Quick Answer
बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, इसका कोई एक नुस्खा नहीं है, मगर हल्की स्कैल्प मालिश, प्रोटीन और आयरन से भरपूर खाना और कम नुकसान पहुँचाने वाली आदतें मिलकर सबसे ज़्यादा फ़र्क दिखा सकती हैं। मालिश से जड़ों तक खून का बहाव बेहतर होता है, और पोषण मिलने पर बाल बढ़ने के चरण में ज़्यादा टिकते हैं। रफ़्तार काफ़ी हद तक आनुवंशिक (genetic) होती है। घरेलू उपाय से इसमें कितना फ़र्क पड़ता है, यह अभी साबित नहीं है।
बालों की ग्रोथ धीमी महसूस होना एक आम शिकायत है, और सही शुरुआत कहाँ से करें, यह समझना मुश्किल लगता है। अच्छी बात यह है कि सही आदतों, पोषण और कुछ आज़माए हुए प्राकृतिक तरीकों से इसमें असल फ़र्क लाया जा सकता है।
भारतीय घरों में बाल बढ़ाने के उपाय नए नहीं हैं। सदियों से नारियल और भृंगराज तेल, आंवला और मेथी लगभग हर रसोई में रहे हैं, और आयुर्वेद इन्हें स्कैल्प की सेहत के लिए अच्छा मानता है। आगे जानेंगे कि इनमें से कौन सा कितना असरदार है।
आगे जानते हैं कि बाल असल में कैसे बढ़ते हैं, ग्रोथ क्यों रुक जाती है और किन गलतियों से बचना ज़रूरी है।
बाल वास्तव में कैसे बढ़ते हैं?
हर बाल अपने तय चक्र में बढ़ता है, और सिर के सारे बाल एक साथ एक ही चरण में नहीं रहते। औसतन बाल महीने भर में लगभग 1 सेंटीमीटर बढ़ते हैं, और रोज़ 50 से 100 बाल गिरना सामान्य माना जाता है।
इस चक्र के तीन चरण और उनका समय इस तरह है:
|
चरण |
क्या होता है |
यह चरण कितने समव तक चलता है |
|
एनाजेन (anagen) |
बाल जड़ से लगातार बढ़ता है |
2 से 7 साल |
|
कैटाजेन (catagen) |
बढ़ना रुकता है, जड़ सिकुड़ती है |
2 से 4 हफ़्ते |
|
टेलोजन (telogen) |
बाल आराम में रहकर गिर जाता है |
2 से 4 महीने |

बालों की ग्रोथ क्यों रुक जाती है?
लंबाई दो वजहों से अटकती है। या तो नए बाल कम बन रहे होते हैं, या बढ़े हुए बाल बीच से टूट रहे होते हैं। इसलिए उपाय चुनने से पहले यह पहचानना ज़रूरी है कि असल वजह क्या है।
ग्रोथ धीमी पड़ने की सबसे आम वजहें ये हैं:
- पारिवारिक गंजेपन का असर, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिखता है
- प्रोटीन, आयरन, ज़िंक या विटामिन डी की कमी
- थायरॉइड (thyroid) और हार्मोन से जुड़े बदलाव
- लंबे तनाव या बीमारी के बाद होने वाला टेलोजन एफ्लुवियम (telogen effluvium)
- डैंड्रफ़ और स्कैल्प की सूजन
अगर बाल रोज़ 100 से ज़्यादा गिरें, माँग चौड़ी हो रही हो, या थकान और पीरियड्स में बदलाव जैसे लक्षण साथ दिखें, तो डॉक्टर से जाँच करा ले।
बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं: रोज़ाना कौन से हेयर ग्रोथ टिप्स अपनाएं?
