Quick Answer
पुरुषों में हार्मोनल हेयर लॉस मुख्य रूप से DHT के प्रति बालों की जड़ों की संवेदनशीलता, आनुवंशिकता और कुछ हार्मोनल बदलावों से जुड़ा होता है। इसके सामान्य लक्षणों में हेयरलाइन का पीछे हटना, क्राउन एरिया में बालों का पतला होना और धीरे-धीरे बालों का घनत्व कम होना शामिल हैं। सही कारण जानने के लिए dermatologist मेडिकल हिस्ट्री, स्कैल्प की जाँच और जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। इलाज में minoxidil, डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाएँ, PRP, LLLT और कुछ मामलों में hair transplant जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।
पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों का झड़ना आमतौर पर डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (dihydrotestosterone - DHT) जैसे एंड्रोजेन्स (androgens) के प्रति बढ़ी हुई संवेदनशीलता के कारण होता है। DHT, 5-अल्फा-रिडक्टेज़ एंजाइम (5-alpha-reductase enzyme) की मदद से टेस्टोस्टेरोन (testosterone) से बनता है। इसके अलावा एस्ट्रोजन (oestrogen), थायरॉइड (thyroid) और कॉर्टिसोल (cortisol या स्ट्रेस हार्मोन ) भी इससे जुड़े हो सकते हैं। इन हार्मोन्स में असंतुलन बालों के प्राकृतिक वृद्धि चक्र को बिगाड़ देता है, जिससे हेयरलाइन पीछे हटने, कनपटी के पास बाल पतले होने और बालों का झड़ना बढ़ने या क्राउन एरिया में बाल पतले होने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
पुरुषों में होने वाले हार्मोनल बालों के झड़ने, जैसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (androgenetic alopecia) या पैटर्न बाल्डनेस (pattern baldness), कुछ लोगों में आनुवंशिक हो सकता है। हालांकि जेनेटिक्स, बालों के झड़ने का एक आम कारण हो सकता है, लेकिन थायरॉइड हार्मोन्स में असंतुलन और तनाव जैसे दूसरे कारक भी अक्सर बालों के झड़ने को शुरू कर सकते हैं।
यह लेख आपको पुरुषों में होने वाले हार्मोनल बालों के झड़ने के प्रकार, इसके कारण, इलाज और इसे अच्छी तरह नियंत्रित करने में मदद करने वाली जीवनशैली की आदतों को समझने में मदद करेगा।
पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन से बालों का झड़ना क्या है?
पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन से होने वाले बालों के झड़ने को एंड्रोजेनिक एलोपेसिया भी कहा जाता है। यह तब होता है, जब बालों की जड़ें DHT के प्रति संवेदनशील हो जाती हैं। हार्मोन्स का असंतुलन बालों के वृद्धि चक्र को प्रभावित करता है और बालों का झड़ना शुरू कर सकता है। यह संवेदनशीलता DHT जैसे एंड्रोजेन्स के बढ़े हुए स्तर या एस्ट्रोजन और एंड्रोजन के अनुपात (oestrogen-to-androgen ratio) में असंतुलन के कारण हो सकती है, जिससे बाल पतले हो सकते हैं।
हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाला बालों का झड़ना, बालों के प्राकृतिक वृद्धि चक्र को छोटा करके उनकी सेहत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है और बालों की वृद्धि धीमी हो सकती है। समय के साथ इसके संकेत ज्यादा साफ दिखाई देने लग सकते हैं, जैसे सिर के ऊपरी हिस्से पर बाल पतले होना, हेयरलाइन का पीछे हटना या बालों का घनापन कम होना।
हालांकि एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (androgenetic alopecia) पुरुषों में हार्मोनल कारणों से होने वाले बालों के झड़ने का सबसे आम प्रकार है, लेकिन इसके कई अलग-अलग रूप भी हो सकते हैं। बाल झड़ने की मूल वजह को सही तरीके से पहचानकर उस पर काम करने के लिए इन खास वर्गीकरणों को समझना ज़रूरी है:
-
एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (DHT-ड्रिवन): बाल DHT के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं, या टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा होने के कारण DHT का स्तर बढ़ सकता है।
-
कॉर्टिसोल के कारण होने वाला बालों का झड़ना (Stress-Driven Hair Loss): लंबे समय तक तनाव रहने से कॉर्टिसोल (cortisol) का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बालों का प्राकृतिक वृद्धि चक्र प्रभावित हो सकता है।
