बालों में तेल लगाना एक बढ़िया हेयर केयर रूटीन का हिस्सा है। रोजाना सही तेल से बालों की मालिश करना बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है। लेकिन सबसे बड़ी दुविधा यह होती है कि आखिर बालों का झड़ना रोकने के लिए तेल कौन सा लगाएं या झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है। यह प्रश्न इसलिए भी लाजमी है क्योंकि जरूरी नहीं कि सभी तेल बालों का झड़ना रोकने में सक्षम हों।
इसलिए हमने इस ब्लॉग को तैयार किया है जो आपको बताएगा कि किस तेल के इस्तेमाल से आप झड़ते बालों की समस्या को रोक सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि अगर आपके बाल खोपड़ी में रक्त संचार की कमी और बालों के रोम में पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे हैं तभी जाकर तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है और बालों का झड़ना रुक सकता है।
लेकिन अगर झड़ते बालों का कारण कुछ और हो जैसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, प्रदूषण, हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, एनीमिया तो तेल लगाना काफी नहीं होगा। इसलिए हम आपको Free Hair Test देने की सलाह देते हैं। यह टेस्ट बिलकुल फ्री है, घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से मात्र 2 मिनट में दिया भी जा सकता है। टेस्ट देकर आप अपने झड़ते बालों की समस्या का सटीक कारण पता लगा सकते हैं ताकि सही उपचार की शुरुआत की जा सके।
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौनसा है?
झड़ते बालों के लिए Traya Nourish Oil तेल सबसे अच्छा है। इसमें रतनजोत, ऑर्गन ऑयल, भृंगराज, आंवला, कैस्टर ऑयल और रोजमैरी के अर्क शामिल हैं जो बालों को सही पोषण प्रदान करके उनका झड़ना रोकते हैं। यह तेल बालों की जड़ों तक जाकर उनको मजबूती प्रदान करता है, स्कैल्प को गहन पोषण देता है और बालों की चमक को वापस लाता है।

नीचे हम जितने भी बाल झड़ना रोकने के लिए तेल के बारे में बताएंगे, वे भी आपके बालों के विकास में मदद कर सकती हैं। खासतौर पर भृंगराज तेल, कैस्टर ऑयल, ऑर्गन ऑयल और नारियल का तेल झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में सबसे प्रभावी माने गए हैं।
1. कैस्टर ऑयल (Castor Oil)
झड़ते बालों की समस्या के लिए कैस्टर ऑयल सबसे बेहतरीन तेलों में से एक है। यह स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है, जिससे बालों के रोम मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है। इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड और विटामिन ई बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को तेज करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
-
रात में सोने से पहले हल्का गुनगुना कैस्टर ऑयल स्कैल्प में मसाज करें।
-
इसे रातभर छोड़ दें और सुबह हल्के शैम्पू से धो लें।
-
इसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. ऑर्गन ऑयल (Argan Oil)
मोरक्कन ऑर्गन ऑयल बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें टूटने से भी बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड्स बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। अगर आपके बाल स्टाइलिंग टूल्स या केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से कमजोर हो गए हैं, तो ऑर्गन ऑयल उन्हें रिपेयर करने में मदद करेगा।
कैसे इस्तेमाल करें?
-
हर बार बाल धोने के बाद दो-तीन बूंद ऑर्गन ऑयल हथेलियों में लेकर बालों के सिरों पर लगाएं।
-
यह उन्हें टूटने से बचाएगा और नेचुरल शाइन देगा।
3. भृंगराज तेल (Bhringraj Oil)
भृंगराज तेल बालों के झड़ने को रोकने के लिए एक प्राचीन उपाय है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर नए बाल उगाने में मदद करता है और स्कैल्प की हेल्थ को सुधारता है। अगर समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं, तो यह तेल उसमें भी फायदेमंद है।
कैसे इस्तेमाल करें?
