Skip to content

एप्पल विनेगर के फायदे और नुकसान | Apple Cider Vinegar Benefits in Hindi


Published:
Updated:
image

एप्पल विनेगर (Apple cider vinegar) औषधीय गुणों से मुक्त होता है। इसमें ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स जिससे शरीर को ढेरों स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते हैं। अगर आप सेब के रस से तैयार सिरका का सेवन रोज सुबह खाली पेट करते हैं तो आपको चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलेंगे। 

आपको वजन कम करना हो, ब्लड शुगर को नियंत्रित करना हो, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना हो या इम्यूनिटी को मजबूत करना हो, इन सभी फायदों की प्राप्ति के लिए सेब के सिरके का उपयोग आप कर सकते हैं। खासकर कि अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो Apple cider vinegar benefits in Hindi आपको चौंका देंगे। आइए विस्तार से इसके फायदे, नुकसान, उपयोग आदि पर बात करते हैं। 

सेब का सिरका क्या है (Apple cider vinegar in Hindi)

एप्पल विनेगर सेब के रस से बनाया गया एक अम्लीय सिरका होता है। इसे बनाने के लिए सेब के रस में खमीर को मिश्रित किया जाता है जिससे एसिटिक एसिड का उत्पादन होता है। यही एसिटिक एसिड सेब के सिरके को स्वास्थ्य संबंधी गुण और विशिष्ट खट्टी स्वाद प्रदान करता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं।

सेब के सिरके का इस्तेमाल (apple cider vinegar uses) ढेरों हैं। आप इसका इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग, अचार और अन्य व्यंजनों के साथ कर सकते हैं। साथ ही, इसे पानी या अन्य पेय पदार्थों के साथ मिलाकर एक खुराक के के रूप में भी लिया जाता है। आप चाहें तो इसे मुंहासे, फंगल संक्रमण और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एप्पल विनेगर के फायदे (Apple cider benefits in Hindi) 

सेब के सिरके में कई तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। सदियों से इसका इस्तेमाल घरेलू औषधि की तरह किया जाता रहा है। इसके फायदों को देखते हुए इसका इस्तेमाल आज की मॉडर्न दवाओं में भी हो रहा है। आइए विस्तार से Apple cider benefits in Hindi समझते हैं।

1. वजन को नियंत्रित करता है (Helps control weight)

Apple cider vinegar (एप्पल साइडर सिरका लाभ) का इस्तेमाल मुख्य रूप से वजन को नियंत्रित करने के लिए ही किया जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि यह भूख को कम करने और वजन कम करने में मदद कर सकता है। खासतौर पर इसमें मौजूद एसिटिक एसिड वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

वर्ष 2018 के एक Clinical trial में भी इस बात की पुष्टि की गई, जिन व्यक्तियों ने रोजाना 2 चम्मच सेब के सिरके का सेवन किया, उन्होंने 12 सप्ताह में वाकई अपना काफी वजन कम किया। इस अध्ययन के अनुसार अगर आप रोजाना सिर्फ 1 से 2 चम्मच सिरके का सेवन करते हैं तो यह आपके वजन को घटा सकता है। इसका भरपूर फायदा प्राप्त करने के लिए आपको इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए।


2. पाचन शक्ति में सुधार लाता है (Improves digestion system)

Apple Vinegar ke fayde का रोजाना उपयोग आपकी पाचन शक्ति में सुधार ला सकता है। कुछ लोग इसका उपयोग अपच या सूजन को कम करने के लिए करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो पाचन में सहायता कर सकता है।

अगर आपको पेट फूलने, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं हैं तो सेब का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरका मिलाएं और इसका सेवन करें।  हालांकि एसिड रिफ्लक्स या अन्य पाचन समस्याओं वाले व्यक्तियों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह सिरका कुछ मामलों में लक्षणों को बढ़ा सकता है।


3. इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है (Helps boost immunity)

सेब का सिरका आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है। मुक्त कण कोशिका क्षति और बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस तरह इसके सिरके का सेवन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है।

एप्पल साइडर विनेगर में अनुकूल बैक्टीरिया और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को समर्थन देने में मदद करते हैं। यह हमारे शरीर को संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है, बीमार होने पर ठीक होने में भी सहायता करता है। जीवाणुरोधी गुणों का उपयोग हानिकारक बैक्टीरिया और E. Coli जैसे रोगजनकों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।


4. त्वचा संबंधित दिक्कतों को दूर रखता है (Keeps Skin Related problems away)

एप्पल साइडर सिरका का अध्ययन इसके संभावित रोगाणुरोधी गुणों के लिए किया गया है। यह कुछ बैक्टीरिया और कवक के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। खासतौर पर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, फंगल संक्रमण और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है।