-
थायरॉइड के कारण होने वाला बालों का झड़ना (Thyroid-Induced Hair Loss): थायरॉइड हार्मोन में असंतुलन मेटाबॉलिज्म (metabolism) को प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है और बाल झड़ सकते हैं।
-
हाइपरप्रोलैक्टिनेमिया से बालों का पतला होना (Hyperprolactinemia-Induced Thinning): इसमें टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है। प्रोलैक्टिन हार्मोन (prolactin hormone) की ज्यादा मात्रा बालों के वृद्धि चक्र को छोटा कर देती है और बालों के पतले होने की प्रक्रिया को भी तेज कर देती है।
-
कम टेस्टोस्टेरोन के कारण बालों का पतला होना (Low-Testosterone / Hypogonadism Thinning): एंड्रोजन का घटा हुआ स्तर बालों की जड़ों की कुल सेहत को कम कर देता है,जिससे शरीर में एंड्रोजन रिसेप्टर्स(androgen receptors) की गतिविधि कम होने पर बाल पतले होने लगते हैं।
पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन के कारण बालों का झड़ना तब होता है, जब हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव आता है या कुछ हार्मोन्स की कमी या अधिकता हो जाती है, जो प्राकृतिक वृद्धि चक्र को बिगाड़ देती है और बालों की जड़ों की संरचना को कमज़ोर कर देती है।
पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों के झड़ने के लक्षण
जिन पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन की वजह से बाल झड़ते हैं, उनके लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि उन्हें किस तरह का हार्मोनल असंतुलन है।इसके लक्षण यह समझने में मदद करते हैं कि बालों का झड़ना किस चरण में है। नीचे कुछ ऐसे संकेत दिए गए हैं, जिन पर ध्यान देकर यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि बालों का झड़ना हार्मोनल कारणों से हो रहा है या नहीं:
-
हेयरलाइन का पीछे हटना: हेयरलाइन माथे और कनपटी के पास पीछे हटने लगती है और आमतौर पर M या U आकार की दिखाई देती है।
-
क्राउन का पतला होना: सिर के ऊपरी हिस्से में बालों का घनत्व कम हो जाता है, और कुछ लोगों में गोल आकार का गंजा हिस्सा भी दिखाई दे सकता है।
-
जड़ों का सिकुड़ना: इसमें बाल पूरी तरह बढ़ना बंद होने से पहले छोटे, पतले और अपने प्राकृतिक रंग से हल्के होने लगते हैं।
-
धीरे-धीरे बाल झड़ना: बालों के झड़ने में अचानक बढ़ोतरी, जो कभी-कभी सालों या दशकों में धीरे-धीरे होती है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो डर्मेटोलॉजिस्ट सही जाँच के बाद उचित इलाज सुझा सकते हैं और कुछ मामलों में बालों की दोबारा वृद्धि में भी मदद कर सकते हैं।
-
हॉर्सशू इफ़ेक्ट (Horseshoe Effect) – Advanced Male Pattern Baldness (एडवांस्ड मेल पैटर्न बाल्डनेस): कुछ लोगों में बालों के झड़ने का यह गंभीर चरण दिखाई दे सकता है, जिसमें सिर के किनारों और पीछे के हिस्से में ही थोड़े बाल बचे रहते हैं।
ये हार्मोनल असंतुलन से जुड़े बाल झड़ने के कुछ सबसे आम लक्षण हैं, जो हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन से जुड़े बाल झड़ने के कुछ कम आम लक्षण इस प्रकार हैं:
-
ब्रेस्ट टिश्यू का बढ़ना (गाइनेकोमेस्टिया) या ब्रेस्ट में ज़्यादा संवेदनशीलता
-
अचानक शरीर में गर्मी महसूस होना (हॉट फ्लशेज़)
-
हड्डियों का घनत्व कम होना
-
भौहों या दाढ़ी में जगह-जगह से बाल झड़ना
-
बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन बढ़ना या कम होना
-
मसल मास(muscle mass ) का कम होना
-
यौन इच्छा में कमी या इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction)
-
बहुत ज़्यादा थकान, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत, या नींद न आना
ज़्यादातर लोगों को इनमें से एक या इससे ज़्यादा लक्षण महसूस होते हैं, और ये हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। अगर आपको बाल झड़ने में कोई असामान्य पैटर्न नज़र आए और इसकी वजह समझ न आए, तो सही जाँच और सही इलाज के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें, जो आपके लिए कारगर हो।
पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों के झड़ने के कारण
पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों के झड़ने का मुख्य कारण हार्मोनल असंतुलन या DHT के प्रति संवेदनशीलता है। हालांकि, पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बाल पतले होने की कई वजहें हो सकती हैं। कुछ सबसे आम कारण, जो बालों की वृद्धि को धीमा करके और बालों का झड़ना बढ़ाकर उनकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं, वे इस प्रकार हैं:
|
कारण |
यह कैसे होता है |
|
DHT के प्रति संवेदनशीलता |
टेस्टोस्टेरोन तेज़ी से DHT में बदल जाता है, या शरीर DHT हार्मोन्स के प्रति रिएक्ट करता है, जिससे बालों की जड़ें सिकुड़ जाती हैं। |
|
कॉर्टिसोल का बढ़ा हुआ स्तर |
लंबे समय तक तनाव रहने से कॉर्टिसोल रिलीज़ हो सकता है, जो बालों के प्राकृतिक वृद्धि चक्र को प्रभावित करता है और बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं। |
|
हार्मोन्स में असंतुलन या गड़बड़ी |
थायरॉइड हार्मोन्स में असंतुलन बालों के प्राकृतिक वृद्धि चक्र को बिगाड़ सकता है। |
|
स्टेरॉयड या कुछ दवाओं का इस्तेमाल |
कुछ स्टेरॉयड्स (steroids) या दवाएँ DHT के बनने की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ा सकती हैं। |
|
उम्र बढ़ना |
उम्र से जुड़े बदलाव कुछ लोगों में हार्मोन के स्तर को धीरे-धीरे या तेज़ी से प्रभावित कर सकते हैं। |
ये हार्मोनल असंतुलन अक्सर बालों की जड़ों के सिकुड़ने और पूरी तरह झड़ जाने का कारण बनते हैं।
पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन से होने वाले बालों के झड़ने का इलाज
हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाला बालों का झड़ना शरीर में होने वाले बदलावों से जुड़ी समस्या है, इसलिए इसके लिए सामान्य उपायों की बजाय मूल कारण के अनुसार सही इलाज जरूरी होता है। जब बाल झड़ना तेज़ी से बढ़ने लगे और इसकी असली वजह समझ न आए, तो इसका इलाज करवाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाना बेहतर होता है।
डॉक्टर स्कैल्प की सेहत, बाल झड़ने की गंभीरता , मेडिकल हिस्ट्री, जीवनशैली से जुड़ी जानकारी और ब्लड टेस्ट या जाँच के लिए जरूरी किसी दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट देखते हैं। हर व्यक्ति में बाल झड़ने की वजह और उसे बढ़ाने वाले कारण अलग हो सकते हैं, इसलिए इलाज भी हर किसी के लिए अलग होता है। आपको ऐसे डर्मेटोलॉजिस्ट से इलाज करवाना चाहिए, जो खासतौर पर आपकी स्थिति के लिए कारगर हो।
यहाँ कुछ आधुनिक इलाज दिए गए हैं, जिनकी डॉक्टर अक्सर सलाह देते हैं:
1. PRP (प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा) थेरेपी
यह डर्मेटोलॉजिस्ट्स द्वारा किया जाने वाला एक आधुनिक इलाज है, जिसमें मरीज़ के खून का इस्तेमाल करके बालों की जड़ों को उत्तेजित करके बालों के विकास को तेज़ किया जाता है । कॉन्सन्ट्रेटेड प्लेटलेट-रिच ब्लड (concentrated platelet-rich blood )को स्कैल्प के उन हिस्सों में इंजेक्ट किया जाता है, जहां बाल झड़ रहे होते हैं। साफ़ नज़र आने वाले नतीजे देखने में कई हफ्ते या महीने लग जाते हैं, और बालों की स्थिति के आधार पर इसके लिए कई सिटिंग्स या सेशंस की ज़रूरत पड़ती है।
2. LLLT (लो-लेवल लेज़र/लाइट थेरेपी)
यह कम तीव्रता वाली फोटॉन (photon) किरणें देने वाला एक तरीका है, जो सेलुलर स्तर (cellular level) पर बालों की जड़ों को उत्तेजित करता है, एटीपी उत्पादन बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (oxidative stress) को कम करता है। यह रक्त संचार बढ़ाकर बालों के पतलेपन को कम करने, निष्क्रिय बालों की जड़ों को सक्रिय करने और बालों को ज्यादा घना बनाने में मदद करता है।
LLLT में रेड लाइट वेवलेंथ्स (red light wavelengths) का इस्तेमाल करके सेल्युलर मेटाबॉलिज़्म(cellular metabolism) पर असर करता है, जिसे बालों की जड़ें अवशोषित करती हैं।यह इलाज डर्मेटोलॉजी या ट्राइकोलॉजी क्लिनिक (trichology clinic) में मेडिकल-ग्रेड लेज़र पैनल्स (medical-grade laser panels), हेलमेट्स, या कैप्स के ज़रिए किया जा सकता है।