-
हफ्ते में 2-3 बार हल्का गुनगुना भृंगराज तेल स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें
-
और कम से कम 2 घंटे बाद बाल धो लें।
4. आंवला तेल (Amla Oil)
आंवला तेल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है। यह स्कैल्प में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर नए बालों के विकास को उत्तेजित करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
-
हफ्ते में 2-3 बार हल्के हाथों से आंवला तेल की मसाज करें
-
और 1-2 घंटे बाद धो लें।
-
इसे नारियल तेल में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
5. अरंडी का तेल (Castor Oil)
अरंडी का तेल बालों की जड़ों में जाकर उन्हें पोषण देता है और स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद रिकिनोलिक एसिड बालों की ग्रोथ को तेज करता है और झड़ने से बचाने में सहायता करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच अरंडी का तेल लें और 1 चम्मच नारियल तेल में मिलाएं।
-
हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में मसाज करें।
-
2-3 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
-
हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
6. तिल का तेल (Sesame Oil)
तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है। यह डैंड्रफ को कम करने में भी मदद करता है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
1 चम्मच तिल का तेल लें और इसमें 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं।
-
रात को सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें।
-
अगली सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।
-
इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।
7. सरसों का तेल (Mustard Oil)
सरसों का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को टूटने से बचाने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर स्कैल्प को हेल्दी बनाता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें 1 चम्मच आंवला तेल मिलाएं।
-
हल्के हाथों से मसाज करें और 2 घंटे बाद धो लें।
-
इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
8. जोजोबा तेल (Jojoba Oil)
जोजोबा तेल स्कैल्प के नैचुरल ऑयल से मिलता-जुलता होता है, जिससे यह बालों की नमी बनाए रखता है और जड़ों को मजबूत करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच जोजोबा तेल लें और इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
-
इसे स्कैल्प पर लगाकर 1 घंटे बाद धो लें।
-
हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
9. जैतून का तेल (Olive Oil)
जैतून का तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और डैमेज कम करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच जैतून का तेल लें और 1 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं।
-
इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प में मसाज करें।
-
2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
-
हफ्ते में 2 बार लगाएं।
10. बादाम का तेल (Almond Oil)
बादाम का तेल मैग्नीशियम, बायोटिन और विटामिन D से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत करने और झड़ने से बचाने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच बादाम का तेल लें और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
-
हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें और रातभर छोड़ दें।
-
अगली सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।
-
इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।
11. प्याज का तेल (Onion Oil)
प्याज का तेल सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है। यह स्कैल्प में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देकर बालों के विकास में सहायता करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच प्याज के तेल को 2 चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाएं।
-
इस मिश्रण से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
-
इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
-
इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
12. रोज़मेरी तेल (Rosemary Oil)
रोज़मेरी तेल एक एसेंशियल ऑयल है जो स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाकर बालों के रोम को उत्तेजित करता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों को झड़ने से रोकने में प्रभावी माना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
-
2 चम्मच नारियल या बादाम तेल में रोज़मेरी तेल की 4-5 बूँदें मिलाएं। (इसे सीधे कभी न लगाएं)
-
इस मिश्रण से स्कैल्प पर 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
-
इसे कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें।
-
अगली सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें।
-
इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।
13. Traya's Nourish Hair Oil
यह एक आयुर्वेदिक तेल है जिसमें रतनजोत, ऑर्गन ऑयल, भृंगराज, आंवला, कैस्टर ऑयल और रोजमैरी जैसी जड़ी-बूटियों का अर्क शामिल है. यह तेल बालों की जड़ों तक जाकर उन्हें मजबूती प्रदान करता है, स्कैल्प को गहन पोषण देता है और बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल लंबे, घने, मोटे और चमकदार बनते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें:
-
हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करें.
-
रात को सोने से पहले तेल से स्कैल्प पर 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
-
इसे रातभर बालों में लगा रहने दें ताकि तेल बालों की जड़ों तक अच्छे से समा जाए.
-
अगली सुबह माइल्ड या Traya Defence Shampoo से बालों को धो लें.
यह भी पढ़ें: बालों की पतलेपन से परेशान हैं
क्या सिर्फ तेल लगाने से बाल झड़ना बंद हो सकता है?