रोज़ की आदतें रफ़्तार नहीं बदलतीं, मगर वे बालों को टूटने से बचाती हैं, जिससे लंबाई बनी रहती है। एक छोटे अध्ययन में रोज़ 4 मिनट की मालिश से 24 हफ़्तों में बालों की मोटाई बढ़ी, हालांकि बाल बढ़ने की रफ़्तार में फ़र्क नहीं आया।
रोज़ाना अपनाने लायक आदतें ये हैं:
- हल्की स्कैल्प मालिश: उँगलियों के पोरों से 4 से 5 मिनट, नाखून से नहीं। इससे जड़ों तक खून का बहाव बढ़ता है।
- हफ़्ते में 2 से 3 बार बाल धोना: इससे स्कैल्प पर जमा तेल और गंदगी साफ़ हो जाती है। गंदी स्कैल्प पर नए बाल बनना मुश्किल होता है।
- कंडीशनर सिर्फ़ लंबाई पर: जड़ों पर लगाने से स्कैल्प चिपचिपा होता है, जिससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।
- गीले बालों को कम छेड़ें: 80% सूखने के बाद चौड़े दाँतों वाली कंघी चलाएँ, क्योंकि गीले बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं।
- ढीली हेयरस्टाइल और कम हीट: कसी चोटी और रोज़ का स्ट्रेटनर बाल तोड़ते हैं।
खानपान से नेचुरल हेयर ग्रोथ में क्या फ़र्क पड़ता है?
बाल ज़्यादातर केराटिन (keratin) प्रोटीन से बनते हैं, इसलिए खाने की कमी का असर जल्दी दिखता है। कमी पूरी होने पर ग्रोथ सुधरती है, मगर बिना कमी के सप्लीमेंट से फ़ायदा मिलता है, यह साबित नहीं है।
बालों के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखने वाले पोषक तत्व ये हैं:
|
पोषक तत्व |
बालों के लिए क्यों ज़रूरी है |
कहाँ से मिलेगा |
|
प्रोटीन |
बाल की बनावट इसी से बनती है |
दाल, अंडा, पनीर |
|
आयरन |
कमी होने पर बाल पतले होकर गिरते हैं |
पालक, गुड़, चना |
|
ज़िंक |
जड़ों की नई कोशिकाएँ बनाने में लगता है |
कद्दू के बीज, काजू |
|
विटामिन डी |
बालों के चक्र को नए चरण में लाता है |
धूप, अंडे का पीला भाग |

बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे कितने असरदार हैं?
घरेलू नुस्खे स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकते हैं, मगर इनमें से ज़्यादातर पर ज़्यादा अध्ययन नहीं हुए हैं। इसलिए इन्हें दवा का विकल्प मानने के बजाय देखभाल का हिस्सा मानना ठीक रहता है।
सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले नुस्खों की असल स्थिति ऐसी है:
- रोज़मेरी ऑयल (rosemary oil): 100 पुरुषों पर हुई तुलना में यह 6 महीने बाद मिनॉक्सिडिल (minoxidil) 2% जितना असरदार मिला, मगर जाँच सिर्फ़ पारिवारिक गंजेपन पर हुई थी।
- प्याज़ का रस: इसका सल्फ़र (sulphur) बालों की जड़ों को मज़बूत कर सकता है, मगर इस पर अध्ययन अभी कम हैं।
- नारियल तेल: धोने से पहले लगाने पर बालों का प्रोटीन निकलने से बचता है।
बाल तेजी से बढ़ाने के तरीके अपनाते हुए किन गलतियों से बचें?
कई बार लंबाई इसलिए नहीं बढ़ती क्योंकि बाल बढ़ने के साथ-साथ टूटते भी रहते हैं। ऐसे में नया नुस्खा जोड़ने से पहले कुछ आदतें हटाना ज़्यादा काम आता है।
सबसे आम गलतियाँ और बालों पर उनका असर इस तरह है:
|
गलती |
बालों पर असर |
|
हर कुछ हफ़्ते में तेल बदलना |
किसी उपाय को असर दिखाने का समय नहीं मिलता |
|
गरम पानी से बाल धोना |
स्कैल्प रूखा हो जाता है और बाल ज़्यादा झड़ते हैं |
|
गीले बालों में कंघी करना |
बाल बीच से ज़्यादा टूटते हैं |

निष्कर्ष
बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, इसका जवाब छोटी और लगातार चलने वाली आदतों में है। मालिश, पोषण और कम नुकसान वाली देखभाल बालों को टूटने से बचाती है, जिससे लंबाई बनी रहती है। मगर कोई नुस्खा रफ़्तार को तय सीमा से ऊपर नहीं ले जा सकता।
अगर इतना करने के बाद भी बाल कम हो रहे हैं, तो वजह अंदर हो सकती है। पोषण की कमी, हार्मोन या पारिवारिक गंजापन जाँच के बाद ही पता चलता है।
बालों की ग्रोथ के उपाय आज़माने के बाद भी लंबाई नहीं बढ़ रही?