3. हेयर ट्रांसप्लांट
यह एक सर्जिकल तरीका है, जिसमें डोनर एरिया (donor area) से ऐसे स्वस्थ बालों की जड़ों को निकाला जाता है, जो प्राकृतिक रूप से DHT के प्रभाव के प्रति अधिक प्रतिरोधी होती हैं। फिर इन्हें सिर के उन हिस्सों में लगाया जाता है, जहाँ बाल पतले हो रहे हों या गंजापन हो गया हो। आमतौर पर ट्रांसप्लांट के लिए बालों की जड़ें सिर के किनारों या पीछे के हिस्से से ली जाती हैं।
पुरुषों में हार्मोनल बालों के झड़ने के उपाय
पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों का झड़ना, जिसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (androgenetic alopecia) भी कहा जाता है, तब होता है जब शरीर DHT के प्रति प्रतिक्रिया करता है और बालों की जड़ें धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में खुद से समस्या की पहचान करना या घरेलू उपाय आज़माना सही नहीं है, क्योंकि इससे मनचाहे नतीजे नहीं मिल सकते और बालों के झड़ने की मूल वजह का इलाज भी नहीं हो पाता।
बेहतर यही है कि इंटरनेट से खुद कुछ आज़माने के बजाय, हमेशा डॉक्टर से सलाह लें और सही जाँच के बाद चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित दवाओं का इस्तेमाल करें। हार्मोन से जुड़ी मूल वजहों पर सीधे काम करने के लिए डॉक्टर अक्सर ओरल टैबलेट्स लिखते हैं। इसके अलावा, बालों के झड़ने की गंभीरता के आधार पर वे मिनॉक्सिडिल (minoxidil) जैसे टॉपिकल सॉल्यूशन (topical solution) की सलाह भी दे सकते हैं।
आप अपने हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकते हैं। साथ ही, जीवनशैली में लंबे समय तक अपनाए जा सकने वाले सही बदलाव करके हार्मोनल असंतुलन का बालों पर पड़ने वाला असर कम किया जा सकता है और बालों के झड़ने से लंबे समय तक राहत पाने में मदद मिल सकती है।
पुरुषों में हार्मोनल बालों के झड़ने से बचाव
यह सवाल अक्सर मन में आता है कि क्या पुरुषों में हार्मोनल कारणों से होने वाले बालों के झड़ने को रोका जा सकता है। चूंकि यह आनुवंशिक कारणों और DHT जैसे एंड्रोजन हार्मोन्स (androgen hormones) से जुड़ा होता है, इसलिए इसे हर व्यक्ति में आसानी से रोक पाना संभव नहीं होता। कुछ लोगों में मेल पैटर्न बाल्डनेस होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में समय रहते कदम उठाना, लक्षणों की सही पहचान कराना और डॉक्टर से उचित इलाज लेना स्थिति को बिगड़ने से रोकने, मौजूद बालों को बनाए रखने, बालों के पतले होने की रफ्तार धीमी करने और नए बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
इन बचाव के तरीकों से हर व्यक्ति को फायदा हो सकता है। इसके अलावा, तनाव को नियंत्रित करना, पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेना जैसे जीवनशैली से जुड़े बदलाव शरीर की अंदरूनी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं और पुरुषों में हार्मोनल कारणों से बालों के झड़ने के जोखिम को कम कर सकते हैं।
पुरुषों में हार्मोनल बालों के झड़ने पर Traya का नजरिया
पुरुषों में हार्मोनल बालों का झड़ना बाहरी कारणों से शुरू हो सकता है, लेकिन इसका असर काफी हद तक हार्मोन्स के प्रति संवेदनशीलता, आनुवंशिक कारणों और मेटाबॉलिज्म (metabolism) पर निर्भर करता है। Traya का मानना है कि बालों की जड़ों के स्तर पर काम करके इस संवेदनशीलता को कम करना और साथ ही पाचन , पोषण और स्कैल्प हेल्थ पर ध्यान देकर बाल झड़ने को बढ़ाने वाले कारणों पर काम करना जरूरी है।
Traya का उद्देश्य ऐसा संपूर्ण और लंबे समय तक अपनाया जा सकने वाला समाधान देना है, जो केवल लक्षणों को ठीक करने के बजाय बाल झड़ने की मूल वजह पर काम करे। जीवनशैली और खान-पान की आदतों को बेहतर बनाना और डॉक्टर की निगरानी में शरीर का संतुलन बनाए रखना अक्सर बालों की सेहत बनाए रखने में मदद करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
१. पुरुषों में हार्मोनल बालों के झड़ने को कैसे रोकें?
