icon Skip to content

बालों के लिए शतावरी के फायदे: बालों की सेहत, मजबूती और ग्रोथ में उपयोग

Dr Kalyani Deshmukh

Dr Kalyani Deshmukh
Dr. Kalyani Deshmukh brings 7 years of experience in dermatology, specializing in the diagnosis of complex conditions and performing advanced dermatosurgical procedures. Her areas of expertise include clinical dermatology, trichology, dermatosurgery and aesthetic medicine.

बालों के लिए शतावरी के फायदे: बालों की सेहत, मजबूती और ग्रोथ में उपयोग

Quick Answer

शतावरी (Shatavari) एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों की सेहत, मजबूती और ग्रोथ में मदद कर सकती है। यह तनाव घटाने और हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में सहायक मानी जाती है। बालों पर सीधे असर के प्रमाण अभी सीमित हैं, लेकिन तनाव और हार्मोन संभलने पर बालों को भी फायदा मिल सकता है।


डिलीवरी के बाद, बढ़ती उम्र में या तनाव भरे महीनों में बाल पहले से पतले और बेजान लग सकते हैं। शतावरी (Asparagus racemosus) ऐसे दौर में शरीर को ताकत देने वाली जड़ी-बूटी मानी जाती है। आयुर्वेद में इसकी जड़ सदियों से महिलाओं की सेहत के लिए दी जाती है, और  अब इसे बालों की देखभाल में भी अपनाया जा रहा है।

आइए जानते हैं कि बालों के लिए शतावरी के फायदे क्या हैं और यह कैसे काम करती है। साथ ही जानेंगे कि इसे किस रूप में लें और किन्हें सावधान रहना चाहिए।

शतावरी क्या है और इसमें कौन से औषधीय गुण होते हैं?

शतावरी एक बेल है, जिसकी जड़ आयुर्वेद में दवा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यह सब्जी वाली शतावरी (asparagus) से अलग है।

इसकी जड़ का खास तत्व शतावरिन (shatavarins) है। यह एस्ट्रोजन (estrogen) हार्मोन जैसा हल्का असर कर सकता है, इसलिए फाइटोएस्ट्रोजेन (phytoestrogen) कहलाता है। जड़ के फ्लेवोनॉइड्स (flavonoids) शरीर को नुकसान से बचाते हैं, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट (antioxidants) हैं।

ये तत्व शतावरी को चार मुख्य गुण देते हैं:


गुण

कैसे काम करता है

बालों पर असर

एडाप्टोजेनिक (adaptogenic)

शरीर को तनाव से निपटने में मदद

तनाव से होने वाले हेयर फॉल में सहारा

फाइटोएस्ट्रोजेनिक (phytoestrogenic)

हार्मोन के संतुलन में सहारा

हार्मोन बदलने पर झड़ते बालों में मदद

एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant)

फ्री रेडिकल्स (free radicals) का नुकसान घटाना

जड़ों की सुरक्षा

एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory)

सूजन में राहत

सिर की त्वचा को आराम

बालों के लिए शतावरी के फायदे क्या हैं?

शतावरी के फायदे बालों को इसके औषधीय गुणों से मिलते हैं। ये फायदे बालों की सेहत, मजबूती और बढ़त, तीनों से जुड़े हैं:

  1. हेयर फॉल में कमी: इसके एडाप्टोजेनिक गुण (adaptogenic properties) तनाव घटाने में मदद कर सकते हैं। तनाव संभलने पर झड़ना रुकने लगता है।

  2. हार्मोन का संतुलन: इसके फाइटोएस्ट्रोजेन हार्मोन के उतार-चढ़ाव में शरीर को सहारा दे सकते हैं।

  3. मजबूत जड़ें: इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण जड़ों को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचा सकते हैं।

  4. बेहतर ग्रोथ: तनाव घटने पर बालों के उगने का चक्र संभलता है और नए बालों को सहारा मिलता है।

  5. स्वस्थ सिर की त्वचा: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिर की त्वचा की जलन शांत कर सकते हैं।

  6. नमी और चमक: आयुर्वेद में इसे रूखे, बेजान बालों के लिए उपयोगी माना जाता है।

  7. समय से पहले सफेदी: माना जाता है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों को जल्दी सफेद होने से बचाते हैं।

बालों के लिए शतावरी का इस्तेमाल कैसे करें?