Traya का फ्री हेयर टेस्ट लें और समझें कि आपके हेयर फॉल के पीछे असली वजह क्या हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. बालों की ग्रोथ जल्दी बढ़ाने के लिए क्या करें?
रफ़्तार तेज़ करने का कोई भरोसेमंद तरीका नहीं है, क्योंकि यह ज़्यादातर आनुवंशिक होती है। हल्की मालिश, सही पोषण और कम हीट से टूटना कम किया जा सकता है।
2. बालों को सबसे तेजी से बढ़ाने वाला तेल कौन सा है?
ऐसा कोई एक तेल नहीं है जिस पर सब सहमत हों। रोज़मेरी ऑयल पर अध्ययन बाकी तेलों से बेहतर हैं, जबकि नारियल तेल बालों को टूटने से बचाता है।
3. क्या खाने से बाल घने होते हैं?
खाना बालों को तभी घना बनाता है जब किसी पोषक तत्व की कमी हो। दाल, अंडा, पनीर और हरी सब्ज़ियाँ पोषण की कमी पूरी करने में मदद करती हैं।
4. बालों की ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें?
पहले देखें कि बाल कम बन रहे हैं या ज़्यादा टूट रहे हैं। गिरना 3 महीने से ज़्यादा चले तो आयरन, थायरॉइड और विटामिन डी की जाँच करा लें।
References:
- Koyama, T., Kobayashi, K., Hama, T., Murakami, K., & Ogawa, R. (2016). Standardized scalp massage results in increased hair thickness. Eplasty: Scalp Massage and Hair Thickness Study
- American Academy of Dermatology. (n.d.). AAD: Do You Have Hair Loss or Hair Shedding?
- Guo, E. L., & Katta, R. (2017). Diet and hair loss: effects of nutrient deficiency and supplement use. Dermatology Practical & Conceptual: Diet and Hair Loss
- Almohanna, H. M., Ahmed, A. A., Tsatalis, J. P., & Tosti, A. (2019). The role of vitamins and minerals in hair loss: a review. Dermatology and Therapy: Vitamins and Minerals in Hair Loss
- Panahi, Y., Taghizadeh, M., Marzony, E. T., & Sahebkar, A. (2015). Rosemary oil vs minoxidil 2% for the treatment of androgenetic alopecia. SKINmed: Rosemary Oil vs Minoxidil Trial
Read More Blogs
एक हफ्ते में बाल लंबे कैसे करें: जानें प्रभावी उपाय और घरेलू नुस्खे
Quick Answer एक हफ्ते में बालों की लंबाई में बड़ा बदलाव दिखना मुश्किल है, क्योंकि बाल ...
Vitamin D3 Oral Solution 60000 IU: कब जरूरी है और लेने से पहले क्या जानें?
Quick Answer Vitamin D3 Oral Solution 60,000 IU का उपयोग विटामिन डी की कमी दूर करने के...
Zincovit Tablet के उपयोग और जानकारी | Zincovit Tablet Uses in Hindi
Zincovit Tablet शरीर में विटामिन बी की कमी पर सेवन की जाने वाली एक दवा है। यह एक मल्टीव...
प्री और प्रोबायोटिक कैप्सूल के फायदे | Pre & Probiotic Capsules in Hindi
3 Min Read इस ब्लॉग में हम इसी विषय की सत्यता की जांच करने के साथ साथ ही आपको बताएंगे क...





