डॉक्टर की बताई ओरल दवाइयों और टॉपिकल सॉल्यूशन्स के ज़रिए हार्मोनल असंतुलन को ठीक करना, हार्मोनल बालों के झड़ने के इलाज करने में अक्सर मददगार साबित होता है। गंभीर मामलों में बेहतर और साफ नतीजों के लिए दवाओं के साथ क्लिनिकल ट्रीटमेंट्स की भी जरूरत पड़ सकती है।
२. कौन-से पुरुष हार्मोन, बाल झड़ने का कारण बनते हैं?
डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT), टेस्टोस्टेरोन का एक शक्तिशाली रूप है, जो मेल पैटर्न बाल्डनेस जैसे हार्मोनल बालों के झड़ने का कारण बनता है, और बालों की जड़ों को सिकोड़कर नष्ट कर देता है। इसकी वजह से कई पुरुषों में बालों के बढ़ने की अवधि कम हो जाती है , हेयरलाइन पतली होती है, और M आकार का गंजापन दिखाई देता है।
३. कैसे पता करें कि बालों का झड़ना हार्मोनल है?
शारीरिक लक्षणों को देखकर यह समझने में मदद मिल सकती है कि बालों का झड़ना हार्मोनल कारणों से जुड़ा है या नहीं। बालों का पतला होना, हेयरलाइन का पीछे हटना और धीरे-धीरे बाल झड़ना जैसे संकेत अक्सर हार्मोनल असंतुलन से जुड़े हार्मोनल कारणों से जुड़े बालों के झड़ने की ओर इशारा करते हैं।
४. क्या हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाले बालों के झड़ने को ठीक किया जा सकता है?
पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाला बालों का झड़ना कुछ मामलों में ठीक किया जा सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि समय रहते उसकी मूल वजह का इलाज किया गया है या नहीं। हार्मोन के स्तर को नियंत्रित और संतुलित रखने पर अक्सर इस समस्या में सुधार हो सकता है। अगर दवाएँ लेने के कुछ महीनों बाद भी स्थिति में सुधार न हो, तो आगे के इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
५. क्या पुरुषों में हार्मोनल कारणों से होने वाले बालों के झड़ने को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है?
आनुवंशिक मेल पैटर्न बाल्डनेस का कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि, सही दवाओं, उपचार और जीवनशैली में बदलाव की मदद से हार्मोनल बालों के झड़ने को रोकना, उसकी रफ्तार धीमी करना या कुछ हद तक वापस सुधारना संभव हो सकता है।
References
Hasan, R., Juma, H., Eid, F. A., Alaswad, H. A., Ali, W. M., & Aladraj, F. J. (2022). Effects of Hormones and Endocrine Disorders on Hair Growth. Cureus. DOI: 10.7759/cureus.32726
Mayo Clinic. (2023). Hair loss: Symptoms & causes. Mayo Clinic. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/hair-loss/symptoms-causes/syc-20372926
Read More Blogs
पुरुषों में हार्मोनल हेयर लॉस: कारण, लक्षण, जिम्मेदार हार्मोन और सबसे अच्छे इलाज
पुरुषों में हार्मोनल हेयर लॉस तब होता है जब DHT, थायरॉइड, कोर्टिसोल या इंसुलिन जैसे ह...
हार्मोनल हेयर लॉस: कारण, लक्षण और सबसे प्रभावी इलाज
हार्मोनल हेयर लॉस तब होता है जब शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है और इसका असर बालों...
हार्मोनल हेयर लॉस: कारण, लक्षण और सबसे अच्छे उपचार विकल्प
Quick Answer हार्मोनल हेयर लॉस एस्ट्रोजन (estrogen), एंड्रोजेन्स (androgens), DH...
बारिश के मौसम में बाल झड़ना क्यों बढ़ जाता है? कारण, वजहें और वैज्ञानिक तथ्य
बारिश के मौसम में बाल झड़ना बढ़ सकता है, क्योंकि नमी, पसीना और सिर की त्वचा पर जमा मैल ...





