शतावरी को खाया भी जाता है और बालों पर लगाया भी जाता है, परन्तु दोनों तरीकों से इसका असर अलग होता है। खाने पर यह तनाव और हार्मोन को संभालने में मदद कर सकती है, और लगाने पर रूखे बालों की देखभाल करती है।

शतावरी टैबलेट और शतावरी पाउडर के फायदे एक जैसे हैं, मगर टैबलेट में मात्रा तय रहती है, पाउडर में खुद नापनी पड़ती है।

इसेक विभिन्न रूपों को इस्तेमाल करने का तरीका कुछ इस प्रकार है:

इस्तेमाल

रूप

तरीका

खाने के लिए

टैबलेट या कैप्सूल

लेबल की मात्रा में पानी के साथ लें

खाने के लिए

पाउडर या चूर्ण

नापकर गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर पिएं

लगाने के लिए

हेयर पैक

चूर्ण को एलोवेरा जेल या दही में मिलाकर बालों पर 20 मिनट लगाएं

मालिश के लिए

तेल

चूर्ण को नारियल तेल में रात भर भिगोएं, फिर तेल छानकर सिर की मालिश करें

पैक या तेल लगाने से पहले इसे त्वचा के छोटे हिस्से पर आजमाएं।

पुरुषों और महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे कैसे अलग हैं?

बाल झड़ने की चिंता महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है। शतावरी तनाव घटाकर दोनों की मदद कर सकती है।

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए

रजोनिवृत्ति (menopause) के करीब पहुंच रही महिलाओं पर हुए एक अध्ययन में आठ हफ्ते शतावरी लेने से तनाव और हॉट फ्लैश (hot flashes) घटे। हार्मोन बदलने से बाल झड़ रहे हों, तो शतावरी सहायक हो सकती है। पर एक बात का ध्यान रखें, गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए। 

शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए

पुरुषों में शतावरी का सेवन आम तौर पर ताकत और स्फूर्ति को सहारा देने के लिए किया जाता है। अगर तनाव के साथ बाल झड़ने की समस्या भी हो रही है, तो तनाव को बेहतर ढंग से संभालने में इसका सहायक असर उपयोगी हो सकता है। हालांकि, आनुवंशिक (genetic) हेयर फॉल में शतावरी का असर साबित नहीं हुआ है।

 

क्या अश्वगंधा शतावरी के फायदे बालों में भी मिलते हैं?

एक परीक्षण में अश्वगंधा और शतावरी साथ लेने वाली महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों में अकेले शतावरी लेने से ज्यादा राहत मिली। बालों पर इस मेल का असर अभी परखा नहीं गया है।

सफेद मूसली, अश्वगंधा और शतावरी के फायदे ताकत और स्फूर्ति से जुड़े माने जाते हैं। तीनों को साथ लेने से पहले डॉक्टर से पूछें।

शतावरी के नुकसान क्या हैं और किन्हें सावधान रहना चाहिए?

शतावरी के नुकसान ज्यादातर हल्के होते हैं, और आठ हफ्ते तक इसका इस्तेमाल आम तौर पर सुरक्षित पाया गया है।  कुछ लोगों में जी मिचलाना या दस्त जैसी हल्की शिकायत हो सकती है।

ज़रूरी है कि इन स्थितियों में शतावरी लेने से पहले डॉक्टर से पूछें:

  • गर्भावस्था या स्तनपान

  • हार्मोन से जुड़ी कोई बीमारी या उसका इलाज

  • डायबिटीज या पेशाब बढ़ाने वाली दवाएं (diuretics)

  • कोई और नियमित दवा

दाने, सूजन या सांस लेने में दिक्कत होने पर शतावरी लेना बंद करें और डॉक्टर को दिखाएं।

हेयर फॉल के लिए क्या सिर्फ शतावरी काफी है?

