी वजह से कील मुहांसे, अनियमित पीरियड आना, मोटापा जैसी कई समस्याओं से राहत मिलता है। इसके अलावा, किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी महिलाओं की त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह त्वचा के ऊपरी सतह में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

साथ ही किशमिश का नियमित सेवन करने से महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या भी दूर करने में भी मदद मिलती है। किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आयरन बालों के विकास और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन खोपड़ी तक ऑक्सीजन पहुंचाने, बालों के रोमों को पोषण देने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।


पुरुषों के लिए लाभ किशमिश (Kismis Ke Fayde Purusho Ke Liye)

किशमिश का नियमित सेवन करना पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लगातार उत्पादन और एक सामान्य स्तर बहुत जरूरी होता है क्योंकि यही हार्मोन पुरुषों के संपूर्ण यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। साथ ही टेस्टोस्टेरोन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, हड्डियां और मांशपेशियां मजबूत बनती हैं, स्पर्म का उत्पादन बढ़ता है।

इसके अलावा पुरुषों के लिए किशमिश लाभ स्पर्म की संख्या को बढ़ाने के लिए भी है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और साथ ही स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता में भी सुधार होता है। इससे इनफर्टिलिटी की समस्या का समाधान होता है और पुरुषों में नपुंसकता दूर होती है।


दूध में किशमिश खाने के फायदे (Dudh Me Kishmish Khane Ke Fayde)

दूध के साथ किशमिश का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को नियमित रूप से दूध और किशमिश का सेवन करना चाहिए। दूध और किशमिश दोनों में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिसकी वजह से हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है। इसके अलावा, दूध और किशमिश में मौजूद ढेरों पोषक तत्वों और फैट की वजह से वजन भी बढ़ता है। ऐसे में पतलेपन की समस्या से परेशान लोगों को नियमित रूप से किशमिश और दूध का सेवन करना चाहिए।

साथ ही अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो रोजाना दूध और किशमिश का सेवन करना शुरू कर दें। रात को आप 3 से 4 घंटे दूध में भिगोए हुए किशमिश का सेवन सोने से 1 घंटे पहले करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा जिससे आप बार बार बीमार नहीं पड़ेंगे, संक्रमण और रोगों से लड़ने में मदद मिलेगी। किशमिश और दूध का नियमित सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन भी बढ़ाता है। उम्मीद है कि आप किसमिस खाण्याचे फायदे समझ गए होंगे।


सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे क्या हैं?

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के कई फायदे प्राप्त होते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है और चयापचय (metabolism) में भी सुधार आता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से भोजन सही ढंग से पचता है, पाचन सम्बन्धित रोग दूर होते हैं और शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। सुबह खाली पेट किशमिश खाने से त्वचा में भी निखार आता है और आप उम्र से ज्यादा जवां दिखने लगते हैं। 

इसके अलावा, रोजाना सुबह इसका सेवन करने पर आप पाएंगे कि दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा का कुछ प्रतिशत आपको मिल गया है। बालों के झड़ने की समस्या का भी कुछ हद तक समाधान होता है हालांकि इस समस्या के लिए हम आपको सिर्फ Free Hair Test देने का ही सुझाव देते हैं। 


किशमिश खाने के नुकसान (Kismis Khane Ke Nuksan)

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। हालांकि इसका सेवन आमतौर पर कोई साइड इफेक्ट्स या नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

  1. किशमिश में फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से मोटापा की समस्या हो सकती है।
  1. किशमिश के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी भी हो सकती है।
  1. किशमिश के ज्यादा सेवन से उल्टी और बुखार की समस्या हो सकती है।
  1. किशमिश का अत्यधिक सेवन डायबिटीज का कारण बन सकता है।
  1. किशमिश का सेवन पेट संबंधित दिक्कतों को भी जन्म देसक्ता है अगर सेवन की मात्रा अधिक हो तो।

किशमिश का पानी पीने के फायदे (Kismis Ka Pani Pine Ke Fayde)

किशमिश का पानी पीने के फायदे बिलकुल किशमिश खाने जैसे ही मिलते हैं। हालांकि जब आप इसका पानी पीते हैं तो वे फायदे आपको दोगुनी मात्रा में मिलते हैं। दरअसल रात भर साफ पानी में इन्हें भिगोकर रखने की वजह से किशमिश में मौजूद गुण और यौगिक पानी में मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट इस पानी को पीते हैं तो आपको दोगुने फायदे मिलते हैं।

