Quick Answer
हाँ, हेयर कलर के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर डाई बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल (cuticle) को खोलती है, ताकि कलर बालों के अंदर जा सके। इसके बाद कंडीशनर लगाने से बालों में नमी वापस बनाए रखने और क्यूटिकल को बंद करने में मदद मिलती है। हालांकि, शैंपू करने से पहले 48 से 72 घंटे इंतजार करना चाहिए, क्योंकि शैंपू बालों में कलर पूरी तरह सेट होने से पहले ही उसे कम कर सकता है।
बालों को कलर करने के बाद ज्यादातर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि तुरंत क्या बालों में कलर करने के बाद कंडीशनर लगा सकते हैं या कुछ समय इंतजार करें। एक आम गलतफहमी यह है कि कंडीशनर लगाने से बालों का कलर प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से कई लोग कई घंटों बाद कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि यह सही तरीका है या नहीं।
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि बालों को कलर करने के बाद कंडीशनर लगाने से क्या होता है और सही समय पर कंडीशनर लगाना क्यों जरूरी है।
बालों को कलर करने पर आपके बालों का क्या होता है?
हेयर डाई बालों की हर लट की बाहरी परत को खोलकर काम करती है, जिसे क्यूटिकल कहा जाता है। डाई (dye) में मौजूद कुछ खास तत्व कलर को बालों की इस बाहरी परत के अंदर जाने में मदद करते हैं।
डाई को धोने के बाद क्यूटिकल थोड़ा खुला रह सकता है। इससे बाल ज्यादा पोरस हो जाते हैं। इसी वजह से कलर करने के तुरंत बाद बाल रूखे, सूखे या संभालने में मुश्किल लग सकते हैं।
ऐसे समय में बाल कलर करने के बाद हेयर केयर की जरूरत होती है, ताकि कलर को बेहतर तरीके से सेट होने में मदद मिल सके।
क्या बाल डाई करने के तुरंत बाद कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हाँ। हेयर डाई के बाद कंडीशनर लगा सकते हैं। बालों को कलर करने के बाद शैंपू और कंडीशनर, दोनों के लिए अलग-अलग नियम होते हैं:
-
कलर करने के तुरंत बाद कंडीशनर: हाँ। यह बालों में नमी बनाए रखने, क्यूटिकल को चिकना करने और कलर को बेहतर तरीके से सेट होने में मदद करता है।
-
कलर करने के तुरंत बाद शैंपू: नहीं। बहुत जल्दी शैंपू करने से कलर बालों में पूरी तरह सेट होने से पहले ही निकल सकता है। पहला शैंपू करने से पहले 48 से 72 घंटे इंतजार करें।
कौन सा कंडीशनर इस्तेमाल करें और इसे कैसे लगाएं
अक्सर हम सभी सोचते हैं कि हेयर कलर के बाद कंडीशनर कब लगाएं तो इसका जवाब है अगर आपके कलर किट में कलर करने के बाद लगाने वाला कंडीशनर सैशे (sachet) दिया गया है, तो डाई को धोने के तुरंत बाद उसका इस्तेमाल करें। यह खासतौर पर इसी काम के लिए बनाया जाता है, इसलिए सामान्य कंडीशनर की जगह इसे पहली पसंद रखना बेहतर होता है।
अगर किट में ऐसा कंडीशनर नहीं है, तो हल्का कलर-सेफ या सल्फेट-फ्री कंडीशनर इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या इस्तेमाल करने से बचें: बालों को कलर करने के तुरंत बाद ज्यादा सिलिकॉन (silicone) या वैक्स वाला डीप कंडीशनिंग मास्क इस्तेमाल न करें। ये बालों पर एक परत बना सकते हैं और कलर को बालों में अच्छी तरह सेट होने से रोक सकते हैं।
बालों को कलर करने के बाद कंडीशनर सही तरीके से लगाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
लगाने का तरीका
-
कंडीशनर को कानों के नीचे से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। इस समय स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं है।
-
इसे 2 से 5 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
-
बाल धोने के बाद तौलिए की मदद से बालों को धीरे-धीरे थपथपाकर सुखाएं।
सावधानी
-
बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे क्यूटिकल दोबारा खुल सकता है और बालों का कलर सामान्य से ज्यादा तेजी से निकल सकता है।
-
इस स्टेप के तुरंत बाद हेयर ड्रायर या हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। इनसे निकलने वाली गर्मी कंडीशनर के फायदे को कम कर सकती है।
क्या कलर करने के बाद स्कैल्प को किसी चीज़ की ज़रूरत होती है?