नहीं। हर तरह के हेयर फॉल में सिर्फ शतावरी काफी नहीं होती। यह तनाव और हार्मोन से जुड़े हेयर फॉल में मदद कर सकती है। आनुवंशिक कारणों, थायरॉइड (thyroid) या पोषण की कमी से झड़ते बालों को अलग इलाज की जरूरत होती है।

छह महीने बाद भी बाल झड़ते रहें या मांग चौड़ी होती दिखे, तो त्वचा विशेषज्ञ असली वजह पता कर सकते हैं। इलाज जितनी जल्दी शुरू हो, उतना बेहतर काम करता है।

निष्कर्ष

तनाव घटाकर और हार्मोन संभालकर शतावरी बालों की सेहत, मजबूती और ग्रोथ में मदद कर सकती है। पर यह आवश्यक है कि शतावरी के फायदे पाने के लिए इसे लेबल पर बताई मात्रा में लें। पहले डॉक्टर से पूछ लेना बेहतर है।

बाल फिर भी झड़ते रहें, तो असली वजह पता करना अगला कदम है जिसमें आप Traya की सहायता ले सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. शतावरी कितने दिनों में असर करती है?

तनाव पर शतावरी का असर आठ हफ्तों में दिख सकता है। झड़ना रुकने पर बाल छह से नौ महीने में फिर घने लग सकते हैं।

2. दूध में शतावरी मिलाकर पीने से क्या होता है?

इससे तनाव घटाने में मदद मिल सकती है। शतावरी खाने के फायदे दूध से बढ़ने के प्रमाण नहीं हैं, इसलिए इसे पानी के साथ भी ले सकते हैं।

3. शतावरी पाउडर के फायदे ज्यादा हैं या शतावरी टैबलेट के फायदे?

दोनों एक ही जड़ से बनते हैं। टैबलेट में मात्रा तय रहती है, इसलिए इसे रोज लेना आसान है।

4. क्या पीली शतावरी के फायदे सफेद शतावरी से ज्यादा हैं?

पीली शतावरी को अक्सर बेहतर बताया जाता है, पर बालों के लिए दोनों में फर्क साबित नहीं है। रंग से ज्यादा भरोसेमंद ब्रांड चुनना जरूरी है।

References:

  • Alok, S., Jain, S. K., Verma, A., Kumar, M., Mahor, A., & Sabharwal, M. (2013). Plant Profile, Phytochemistry and Pharmacology of Asparagus racemosus (Shatavari): A Review. Asian Pacific Journal of Tropical Disease, 3(3), 242–251. PMC: Shatavari Plant Profile and Pharmacology

  • National Institute of Child Health and Human Development. (2026). Wild Asparagus. In Drugs and Lactation Database (LactMed). NIH LactMed: Wild Asparagus

  • Mahajan, S., Avad, P., & Langade, J. (2025). Efficacy and Safety of Shatavari (Asparagus racemosus) Root Extract for Perimenopause: Randomized, Double-Blind, Placebo-Controlled Study. International Journal of Women's Health, 17, 4057–4073. IJWH: Shatavari Root Extract for Perimenopause

  • Ademola, J., Ajgaonkar, A., Debnath, T., Debnath, K., & Langade, J. (2025). Efficacy and Safety of Shatavari Root Extract (Asparagus racemosus) for Menopausal Symptoms: A Randomized, Double-Blind, Three-Arm, Placebo-Controlled Study. Frontiers in Reproductive Health, 7, 1654503. PubMed: Shatavari and Ashwagandha for Menopausal Symptoms

  • American Academy of Dermatology Association. Do You Have Hair Loss or Hair Shedding? AAD: Hair Loss or Hair Shedding

  • American Academy of Dermatology Association. Hair Loss: Who Gets and Causes. AAD: Hair Loss Causes

Read More Blogs

2026 में हेयर फॉल रोकने और बाल दोबारा उगाने के लिए 10 सबसे अच्छे तेल

2026 में हेयर फॉल रोकने और बाल दोबारा उगाने के लिए 10 सबसे अच्छे तेल

Quick Answer 2026 में, प्रभावी हेयर रेस्टोरेशन अब सामान्य ट्रेंड्स फॉलो करने से हटकर आ...

ग्रे बालों के लिए रोजमेरी ऑयल: क्या यह समय से पहले सफेद बालों को रोक सकता है?

ग्रे बालों के लिए रोजमेरी ऑयल: क्या यह समय से पहले सफेद बालों को रोक सकता है?

Quick Answer हाँ, रोजमेरी तेल समय से पहले बाल सफेद होने की गति को धीमा कर सकता है। हाल...