क्या सिर्फ तेल लगाने से बाल झड़ना बंद हो सकता है? बिल्कुल नहीं! तेल एक अच्छा सपोर्टिंग केयर हो सकता है, लेकिन अगर असली समस्या अंदरूनी है, जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, पोषण की कमी या स्कैल्प इंफेक्शन, तो सिर्फ तेल लगाने से कुछ नहीं बदलेगा। पहले असली कारण जानना जरूरी है, फिर सही इलाज करना चाहिए।
इसीलिए, सीधे तेल लगाने के बजाय पहले फ्री हेयर टेस्ट कराएं। यह टेस्ट बताएगा कि आपके बाल क्यों झड़ रहे हैं, डैंड्रफ, पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव या कोई और वजह? जब सही कारण पता होगा, तभी सही इलाज मुमकिन है। बिना डायग्नोसिस के सिर्फ तेल लगाना वैसा ही है जैसे बिना बीमारी जाने दवा लेना!
हेयरफॉल के लिए घर पर तेल कैसे बनाएं?
आपने ऊपर विस्तारपूर्वक जाना कि झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है. लेकिन, आप सही जानकारी के साथ घर पर भी तेल बना सकती हैं. इसके लिए आपको नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करना होगा और सही मात्रा का ध्यान रखना होगा. तो आइये जानते हैं कि झड़ते बालों के लिए घर पर तेल कैसे बनाएं:
तेल बनाने की विधि:
-
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को धीमी आंच पर गर्म करें।
-
इसमें कलौंजी, मेथी दाना और करी पत्ते डालें और इन्हें हल्का ब्राउन होने तक पकाएं।
-
जब ये अच्छी तरह पक जाएं, तो आंवला और भृंगराज पाउडर डालकर और 5 मिनट तक पकाएं।
-
गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
-
तेल को छानकर एक साफ कांच की बोतल में स्टोर करें।
-
इसमें प्याज का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-
इसे एक हफ्ते तक रखा जा सकता है।

अब आप इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार हल्का गुनगुना करके बालों में लगा सकती हैं. हमारी सलाह है कि सप्ताह में दो दिन रात को सोने से पहले 15 मिनट तक बालों में तेल को लगाएं और मसाज करें. इससे तेल स्कैल्प और बालों की सतह तक समा जायेगा. सुबह उठकर आप बालों को Traya Defence Shampoo से धो सकती हैं. हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल ही बाल धोने के लिए करें.
यह भी पढ़ें: पतले बालों को घना बनाने के टिप्स
झड़ते बालों की समस्या में तेल कैसे लगायें?
आप यह तो जानते ही होंगे कि बालों के लिए तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने सही तरीके से तेल लगाने के महत्व पर ध्यान दिया है? सही तरीके से तेल लगाने से बालों को बेहतर पोषण मिलता है, जिससे उनका झड़ना कम हो सकता है और वे मजबूत बनते हैं। आइए जानते हैं कि झड़ते बालों की समस्या में तेल लगाने का सही तरीका क्या है।
1. सही तेल का चुनाव करें
झड़ते बालों की समस्या के लिए बादाम तेल, नारियल तेल, जोजोबा तेल, अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल), और ब्राह्मी तेल काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इन तेलों में विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।
2. तेल को हल्का गुनगुना करें
तेल को हल्का गर्म करने से इसके पोषक तत्व बालों की जड़ों में अच्छे से समा जाते हैं। गुनगुना तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है, और वे मजबूत बनते हैं।
3. उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे मसाज करें