अगर आप त्वचा संबंधित दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो रात के समय सबसे पहले थोड़ा सा पानी लें और उसमें तकरीबन 3 एमएल सेब का सिरका मिलाएं। इसके बाद, प्रभावित क्षेत्रों पर इसे लगा दें और रात भर इसे सूखने दें। सुबह आप ठंडे पानी से इसे धो सकते हैं। ऐसा लगभग 3 से 4 हफ्ते करें और आप पाएंगे कि आप उस दिक्कत से छुटकारा पा चुके हैं। त्वचा के निखार के लिए यह आपका जीवनसाथी बन सकता है।


5. हृदय स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करता है (Benefits Heart Health)

आज के समय में हमारे देश की एक बड़ी जनसंख्या हृदय संबंधित रोगों से जूझ रही है। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग हृदय संबंधित दिक्कतों के लिए हॉस्पिटलों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल इसमें मौजूद एसिटिक एसिड रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है।

हालांकि सेब के सिरके का हृदय को क्या फायदे हैं, इसपर ज्यादा शोध की आवश्यकता है। लेकिन अभी तक किए गए कुछ अध्ययनों से हम कह सकते हैं कि यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है। वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में PubMed Central द्वारा किए गए शोध इसी तरफ इशारा करते हैं कि यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।


6. गले संबंधित दिक्कतों को दूर करने में सहायक (Helpful in Relieving Throat Related problems)

Apple cider vinegar का इस्तेमाल गले संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए भी किया जाता रहा है। खासकर कि गला खराब होना और खांसी जैसी समस्याओं में सेब का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक मिश्रण तैयार करना ही होगा जिसमें थोड़ा सा पानी, शहद और सेब का सिरका मिलाना होगा। 

इसमें मौजूद एसिटिक एसिड एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी और एंटीवायरल एजेंट है। हालांकि अगर आप इसका सेवन गले से संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए करने जा रहे हैं तो सावधानियां बरतें। क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसे अधिक मात्रा में लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।


7. बालों की देखभाल करता है (Improves Hair Health)

अगर आप Apple cider vinegar का इस्तेमाल सही ढंग से करते हैं तो यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल सेब साइडर सिरका की अम्लता सिर की त्वचा के पीएच को संतुलित करने में मदद करती है। यह पीएच के असंतुलन के कारण होने वाले बालों और खोपड़ी की समस्याओं वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं जिससे सिर की त्वचा के कवक और बैक्टीरिया के विकास को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इन फायदों को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाएं। बालों को शैंपू करने के पश्चात, इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से लगाएं और धीरे धीरे मसाज करें। इसके बाद बालों को धो लें।


8. आंतों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण (Important for Intestinal Health)

आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पेट में एसिड के उत्पादन में सुधार करके पाचन में सहायता कर सकता है। भोजन के समुचित विघटन और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में एसिड आवश्यक है। साथ ही यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, खासकर भोजन के बाद। 

हालांकि अगर आप इसका इस्तेमाल आंतों के लिए करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें:

  • ‌सेब के सिरके का सेवन करने से पहले उसमें पानी मिलाकर हमेशा पतला कर लें। 
  • ‌पाचन और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में संभावित मदद के लिए अक्सर भोजन से पहले इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है 
  • ‌किसी भी संभावित लाभ को देखने के लिए इसे कभी कभार रूप से उपयोग करने के बजाय लगातार उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

9. ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक (Helpful in Controlling blood sugar level)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, सेब के सिरके में भरपूर मात्रा में एसिटिक एसिड होता है जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। यह इंसुलिन प्रतिरोध वाले व्यक्तियों या अपने रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

तो ऐसे में अगर आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। इसका फायदा प्राप्त करने के लिए एक गिलास साफ पानी के दो चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इसके बाद, इसका भोजन करने के आधे घंटे पहले सेवन करें। रोजाना दो बार रात को सोने से पहले इसका सेवन आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है।


10. बैक्टीरिया का खात्मा करता है (Kills bacteria)

सदियों से बैक्टीरिया का इस्तेमाल इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसमें कुछ बैक्टीरिया के विकास को रोकने की क्षमता होती है। इस रोगाणुरोधी गतिविधि में योगदान देने वाला मुख्य घटक एसिटिक एसिड है, जो सिरके में मौजूद होता है। आपने अगर गौर किया होगा तो पाया होगा कि सेब साइडर सिरका सहित सिरका का उपयोग खाद्य पदार्थों को अचार बनाने और संरक्षित करने के लिए परिरक्षक के रूप में किया जाता है। 