रोजमेरी ऑयल के बालों और स्कैल्प पर होने वाले साइड इफेक्ट्स जो आपको जानने चाहिए

रोजमेरी ऑयल के बालों और स्कैल्प पर होने वाले साइड इफेक्ट्स जो आपको जानने चाहिए

Quick Answer Rosemary Oil बालों और स्कैल्प के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन गलत तरीक...

केराटिन क्या है? बालों के लिए फायदे, ट्रीटमेंट, उपयोग और दुष्प्रभाव

केराटिन क्या है? बालों के लिए फायदे, ट्रीटमेंट, उपयोग और दुष्प्रभाव

Quick Answer केराटिन (keratin) बालों, नाखूनों और त्वचा में प्राकृतिक रूप से पाया जा...

Popular Posts

Collapsible content

Disclaimers

The claims and results mentioned are based on multiple internal studies and customer research surveys that Traya has conducted with a statistically significant sample size of users who were under expert observation and guidance.

93% saw results*

Traya conducted an internal study over both men and females facing hair fall and 93% saw results* after using the complete Traya customized plan consistently for a period of 5 months. This study was conducted in December 2022.

5-month money-back guarantee

Traya’s 100% money-back policy is valid only if you have been regular with the complete customized plan for a period of 5 whole consecutive months. Each customised hair kit is valid for only 30 days. If any individual has not seen any regrowth or control in hair fall, you can ask for a refund. However, once you apply for the 5-month - money-back policy, the team would then do a thorough check on consumer regularity based on every order date. An exception to this policy is for those customers undergoing serious health conditions like autoimmune diseases and cancer.

Traya’s Holistic 3 Science Formula

Traya’s 3 Science Formula is a synergistic mix of Ayurveda, Allopathy & Food Science designed specifically to cater to hair fall conditions stemming from multiple root causes. With clinically tested ingredients and adaptogenic herbs, Traya’s Science-Backed formula clears internal blockages and boosts hair regeneration naturally. When blended with a healing dietary plan, it delivers great results in attaining long-term hair growth.

Traya Free hair test (™)

Traya’s Hair Dx test is powered by a proprietary algorithm to examine a user's hair & health profile. With the help of a distinctive image-capturing technique & physician- formulated examination, it is able to precisely check the type, stage & root causes of a certain hair fall condition.

2 lakh+ Indians

Traya Free hair test (™) has been taken by more than 2 lakh+ Indians - Data acquired from Traya customers.

Ayush Certified - Digest Boost, Cholest Vati and Consti Clear are Ayush Certified Products.

Traya’s Ayurvedic Products are based on natural and Ayurvedic formulations. These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals.

Accurate hair check

The Traya free hair test (™) is a proprietary algorithm developed with the help of our in-house hair experts that provides Accurate hair and health checks, provided you mention all the correct details about yourself. It gives a precise checks about the type, stage and root cause of a specific hair fall condition.

Long Lasting Visible Hair Results

Traya’s complete customized plan gives visible and long-lasting results provided you’re on Traya’s hair maintenance kit. Since Traya works on the internal root causes of hair fall and hence our customers have seen long lasting results

Trusted by 100+ Hair Experts

Traya has been tried and loved by over 100 hair experts all over India to maintain healthy hair growth.

Award Winning Trusted Brand

India’s Healthcare Excellence initiated by Brands Impact has awarded Traya as the Most Effective Haircare Product of the Year 2022

FDA approved ingredients

These are completely safe for human use, but it is possible that certain ingredients may cause allergic reactions to some individuals.

Traya Women Santulan (™)

Traya’s Women Santulan is a unique technology that uses a combination of herbs treated in a specific manner (kalpa) to meet the bio-specific needs of women going through different stages of life. Santulan is a supplementary range to Traya’s 3 Science Formula which balances and nourishes the body inside-out delivering long-lasting hair growth results and overall health.

Hair Growth Plan starts at Rs 1699 pm* - The price mentioned is for a male of age 23 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes

Hair Growth Plan starts at Rs 2000 pm* - The price mentioned is for a male of age 25 with stage 1 type hair fall based on the results of the hair test taken on the website. Prices may vary for individual customers depending on the results of the hair test and internal root causes.