तेल लगाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका यह है कि इसे उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें।
-
पहले तेल को हथेलियों पर लें और उंगलियों के पोरों से स्कैल्प में धीरे-धीरे मालिश करें।
-
5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और रोमछिद्रों में तेल अच्छे से समा जाता है।
-
मसाज के दौरान ज्यादा जोर न दें, वरना बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं।
4. तेल को बालों की लंबाई तक लगाएं
सिर्फ स्कैल्प में ही नहीं, बल्कि बालों की लंबाई में भी तेल को अच्छे से लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और वे कम टूटते हैं। खासकर अगर आपके बाल ड्राय और फ्रिज़ी हैं, तो बालों के सिरों (ends) में थोड़ा ज्यादा तेल लगाना फायदेमंद होगा।
5. तेल को कुछ घंटों या रातभर लगाकर रखें
तेल लगाने के बाद उसे कम से कम 2-3 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें ताकि यह बालों की जड़ों तक अच्छे से समा जाए। अगर रातभर तेल लगाकर रखना संभव नहीं है, तो कम से कम 30 मिनट के लिए गर्म तौलिया लपेटकर रखें, इससे तेल स्कैल्प में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है।
6. माइल्ड शैम्पू से धोएं
तेल लगाने के बाद इसे धोने के लिए केमिकल-फ्री माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा गर्म पानी से सिर न धोएं क्योंकि यह स्कैल्प को ड्राय कर सकता है। हल्के गुनगुने पानी या ठंडे पानी से बाल धोना बेहतर रहेगा।
7. नियमित रूप से तेल लगाएं
सिर्फ एक या दो बार तेल लगाने से असर नहीं होगा। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार तेल लगाना चाहिए ताकि बालों को लगातार पोषण मिलता रहे और झड़ने की समस्या कम हो सके।
यह भी पढ़ें: बाल झड़ना कैसे रोकें
झड़ते बाल और तेल - मिथक का भंडाफोड़
एक चीज तो कॉमन है, बालों से जुडी कोई भी समस्या हो जाए तो मन बस तुरंत तेल और शैम्पू लगाने के पीछे भागता है. ठीक बाल झड़ने में भी हम यही सोचते हैं तेल लगाओ, समस्या से मुक्ति पाओ. लेकिन यह एक वहम यानि मिथक है. आइये ऐसे ही मिथकों का भंडाफोड़ करते हैं.
मिथक 1: "बाल झड़ रहे हैं तो ज्यादा तेल लगाओ, अपने आप रुक जाएंगे!"
सच्चाई: अगर बिना वजह जाने आप तेल लगाते रहेंगे, तो यह समस्या हल नहीं होगी। हेयरफॉल के पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, DHT प्रभाव, या स्कैल्प इंफेक्शन जैसी कई वजहें हो सकती हैं। बिना सही कारण जाने तेल लगाने से सिर्फ स्कैल्प चिपचिपा होगा, लेकिन समाधान नहीं मिलेगा। पहले सही कारण जानें – एक मुफ्त हेयर टेस्ट कराएं और हमारे एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट से सही इलाज पाएं।
मिथक 2: "रातभर तेल लगाकर रखना जरूरी है, तभी फायदा होगा!"
सच्चाई: हर किसी के स्कैल्प का टेक्सचर अलग होता है। ऑयली स्किन वालों के लिए रातभर तेल लगाना स्कैल्प पोर्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे डैंड्रफ और हेयरफॉल बढ़ सकता है। अगर बाल झड़ रहे हैं, तो 2-3 घंटे तक तेल लगाना ही काफी होता है। हमेशा हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें, जिससे पोषण बेहतर तरीके से स्कैल्प तक पहुंचे।
मिथक 3: "हर कोई एक ही तरह का तेल इस्तेमाल कर सकता है!"