इसके साथ ही इसका इस्तेमाल प्राकृतिक हाउसहोल्ड क्लीनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग सेब के सिरके के पतले घोल का उपयोग प्राकृतिक घरेलू क्लीनर के रूप में करते हैं। एसिटिक एसिड में कीटाणुनाशक गुण होते हैं जो सतहों को साफ कर सकते हैं और कुछ बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इस तरह आप एप्पल साइडर सिरका लाभ समझ गए होंगे।


सेब के सिरके में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in apple cider vinegar)

सेब के सिरके में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, खासतौर पर इसमें एसिटिक एसिड सबसे महत्वपूर्ण रूप से पाया जाता है। अगर हम बात करें सिरके के स्वाद और विभिन्न गुणों की तो एसिटिक एसिड ही मुख्य कारक होता है। इसके अलावा, इसमें अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस शामिल है। आइए एक नजर इसके पोषक तत्वों और उनकी मात्रा पर डालते हैं: 


गुण

मात्रा

एसिटिक एसिड

5-8%

विटामिन C

0.5-1.5 मिलीग्राम

विटामिन K

0.1-0.2 मिलीग्राम

पोटेशियम

12 मिलीग्राम

मैग्नीशियम

1 मिलीग्राम

कैल्शियम

1 मिलीग्राम

फॉस्फोरस

1 मिलीग्राम

एंटीऑक्सीडेंट

उच्च मात्रा में


तो इस तरह आपने देखा कि सेब का सिरका किन गुणों से युक्त होता है और इसमें कौन कौन से गुण किस मात्रा में पाए जाते हैं।


एप्पल विनेगर का  कैसे उपयोग करें (How to Use Apple Cider Vinegar in Hindi) 

सेब का सिरका करना बड़ा ही आसान है। इसे आप खाने के साथ, खुराक के रूप में या त्वचा सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए सीधे उपयोग में ला सकते हैं। चलिए इसकी खुराक के कुछ तरीके देखते हैं:

  • पीने की खुराक: एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरका मिलाएं और इसका सेवन करें। भोजन करने की अवधि से 1 घंटा पहले या बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
  • ‌त्वचा संबंधित उपयोग: इसे त्वचा संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए सीधे इस्तेमाल करें। सबसे पहले एक चम्मच सिरका लें और लगभग 3 से 4 चम्मच पानी, इन दोनों को मिलाकर पतला कर लें। इसके बाद त्वचा पर लगा सकते हैं।
  • बालों से संबंधित उपयोग: अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो इसका इस्तेमाल पानी में मिलाकर कर सकते हैं। लगभग एक गिलास पानी में 10 एमएल सेब का सिरका मिलाएं और फिर मिश्रण करके बालों की जड़ों पर लगाएं।

हम आपको सलाह देते हैं कि आपको इसका सीधा उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वाद अम्लीय होता है और इसलिए सीधे इसका सेवन मुश्किल हो सकता है। बेहतर है कि आप ठंडे पानी या गुनगुने पानी में इसे मिलाकर फिर इसका सेवन करें। 

 

एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान (Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi) 

जहां एक ओर Apple cider vinegar benefits in Hindi हैं तो वहीं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ये साइड इफेक्ट्स आपको खासकर कि तब देखने को मिलते हैं जब आप बिना डॉक्टर के परामर्श के इसका सेवन शुरू करते हैं या इसकी ओवरडोज ले लेते हैं। आइए देखते हैं कि सेब के सिरके के साइड इफेक्ट्स क्या हैं।


1. दांत खराब हो सकते हैं ( Tooth Erosion may occur)

ACV यानि Apple cider vinegar काफी ज्यादा अम्लीय यानि एसिडिक होता है और इसलिए अगर आप इसका बिना डॉक्टर की परामर्श के रोजाना सेवन करते हैं तो यह दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है, जिससे दांतों में संवेदनशीलता और सड़न हो सकती है।


2. ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है (Low Blood Sugar levels)

इस बात के कुछ प्रमाण हैं कि सेब साइडर सिरका रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है, जो कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जो व्यक्ति रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए दवा लेते हैं उनके लिए ACV के अत्यधिक सेवन से संभावित रूप से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है जिसका अर्थ है निम्न रक्त शर्करा। 


3. पोटैशियम की कमी (Potassium Depletion)

अगर आप सेब के सिरके का अत्यधिक सेवन कर लेते हैं तो आपके शरीर में पोटैशियम की कमी हो जायेगी जिससे आपका स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। खासकर कि अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं या अपने पोटैशियम लेवल स्तर को प्रभावित करने की दवाएं ले रहे हैं तो सेब के सिरके का अत्यधिक सेवन आपको ढेरों नुकसान पहुंचा सकता है। 


इस तरह आपने देखा कि एप्पल साइडर विनेगर के फायदे और नुकसान दोनों है। अगर आप इससे होने वाले संभावित नुकसानों से बचना चाहते हैं तो इसके सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से संबंधित सावधानियां (Precautions related to consumption of apple cider vinegar)