खाली पेट किशमिश पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, त्वचा में निखार आता है, बालों का विकास होता है, हड्डियां ताकतवर बनती हैं, टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है, स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता में सुधार होता है, हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है और साथ ही, एनीमिया का भी जोखिम कम हो जाता है। तो इस तरह आप Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde समझ गए होंगे।

 

किशमिश खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है कि आखिर किशमिश का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है या घटाने में। उत्तर जानकारी आपको हैरानी हो सकती है लेकिन किशमिश खाने से वजन को घटाया और बढ़ाया दोनों जा सकता है। किशमिश एक कैलोरी से भरपूर भोजन है। आधा कप सर्विंग में लगभग 210 कैलोरी होती है। यदि आप अपना दैनिक कैलोरी सेवन बढ़ाना चाहते हैं तो यह वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

तो वहीं दूसरी तरफ अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो किशमिश फाइबर का अच्छा स्रोत है, विशेष रूप से घुलनशील फाइबर का। यह फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है, इससे आप कम कैलरी का सेवन करते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तो अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो किशमिश को प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे नट्स या दही के साथ मिलाएं। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो इसे कम मात्रा में खाएं और दही में मिलाकर खाएं।


निष्कर्ष (Conclusion)

किशमिश खाने के कई फायदे हैं। इसके नियमित सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर कम होता है, वजन प्रबंधन में मदद मिलती है, त्वचा जवान और चमकदार बनती है, बालों का झड़ना कम होता है, हड्डियां स्थिर और मजबूत बनती हैं, टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ता है, स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता में सुधार होता है, हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है आदि।

लेकिन ध्यान रखना है कि Kismis Khane Ke Fayde तो हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इन नुक्सानोंस बचने के लिए आपको इसकी कम मात्रा को ही खाना चाहिए। इसके नुकसानों में शामिल हैं एलर्जी, मोटापा हो सकता है, शुगर बढ़ सकता है आदि।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1. सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे क्या हैं?

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे कई हैं। इससे त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है, हड्डियां स्थिर और मजबूत बनती हैं, बाल मजबूत बनते हैं, हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है, दांतों का स्वास्थ्य सुधरता है, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रित होता है, पाचन स्वास्थ्य में सुधार आता है।


2. किशमिश खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

किशमिश खाने से वजन का बढ़ना और घटना दोनों हो सकता है। यह आपके खानपान और लक्ष्य पर निर्भर करता है कि आप वजन घटाना चाहते हैं या बढ़ाना। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो किशमिश को प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे नट्स या दही के साथ मिलाएं। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो इसे कम मात्रा में खाएं और दही में मिलाकर खाएं।


3. किशमिश खाने का सही तरीका क्या है?

किशमिश का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप 5 से 7 किशमिश के फलों को दिन में यूंही मुंह का स्वाद बेहतर करने के लिए खा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो केला, दूध, खजूर में किशमिश मिलाकर पेस्ट बनाकर सेवन कर सकते हैं।


4. 1 दिन में कितनी किशमिश खा सकते हैं?

1 दिन में आपको अधिकतम 25 से 30 ग्राम किशमिश ही खाना चाहिए। ध्यान दें कि इसका अधिकाधिक सेवन मोटापा, रक्त में शुगर लेवल का बढ़ना और एलर्जी की समस्या खड़ी कर सकता है। साथ ही इसका अधिकाधिक सेवन करने से पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है।


5. किशमिश गर्म होती है या ठंडी?

किशमिश गर्म होती है। इसका कारण यह है कि इनमें प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है जोकि शरीर पर गर्म प्रभाव डालता है।


References

files/author_Dr.-Shailendra-Chaubey-BAMS_300x_3fb01719-6325-4801-b35b-3fb773a91669.jpg

Dr. Shailendra Chaubey, BAMS

Ayurveda Practioner

A modern-day Vaidya with 11 years of experience. He is the founder of Dr. Shailendra Healing School that helps patients recover from chronic conditions through the Ayurvedic way of life.

Popular Posts

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.

आपके बाल झड़ने का कारण क्या है?

डॉक्टरों द्वारा डिज़ाइन किया गया Traya का मुफ़्त 2 मिनट का हेयर टेस्ट लें, जो आपके बालों के झड़ने के मूल कारणों की पहचान करने के लिए आनुवांशिक, स्वास्थ्य, जीवनशैली और हार्मोन जैसे 20+ कारकों का विश्लेषण करता है।

हेयर टेस्ट लेTM