सच्चाई: हर इंसान के बालों और स्कैल्प की ज़रूरत अलग होती है। किसी को नारियल तेल सूट करता है, तो किसी को कैस्टर ऑयल। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके स्कैल्प और हेयर टाइप के लिए कौन सा तेल सही रहेगा। गलत तेल का चुनाव आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। हमारे एक्सपर्ट से परामर्श लें और अपने लिए सही हेयर केयर रूटीन चुनें।
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू
अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो सिर्फ कोई भी शैम्पू इस्तेमाल करने से फायदा नहीं होगा। सही शैम्पू चुनना उतना ही ज़रूरी है जितना सही ट्रीटमेंट लेना। एक ऐसा शैम्पू जो सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि बालों को मजबूती भी दे, वही असली गेमचेंजर साबित होगा। इसी वजह से Traya के हेयर-एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग हेयर प्रॉब्लम्स के लिए तीन स्पेशल शैम्पू तैयार किए हैं, जो झड़ते बालों की समस्या को टार्गेट करते हैं।
1. Traya Defence Shampoo – कमजोर बालों को टूटने से बचाए

अगर आपके बाल धोने पर गिर रहे हैं, तो Traya Defence Shampoo आपके लिए परफेक्ट है। यह बालों को मजबूती देने वाले प्रोटीन और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना है, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाकर हेयर फॉल रोकने में मदद करता है। इसका रेगुलर इस्तेमाल बालों को पतला होने से बचाकर उन्हें घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
2. Traya Hydrate & Repair Shampoo – ड्राय और डैमेज बालों के लिए

अगर आपके बाल ड्राय, फ्रिज़ी और रफ हैं, तो सिर्फ ऑयलिंग से कुछ नहीं होगा। Traya Hydrate & Repair Shampoo डीप हाइड्रेशन देता है और स्कैल्प को नमी देकर बालों को सॉफ्ट, सिल्की और हेल्दी बनाता है। इसमें नैचुरल हाइड्रेटिंग एजेंट्स होते हैं, जो बालों की नमी को लॉक कर देते हैं और टूटने से बचाते हैं।
3. Traya Anti-Dandruff Shampoo – डैंड्रफ को जड़ से हटाने के लिए

अगर झड़ते बालों की असली वजह डैंड्रफ, स्कैल्प इरिटेशन या खुजली है, तो Traya Anti-Dandruff Shampoo परफेक्ट सॉल्यूशन है। यह फंगल इन्फेक्शन और स्कैल्प फ्लेक्स को कम करने के लिए मेडिकली फॉर्म्युलेटेड है, जो बालों की जड़ों को हेल्दी बनाकर उनका झड़ना रोक सकता है।
यह भी पढ़ें: असरदार बाल बढ़ाने वाले तेल
बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौनसा है?
बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल Traya Nourish Hair Oil है। इस तेल में रतनजोत, ऑर्गन, भृंगराज, आंवला, कैस्टर और रोजमेरी जैसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का अर्क शामिल है जो न सिर्फ झड़ते बालों की समस्या दूर करते हैं बल्कि बालों को लंबा, घना और मोटा बनाने में भी मदद करते हैं। यह तेल बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाता है और बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
यह हर्बल फॉर्मूला खास तौर पर उन बालों के लिए बनाया गया है जो बेजान और क्षतिग्रस्त लगते हैं। तेल में मौजूद आंवला, आर्गन ऑयल और नारियल तेल जैसे प्राकृतिक कंडीशनर बालों की जड़ों और बालों को कंडीशन करने में मदद करते हैं। इससे बालों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार आता है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।
बालों झड़ने के स्टेज के हिसाब से तेल कैसे लगाएं?
बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल लगाना एक पुरानी और असरदार विधि है। लेकिन इसका फायदा तभी होता है जब आप इसे सही तरीके से और सही स्टेज पर अपनाएं।
स्टेज 1: शुरुआती हेयर फॉल और पतले होते बाल
-
पहचान: आपको पहले से थोड़े ज़्यादा बाल झड़ते दिख रहे हैं, या बाल हल्के पतले होने लगे हैं।
-
क्यों होता है? अक्सर पोषण की कमी, तनाव या खराब लाइफस्टाइल इसकी वजह होती है।
-
क्या करें? इस स्टेज पर तेल लगाना जड़ों को मज़बूत करने और पोषण देने में सबसे ज़्यादा असरदार होता है।
-
सही तेल: भृंगराज, आँवला या प्याज का तेल चुनें। ये बालों को मज़बूत करते हैं।
-
कैसे लगाएं: हफ़्ते में 2-3 बार हल्का गर्म तेल लें। उँगलियों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में 10-15 मिनट तक मसाज करें। इसे 1-2 घंटे या रात भर लगा रहने दें।
-
टिप: सही तेल और तरीका अपनाकर आप बालों का झड़ना यहीं रोक सकते हैं। लेकिन अगर आपको असली वजह नहीं पता, तो आप Traya का फ़्री हेयर टेस्ट ले सकते हैं। यह आपको आपके बालों की असली जड़ बताएगा!