नहीं। स्कैल्प का सीधे हेयर डाई के संपर्क में आना होता है। कलर करने के बाद स्कैल्प में खिंचाव, रूखापन, हल्की खुजली या सामान्य से ज्यादा संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में शरीर इसकी भरपाई करने के लिए ज्यादा तेल भी बनाने लगता है।
ये समस्याएं आमतौर पर बिना किसी खास देखभाल के 48 घंटे के अंदर ठीक हो जाती हैं। इस दौरान स्कैल्प को किसी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसे आराम देना और बिना छेड़े छोड़ देना बेहतर है।
आगे चलकर कलर-ट्रीटेड बालों को कैसे धोएं?
बालों को कलर करने के बाद आप कितनी बार बाल धोते हैं, यह बहुत जरूरी है। रोज बाल धोने से आमतौर पर दो हफ्तों के अंदर कलर फीका पड़ सकता है। वहीं, हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने पर वही कलर और वही प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए कलर चार से छह हफ्तों तक बना रह सकता है।
कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपने बालों के कलर को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं:
-
बाल धोने का सही समय: अगर आप शनिवार को बालों को कलर करते हैं, तो पहली बार शैंपू सोमवार से पहले न करें। मंगलवार तक इंतजार करना बेहतर है।
-
बाल धोने के बीच ड्राई शैंपू: जिन दिनों स्कैल्प ऑयली लगे, लेकिन बाल धोने का दिन न हो, उन दिनों जड़ों पर हल्का ड्राई शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पानी के संपर्क में आए बिना कुछ समय और निकाला जा सकता है, जिससे कलर जल्दी फीका नहीं पड़ता।
-
पसीना आने के बाद ठंडे पानी से धोएं: पसीने से क्यूटिकल थोड़ा खुल सकता है। वर्कआउट के तुरंत बाद बाल धोने से कलर जल्दी निकल सकता है। अगर स्कैल्प को धोने की जरूरत लगे, तो केवल ठंडे पानी से धोएं और शैंपू न करें।
बालों को कलर करने के बाद उनकी देखभाल का ज़्यादा सस्टेनेबल तरीका अपनाएं।
हेयर कलर के बाद कंडीशनर उन्हें मुलायम और चिकना बनाने में मदद करता है, लेकिन यह तनाव, शरीर में आयरन की कमी या हार्मोन में बदलाव जैसी अंदरूनी समस्याओं के कारण होने वाले बालों के टूटने या झड़ने को नहीं रोक सकता। अगर नियमित रूप से कंडीशनर लगाने के बाद भी बाल कमजोर बने रहते हैं, तो इसका असली कारण स्कैल्प के नीचे या शरीर के अंदर हो सकता है, जिस पर अंदर से ध्यान देने की जरूरत होती है।
Traya हेयर साइंस, आयुर्वेद और पोषण को एक साथ ध्यान में रखकर बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को समझने का तरीका अपनाता है। इसकी जांच में अंदरूनी और बाहरी दोनों कारणों को समझने के बाद समस्या के असली कारण के अनुसार एक प्लान बनाया जाता है।
जांच के नतीजों के आधार पर आपको इन प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ सकती है:
-
अल्टीमेट हेयर सप्लीमेंट्स: पोषण की कमी से जुड़ी बालों की गुणवत्ता की समस्याओं में मदद के लिए।
-
आयरन संतुलन: जब बालों का झड़ना आयरन की कमी या एनीमिया से जुड़ा हो।
-
डिफेंस शैंपू: बालों को हल्के तरीके से साफ करने के लिए, जिससे कलर किए हुए बालों का रंग ज्यादा न निकले।
-
बायोटिन और नियासिनामाइड वाला डिफेंस कंडीशनर: बाल धोने के बाद बालों की लंबाई की देखभाल के लिए। इसमें ज्यादा वैक्स नहीं होता, जिससे कलर किए हुए बाल भारी नहीं लगते।
बालों को कलर करने के बाद सही तरीके से कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर समस्या सिर्फ बालों के रूखेपन से ज्यादा है, तो केवल कंडीशनिंग रूटीन काफी नहीं होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या मैं बालों को डाई करने के तुरंत बाद कंडीशनर लगा सकती हूं?