अगर आप किन्हीं कारणों से सेब के सिरके का सेवन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए संक्षेप में समझते हैं कि इसके सेवन से संबंधित कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • ‌सेब के सिरके का सेवन करने से पहले उसमें हमेशा पानी मिलाकर पतला कर लें
  • ‌कोशिश करें कि इसका सेवन आप एक स्ट्रा की मदद से करें ताकि दांतों से कॉन्टैक्ट न हो
  • ‌हमेशा डॉक्टर द्वारा सुझाया गया डोज ही लें
  • ‌अगर आपको डायबिटीज है या ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए दवाएं ले रहे हैं तो अपने ब्लड शुगर लेवल को जांचते रहें
  • ‌चाय या कॉफी के तुरंत पश्चात इसका सेवन न करें
  • ‌फलों के जूस के साथ इसका सेवन कभी न करें

सेब का पोषण मूल्य (Nutritional value of apple)

सेब का सिरका सेब से ही बना होता है और यह भरपूर पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कोशिका क्षति से बचाते हैं। खासतौर पर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट क्वेरसेटिन है जो विशेष रूप से सेब के छिलके में पाया जाता है। अब आइए एक नजर डालते हैं सेब के पोषण मूल्य पर (182 gram):


पोषक तत्व

मात्रा

कैलोरी

94.6

पानी

156 ग्राम

प्रोटीन

0.43 ग्राम

कार्ब्स

25.1 ग्राम

शुगर

18.9 ग्राम

फाइबर

4.37 ग्राम

वसा

0.3 ग्राम


तो इस तरह आपने देखा कि सेब में कौन कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब में लगभग ९५ कैलोरी मौजूद होती है जिससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। यह कहावत बिलकुल ठीक है कि रोज एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है इसलिए आप भी रोजाना अपने आहार में कम से कम एक सेब अवश्य शामिल करें।


निष्कर्ष (Conclusion)


सेब के सिरका के फायदे (Apple cider vinegar benefits in Hindi) कई हैं और इसका सही इस्तेमाल आपके शरीर को कई गंभीर रोगों से बचा सकता है और आपको सेहतमंद रख सकता है। हालांकि इसके इस्तेमाल से संबंधित कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इसका सेवन बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1. एक सेब में कितनी कैलोरी होती है ?

एक सेब खाने पर, जोकि लगभग 182 ग्राम का है, में 95 कैलोरी मौजूद होती है। इसके अलावा अन्य कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर भी इसमें मौजूद होते हैं।


2. एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे क्या हैं ?

रोजाना अगर आप एप्पल साइडर विनेगर पीते हैं तो यह आपके शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है जैसे बालों का झड़ना रोके, आंतों को स्वस्थ रखे, वजन को नियंत्रित करे और कोलेस्ट्रॉल घटाए। 


3. एप्पल साइडर विनेगर किसे नहीं पीना चाहिए ? 

गर्भवती महिलाओं, किडनी की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों, वजन बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स ले रहे लोगों, डायबिटीज और शुगर को नियंत्रित करने के लिए दवाएं ले रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।


4. सेब के सिरके का सेवन कितने दिनों तक करना चाहिए ?

सेब के सिरके का सेवन आपको रोजाना 2 से 3 महीने तक करना चाहिए। रोजाना खाली पेट या सोने से पहले एक गिलास पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर आप सेवन कर सकते हैं।


5. वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है ?

अगर आप अपना वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो रोजाना एक कप गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर पिएं। इससे जल्द ही आपका वजन कम होगा। हालांकि, इससे पहले आपको अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श ले लेना चाहिए।


References



अस्वीकरण: यह ब्लॉग सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है न कि किसी बीमारी के इलाज के लिए। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी रोग या शारीरिक समस्या के लिए सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।



files/author_Dr.-Shailendra-Chaubey-BAMS_300x_3fb01719-6325-4801-b35b-3fb773a91669.jpg

Dr. Shailendra Chaubey, BAMS

Ayurveda Practioner

A modern-day Vaidya with 11 years of experience. He is the founder of Dr. Shailendra Healing School that helps patients recover from chronic conditions through the Ayurvedic way of life.

Popular Posts

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.

आपके बाल झड़ने का कारण क्या है?

डॉक्टरों द्वारा डिज़ाइन किया गया Traya का मुफ़्त 2 मिनट का हेयर टेस्ट लें, जो आपके बालों के झड़ने के मूल कारणों की पहचान करने के लिए आनुवांशिक, स्वास्थ्य, जीवनशैली और हार्मोन जैसे 20+ कारकों का विश्लेषण करता है।

हेयर टेस्ट लेTM