स्टेज 2: ज़्यादा पतलापन और कम डेंसिटी
-
पहचान: बालों की डेंसिटी काफी कम हो गई है, और कंघी करते या बाल धोते वक़्त बहुत ज़्यादा बाल झड़ते हैं।
-
क्यों होता है? यह अक्सर जेनेटिक कारणों, हार्मोनल असंतुलन या गंभीर तनाव की वजह से होता है।
-
क्या करें? सिर्फ़ तेल लगाने से काम नहीं चलेगा, लेकिन यह इलाज में बहुत सहायक है।
-
सही तेल: भृंगराज, कैस्टर (अरंडी) या रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल (हमेशा किसी कैरियर ऑयल, जैसे नारियल या बादाम तेल में मिलाकर) इस्तेमाल करें। ये बालों के रोम (फॉलिकल्स) को उत्तेजित करते हैं।
-
कैसे लगाएं: हफ़्ते में 2 बार हल्के हाथों से मसाज करें ताकि जड़ों पर दबाव न पड़े। मसाज के बाद गर्म पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें और उसे 15-20 मिनट तक बालों पर लपेटें। इससे तेल गहराई तक पहुँचेगा।
-
टिप: इस स्टेज पर सिर्फ़ तेल काफ़ी नहीं होता। एक विशेषज्ञ की सलाह बहुत ज़रूरी है। Traya का फ़्री हेयर टेस्ट इसी के लिए है! यह आपकी लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य को समझकर एक व्यक्तिगत उपचार योजना सुझाता है।
सही तेल और सही तरीके से तेल लगाना बालों को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन अगर समस्या गहरी है, तो सिर्फ़ तेल से पूरा समाधान नहीं मिलेगा। अपनी समस्या को गहराई से जानने के लिए Traya का फ़्री हेयर टेस्ट ज़रूर लें! यह आपको बताएगा कि आपके बाल झड़ने की असली वजह क्या है, ताकि आप सही इलाज शुरू कर सकें।
झड़ते बालों के लिए तेल का महत्व (Importance of oil for hair fall)
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए बालों में तेल लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि तेल बालों के झड़ने के सभी कारणों में असरदार तो नहीं हो सकता है लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह वाकई बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों झड़ते बालों के लिए तेल फायदेमंद है।
1. बालों को नमी प्रदान करते हैं (Moisturizes the hair)
बालों में तेल लगाने का सबसे बड़ा उद्देश्य तो यही होता है कि बेरूखे, बेजान से बालों में नमी आयेगी। बालों के लिए फायदेमंद तेल आमतौर पर अच्छे emollients माने जाते हैं जिसका अर्थ है कि वे नमी को बरकरार रखने में मदद करते हैं। इससे बालों के टूटने का एक मुख्य कारण रूखापन दूर हो सकता है। मजबूत और नमीयुक्त बाल टूटने और झड़ने की संभावना कम होती है। झड़ते बालों की समस्या का एक मुख्य कारण रूखे और बेजान बाल भी होते हैं जिसे दूर करने में तेल फायदेमंद होते हैं।
2. स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाता है (Increases blood flow to the scalp)
हमारे पूरे शरीर में रक्त का सही प्रवाह होना आवश्यक है। रक्त ही शरीर के सभी अंगों तक उचित मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की डिलीवरी करता है जिसमें स्कैल्प भी शामिल है। जब आप स्कैल्प पर नियमित रूप से तेल की मालिश करते हैं तो ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की डिलीवरी सुनिश्चित हो पाती है। इससे स्कैल्प और बालों के रोम को सही पोषण मिलता है और बालों का टूटना कम हो जाता है।
3. स्कैल्प का स्वास्थ्य सुधरता है (Improves scalp health)