हाँ। डाई को धोने के तुरंत बाद कंडीशनर लगा सकते हैं। यह बालों में नमी बनाए रखने और क्यूटिकल को बंद करने में मदद करता है।
2. कलर करने के बाद शैंपू करने से पहले इंतजार क्यों करना चाहिए?
कलर करने के बाद शैंपू करने से पहले इंतजार इसलिए करना चाहिए क्योकि जल्दी शैंपू करने से कलर बालों में पूरी तरह सेट होने से पहले ही निकल सकता है। 48 से 72 घंटे इंतजार करने से कलर को बालों में अच्छी तरह सेट होने का समय मिल जाता है।
3. कलर करने के बाद मेरी स्कैल्प रूखी लग रही है। क्या मैं उस पर कंडीशनर लगा सकती हूं?
नहीं कलर करने के बाद कंडीशनर नही लगाना चाहिए। केमिकल के संपर्क में आने के बाद स्कैल्प को सामान्य होने के लिए थोड़ा समय चाहिए। अगर रूखापन ज्यादा महसूस हो रहा है, तो जड़ों पर धोकर निकालने वाले कंडीशनर की जगह संवेदनशील स्कैल्प के लिए हल्का स्कैल्प सीरम ज्यादा सही रहेगा।
4. कलर करने के तुरंत बाद मुझे कौन सा कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आपके कलर किट में कलर करने के बाद इस्तेमाल करने वाला ट्रीटमेंट दिया गया है, तो उसी का इस्तेमाल करें। अगर ऐसा कोई ट्रीटमेंट नहीं है, तो बालों की बीच की लंबाई और सिरों पर कलर-सेफ (colour-safe) या सल्फेट-फ्री कंडीशनर (sulphate-free conditioner) इस्तेमाल करना सही रहेगा।
5. क्या कलर करने के बाद बाल झड़ना सामान्य है?
कलर करने के तुरंत बाद थोड़े बाल झड़ सकते हैं। अगर बालों का झड़ना दो से तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक जारी रहता है, तो इसका कारण कलर के बजाय अंदरूनी समस्या, पोषण की कमी, तनाव या हार्मोन में बदलाव हो सकता है।
Read More Blogs
महिलाओं में बार-बार हेयर कलर करने से बालों पर क्या असर पड़ता है?
महिलाओं में बार-बार हेयर कलर करने से बाल रूखे, कमजोर और आसानी से टूटने वाले हो सकते हैं...
रोज़मेरी ऑयल कब लगाएं: बाल धोने से पहले या बाद में?
Quick Answer अगर आप भी सोचते हैं कि रोज़मेरी ऑयल कब लगाएं तो इसका आसान जवाब है, रोज़मेरी...
हर दिन के लिए डेली हेयर कंडीशनर: क्या ये सुरक्षित है?
Quick Answer डेली हेयर कंडीशनर आमतौर पर सुरक्षित हो सकता है, खासकर अगर बाल सूखे या ...
हेयर ग्रोथ के लिए अनियन ऑयल: पूरी गाइड
प्याज का तेल बालों के लिए एक शक्तिशाली प्राकृतिक उपाय है, जिसका इस्तेमाल हेयर ग्रोथ को ...
स्कैल्प सोरायसिस और बाल झड़ना: आपको क्या जानना चाहिए
स्कैल्प सोरायसिस (scalp psoriasis) एक ऑटोइम्यून स्थिति (autoimmune condition) है, जिसमे...





