बालों में नियमित रूप से तेल लगाने पर स्कैल्प का स्वास्थ्य भी सुधरता है। स्कैल्प का स्वास्थ्य सुधारना अर्थात स्कैल्प की त्वचा रूखी होने, डैंड्रफ और धूल जमा होने से छुटकारा मिलना। जब स्कैल्प में नमी आती है, डैंड्रफ दूर होता है और धूल जैसे प्रदूषकों की सफाई होती है तो बालों के विकास को सहज वातावरण मिलता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है। बालों पर तेल लगाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मदद मिलती है जोकि बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है।
बालों में तेल लगाने से जुड़ी जरुरी बातें (Important things related to applying oil to hair)
झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए तेल लगाना एक अच्छा उपाय है। झड़ते बालों के कुछ कारणों में तेल लगाना वाकई असरदार होता है और आपको इस समस्या से मुक्ति दिला सकता है। लेकिन इससे संबंधित कुछ जरूरी बातों का ख्याल भी आपको रखना चाहिए।
1. तेल लगाने के लिए सबसे पहले कम मात्रा से शुरुआत करें। तेल की कुछ बूंदें लेकर बालों पर धीरे धीरे मसाज करें और जरूरत पड़ने पर आप अधिक मात्रा ले सकते हैं।
2. हमेशा तेल को बालों के जड़ों में लगाएं। अक्सर लोग तेल को बालों के ऊपर लगाते हैं जिसका आमतौर पर कुछ खास फायदा नहीं मिलता। बेहतर है कि आप तेल को बालों के रोम और जड़ों तक अच्छे से लगाएं।
3. ठंडे तेल के मुकाबले गर्म तेल गहराई तक पोषण देने में ज्यादा असरदार माना जाता है। इसलिए आप जब बालों में तेल लगाने जाएं तो तेल को हल्का गर्म कर लें। हालांकि overheating न हो, इस बात का ख्याल रखें।
4. बालों पर तेल लगाने से पहले patch test दें। पैच टेस्ट के लिए तेल की कुछ बूंदों को आप हथेलियों पर लगाकर देख सकते हैं कि कहीं कोई एलर्जिक रिएक्शन तो नहीं दिख रहा है। संतुष्ट होने पर ही बालों में तेल लगाएं।
5. बालों में सिर्फ तेल न लगाएं बल्कि स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। आपको सप्ताह में कम से कम 3 दिन बालों में तेल लगाकर 10 मिनट तक अच्छे से मसाज करना चाहिए।
झड़ते बालों की समस्या में अन्य उपाय क्या करें?
बालों में तेल लगाना बहुत फायदेमंद है, लेकिन जैसा कि हमने पहले भी बताया, सिर्फ तेल लगाने से बालों का झड़ना पूरी तरह नहीं रुक सकता, खासकर जब समस्या अंदरूनी हो. इसलिए, तेल लगाने के साथ-साथ आपको कुछ और बातों पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि बालों का झड़ना प्रभावी ढंग से कम हो सके.
-
सबसे पहले Free Hair Test देकर बालों के झड़ने का सटीक कारण पता लगाएं.
-
अपने बालों की जरूरत के अनुसार सही और केमिकल-फ्री माइल्ड शैम्पू का चुनाव करें.
-
बालों को धोने के लिए हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें.
-
अपने आहार में पोषण की कमी को दूर करें क्योंकि यह बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है.
-
अगर रूसी (Dandruff) है, तो उसे नियंत्रित करने के लिए सही एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का प्रयोग करें.
-
केमिकल ट्रीटमेंट और हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के अत्यधिक उपयोग से बचें.
-
हार्मोनल असंतुलन या एनीमिया जैसी अंदरूनी समस्याओं के लिए सही इलाज कराएं.
-
स्कैल्प को साफ रखें ताकि धूल और प्रदूषण से बालों को नुकसान न पहुंचे.
संक्षेप में, बालों का झड़ना रोकने के लिए एक 360-डिग्री अप्रोच अपनाना जरूरी है. सिर्फ बाहरी देखभाल जैसे तेल लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य, सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव, और एक स्वस्थ जीवनशैली भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. जब आप सही कारण जानकर उसका इलाज करते हैं, तभी आपको बेहतरीन परिणाम मिलते हैं.
निष्कर्ष (Conclusion)
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल Traya Nourish Oil है जिसमें कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की शक्ति है। हालांकि आप चाहें तो इस तेल के अलावा बादाम तेल, भृंगराज तेल, आंवला के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जोकि बालों के झड़ने की समस्या दूर करने में प्रभावी माने गए हैं। लेकिन ध्यान दें कि झड़ते बालों की समस्या कई कारणों से हो सकती है।
ऐसे में सिर्फ और सिर्फ तेल लगाना हर बार फायदेमंद नहीं हो सकता है। इसके लिए हम आपको Free Hair Test देने की सलाह देते हैं जिसे घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से 2 मिनट में दिया जा सकता है। इस टेस्ट की मदद से आप अपने बालों की समस्या का सटीक कारण पता लगा सकते हैं जिससे उपचार आसान हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)
1. कौन सा तेल बालों का झड़ना रोकता है?
भृंगराज, ऑलिव ऑयल और नारियल तेल बालों का झड़ना रोकते हैं। इसके अलावा रोजमेरी तेल, जोजोबा तेल और आंवला तेल भी बालों के झड़ने की समस्या दूर करते हैं।
2. सबसे तेल बाल बढ़ाने वाला तेल कौन सा है?
सबसे तेज बाल बढ़ाने वाला तेल नारियल तेल है। नारियल तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है जिसकी वजह से बालों में नमी आती है, रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, बालों के रोम को सही पोषण मिलता है जिससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
3. बालों को घना बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?
बालों को घना बनाने के लिए भृंगराज तेल लगाना चाहिए। भृंगराज बालों को सही पोषण प्रदान करता है, नमी बनाए रखता है और साथ ही रक्त प्रवाह में सुधार करके बालों को घना बनाता है।
4. बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है?
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल Traya Nourish oil है। इसमें भृंगराज, आंवला, रोजमेरी, कैस्टर, ऑर्गन जैसे कई आयुर्वेदिक औषधियों के अर्क का मिश्रण है जिससे बालों का झड़ना कम होता है, बालों का विकास होता है और बालों का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।
5. क्या सिर्फ तेल लगाने से झड़ते बाल रुक सकते हैं?
तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, लेकिन सिर्फ तेल लगाने से हेयरफॉल पूरी तरह रुकना मुश्किल है। सही तेल के साथ संतुलित आहार, स्कैल्प की सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। यदि हेयरफॉल हार्मोनल या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।
6. झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?
झड़ते बालों के लिए ऐसा तेल चुनना चाहिए जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए, डीएचटी (DHT) हार्मोन को ब्लॉक करे और जड़ों को मजबूत बनाए। भृंगराज तेल, कलौंजी तेल, मेथी युक्त तेल, और कैस्टर ऑयल इसके लिए बेहतरीन माने जाते हैं। नारियल तेल में इनका मिश्रण बनाकर लगाने से असर और बढ़ सकता है।
7. बालों में तेल कब और कितनी देर के लिए लगाना चाहिए?
सबसे अच्छा तरीका है तेल को रातभर लगाकर छोड़ना, ताकि यह स्कैल्प में गहराई तक पहुंच सके। अगर रातभर नहीं लगा सकते, तो कम से कम 3-4 घंटे तक तेल लगाकर रखें। हफ्ते में 2-3 बार तेल लगाना पर्याप्त होता है, क्योंकि अत्यधिक तेल लगाने से स्कैल्प के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं।
8. अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो कौन सा तेल सबसे जल्दी असर करेगा?
तीव्र हेयरफॉल को रोकने के लिए भृंगराज तेल, प्याज का रस, और कैस्टर ऑयल का मिश्रण सबसे प्रभावी हो सकता है। यह फॉलिकल्स को एक्टिवेट कर बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है। साथ ही, इसे हल्का गुनगुना करके लगाने से स्कैल्प में अब्जॉर्बशन बेहतर होता है और असर जल्दी दिखता है।
References
-
Hair Oils: Indigenous Knowledge Revisited - NCBI:
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC9231528/ -
Formulation and evaluation of hair growth enhancing effects of oleogels made from Rosemary and Cedar wood oils -ScienceDirect:
https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S2468227622001302 -
Formulation and evaluation of hair fall control herbal hair oil - ResearchGate:
https://www.researchgate.net/publication/376247803_Formulation_and_evaluation_of_hair_fall_control_herbal_hair_oil